Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»छत्तीसगढ़ : मकर संक्रांति पर लगने वाले तातापानी महोत्सव को लेकर कलेक्टर ने स्थल का लिया जायजा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
    Offbeat

    छत्तीसगढ़ : मकर संक्रांति पर लगने वाले तातापानी महोत्सव को लेकर कलेक्टर ने स्थल का लिया जायजा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 27, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर : तातापानी महोत्सव मकर संक्रांति पर्व 2023 के तैयारी हेतु कलेक्टर विजय दयाराम के. ने तातापानी पहुंचकर मेला स्थल व मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मेला स्थल पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर विजय दयाराम के. ने तातापानी में स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस के समस्त सुधार कार्य एवं समस्त परिसर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, अहाता की पोताई, हेलीपेड परिसर में जीर्ण-शीर्ण फेंसिंग का सुधार तथा सड़क किनारे एवं परिसर में स्थित पौधों की साफ-सफाई, ट्री-गार्ड की मरम्मत व पोताई कार्य, मेन गेट के पास छायादार एवं अन्य शोभायमान पौधों के रोपण का दायित्व वन व उद्यान विभाग को सौंपा है,

    इसी प्रकार मेला स्थल के ले-आउट की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग व ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को सौंपी है। उन्होंने तातापानी में स्थित तीन तालाबों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व मत्स्य पालन विभाग को सौंपी है, इसी क्रम में मेला स्थल पर विद्युत व्यवस्था की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी, लोक निर्माण विभाग के विद्युत इकाई व क्रेडा को सौंपी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कलेक्टर ने तातापानी में स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में साफ-सफाई की जिम्मेदारी मेला समिति व ग्राम पंचायत सचिव को सौंपी है, इसके साथ ही उन्होंने मेला स्तर पर स्टेज निर्माण व समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दी है।

    मकर संक्रांति पर लगता है तातापानी महोत्सव, स्नान का है बड़ा महत्व

    मकर संक्रांति पर लगने वाले तातापानी महोत्सव प्रमुख धार्मिक एवं आस्था के केन्द्र के रूप में जाना एवं पहचाना जाता है. इस दिन तातापानी से निकलने वाले गर्म जल से नहाने का विषेस महत्व होता है. यहां के स्थानीय सुबह यहां स्नान कर सूर्य को जल अर्पित कर दिन की शुरुआत करते है. मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले तातापानी महोत्सव संक्रांति परब में आने वाले श्रद्धालु भक्तों का तातापानी महोत्सव में आकर्षण का प्रमुख केन्द्र होगा 50 फीट उंचा भगवान शिव की विशाल प्रतिमा है.

    जिला मुख्यालय बलरामपुर से रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर 15 किलोमीटर की दूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 से लगा ग्राम तातापानी स्थित है. राज्यमार्ग के पश्चिम दिशा में तातापानी का गर्म जल स्त्रोत है. इस स्थान में 08 से 10 गर्म जल के कुण्ड स्थित हैं. स्थानीय सरगुजिहा बोली में ताता का तात्पर्य – उष्ण से है जिसके कारण यह स्थान तातापानी के नाम से जाना जाता है.

    छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तातापानी गर्म जल स्त्रोत को पर्यटन स्थल के रूप में घोषित किया गया है. वैदिक धर्मावलंबियों में सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में संक्रमण की तिथि मकर संक्रांति के रूप में शुभ फलदायी माना गया है. इस अवसर पर पवित्र जल कुण्डों मं स्नान की पुरातन परंपरा के निर्वहन के लिये तातापानी को अत्यन्त उपयुक्त स्थल के रूप में जन मान्यता प्राप्त है. इन कुण्डों के जल से हाइड्रोजन सल्फाईड जैसी गंध आती है. गंधक युक्त जल अपनी चर्म रोग नाशक गुण के कारण भी तातापानी आकर्षण का केन्द्र है.

    बलरामपुर-रामानुजगंज जिला गठन के बाद प्रशासन द्वारा तातापानी में पिछले कुछ वर्षों से मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले मेले को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया जा रहा है. संक्रांति पर्व के माध्यम से तातापानी को पर्यटन नक्शे पर स्थापित करने की न सिर्फ कोशिश हुई, बल्कि आमजनों को भी इससे जोड़ा गया.

    मेले में तीन दिनों तक विविध खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की उपलब्धियों और विभागीय योजनाओं को प्रदर्शित करते स्टाॅल से जनमानस का जुड़ाव संक्रांति परब से और बढ़ गया. तातापानी में तालाब सौंदर्यीकरण, उद्यान निर्माण के साथ चारों ओर हरियाली के लिये विशेष प्रबंध किये गये हैं. वर्षों पुराने मंदिर व दूसरे निर्माणों को नया स्वरूप दिया गया है.

    इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बलरामपुर भरत कौशिक, रामानुजगंज गौतम सिंह, डिप्टी कलेक्टर राजीव जेम्स कुजूर, अनुविभागीय अधिकारी वन अशोक तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलरामपुर के.के. जायसवाल, बलरामपुर तहसीलदार सुरेश राय, सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी व मेला समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

    Post Views: 371
    Makarsankranti Offbeat News Tatapani
    Previous Articleजन्मदिन विशेष : कभी पतली टांगों को छिपाने के लिए लड़कियों की 6 लेगिंग्स पहनते थे भाईजान, पढ़िए उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे ही दिलचस्प किस्से…
    Next Article 21 रिक्तियों के विरुद्ध शामिल हुए 27 अभ्यर्थी, विशेषज्ञ चिकित्सकों के चयन के लिए साक्षात्कार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.