हजारीबाग : हजारीबाग जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए डीएमएफटी ( जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों (ऑर्थोपेडिक, गेयनिकोलॉजिस्ट, पेडियाट्रिशियन, ईएनटी स्पेशलिस्ट, ऑपथेल्मोलॉजिस्ट, सर्जन, जनरल फिजीशियन, एनेस्थेटिस्ट) की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन उपायुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार की सुबह 8:30 बजे से समाहरणालय भवन के सभाकक्ष में किया गया. विशेषज्ञ चिकित्सकों के कुल 21 रिक्तियों के विरुद्ध साक्षात्कार में कुल 27 अभ्यर्थी उपस्थित हुए. उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा साक्षात्कार का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा. जिले में स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति डीएमएफटी मद अंतर्गत सेहत-मित्र योजना के तहत की जा रही है. सेहत मित्र योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हृयूमन रिसोर्स के गैप को कम करने का प्रयास डीएमएफटी के माध्यम से किया जा रहा है.
Trending
- थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
- कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
- पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
- दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात
- चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी उजागर होते ही बड़ी कार्रवाई, एक तकनीकी सहायक की नौकरी गई; तीन से 9.13 लाख की वसूली
- ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस
- झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट
- अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी






