Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    BIG BREAKING : रामगढ़ हादसे में बच्ची समेत एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, 14 सवार स्कॉर्पियो अज्ञात वाहन से टकराई; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    November 29, 2026

    44 साल पुराने बोहला बांध का होगा जीर्णोद्धार, स्लूस गेट निर्माण और मरम्मत के लिए 1.86 करोड़ रुपये मंजूर

    November 28, 2026

    71.48 करोड़ के 694 विकास कार्यों की सौगात, रकसगंडा पर्यटन स्थल बनेगा; वाड्रफनगर में खुलेगा उप पंजीयक कार्यालय

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • BIG BREAKING : रामगढ़ हादसे में बच्ची समेत एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, 14 सवार स्कॉर्पियो अज्ञात वाहन से टकराई; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    • 44 साल पुराने बोहला बांध का होगा जीर्णोद्धार, स्लूस गेट निर्माण और मरम्मत के लिए 1.86 करोड़ रुपये मंजूर
    • 71.48 करोड़ के 694 विकास कार्यों की सौगात, रकसगंडा पर्यटन स्थल बनेगा; वाड्रफनगर में खुलेगा उप पंजीयक कार्यालय
    • 31 लाख की क्रॉकरी, लाखों की इटली से आई चिमनी… ऐसा था आम आदमी पार्टी के CM केजरीवाल का ‘शीश महल’
    • आज रघुनाथनगर आएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जिले को देंगे 71.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
    • बस्तर और सरगुजा के 2,755 जनजातीय परिवारों को मिलेगा बकरी-सूकर पालन का लाभ, 100 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगी पशुधन इकाइयां
    • भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
    • यूपी सीमा से 63 बोरी धान लेकर आ रही पिकअप जब्त, चालक जंगल में फरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»BIG BREAKING : रामगढ़ हादसे में बच्ची समेत एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, 14 सवार स्कॉर्पियो अज्ञात वाहन से टकराई; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    Jharkhand

    BIG BREAKING : रामगढ़ हादसे में बच्ची समेत एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, 14 सवार स्कॉर्पियो अज्ञात वाहन से टकराई; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    बिहार से रजरप्पा मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था परिवार, एक सदस्य की नौकरी लगने की खुशी में निकले थे सभी; प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 13 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पांच महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं, जिनमें एक बच्ची भी बताई गई है। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

    जानकारी के अनुसार हादसा रामगढ़ जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र में पैंकी गांव के पास शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे हुआ। बिहार से रजरप्पा मंदिर जा रही स्कॉर्पियो (बीआर 21पी 6331) में एक ही परिवार के 14 सदस्य सवार थे। परिवार के एक सदस्य की शिक्षक पद पर नौकरी लगने की खुशी में सभी रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    हादसे में 13 लोगों की मौके पर या उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। सभी मृतकों के शव रामगढ़ सदर अस्पताल की मॉर्चरी में रखे गए हैं। पुलिस मृतकों की पहचान और अन्य औपचारिकताओं के लिए बिहार में परिजनों तथा संबंधित थाना पुलिस से संपर्क कर रही है। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टक्कर को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

    घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रामगढ़ में सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये और घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी कर घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति का समुचित उपचार कराया जा रहा है।

    एक ही परिवार के 13 सदस्यों की मौत से बिहार से लेकर झारखंड तक शोक की लहर है। जिस परिवार में एक सदस्य की नौकरी लगने की खुशी में मंदिर दर्शन की तैयारी थी, वहां यह सफर एक बड़े हादसे और अपूरणीय क्षति में बदल गया।

    इसे भी पढ़ें…..

    44 साल पुराने बोहला बांध का होगा जीर्णोद्धार, स्लूस गेट निर्माण और मरम्मत के लिए 1.86 करोड़ रुपये मंजूर

    Views: 195
    13 People Killed Child Among Victims Family Accident Hemant Soren Jharkhand News Offbeat News PM Narendra Modi President Droupadi Murmu Rajrappa Temple Ramgarh Road Accident Road Accident News
    Previous Article44 साल पुराने बोहला बांध का होगा जीर्णोद्धार, स्लूस गेट निर्माण और मरम्मत के लिए 1.86 करोड़ रुपये मंजूर
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    44 साल पुराने बोहला बांध का होगा जीर्णोद्धार, स्लूस गेट निर्माण और मरम्मत के लिए 1.86 करोड़ रुपये मंजूर

    November 28, 2026

    71.48 करोड़ के 694 विकास कार्यों की सौगात, रकसगंडा पर्यटन स्थल बनेगा; वाड्रफनगर में खुलेगा उप पंजीयक कार्यालय

    November 27, 2026

    31 लाख की क्रॉकरी, लाखों की इटली से आई चिमनी… ऐसा था आम आदमी पार्टी के CM केजरीवाल का ‘शीश महल’

    November 27, 2026

    आज रघुनाथनगर आएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जिले को देंगे 71.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

    November 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    BIG BREAKING : रामगढ़ हादसे में बच्ची समेत एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, 14 सवार स्कॉर्पियो अज्ञात वाहन से टकराई; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    November 29, 2026

    44 साल पुराने बोहला बांध का होगा जीर्णोद्धार, स्लूस गेट निर्माण और मरम्मत के लिए 1.86 करोड़ रुपये मंजूर

    November 28, 2026

    71.48 करोड़ के 694 विकास कार्यों की सौगात, रकसगंडा पर्यटन स्थल बनेगा; वाड्रफनगर में खुलेगा उप पंजीयक कार्यालय

    November 27, 2026

    31 लाख की क्रॉकरी, लाखों की इटली से आई चिमनी… ऐसा था आम आदमी पार्टी के CM केजरीवाल का ‘शीश महल’

    November 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • BIG BREAKING : रामगढ़ हादसे में बच्ची समेत एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, 14 सवार स्कॉर्पियो अज्ञात वाहन से टकराई; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया शोक
    • 44 साल पुराने बोहला बांध का होगा जीर्णोद्धार, स्लूस गेट निर्माण और मरम्मत के लिए 1.86 करोड़ रुपये मंजूर
    • 71.48 करोड़ के 694 विकास कार्यों की सौगात, रकसगंडा पर्यटन स्थल बनेगा; वाड्रफनगर में खुलेगा उप पंजीयक कार्यालय
    • 31 लाख की क्रॉकरी, लाखों की इटली से आई चिमनी… ऐसा था आम आदमी पार्टी के CM केजरीवाल का ‘शीश महल’
    • आज रघुनाथनगर आएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, जिले को देंगे 71.48 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.