Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग

    October 5, 2026

    दुमका में खिड़की की ग्रील खोलकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात चोरी

    October 5, 2026

    मोदी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को मिलीं कई बड़ी सौगातें : कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग
    • दुमका में खिड़की की ग्रील खोलकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात चोरी
    • मोदी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को मिलीं कई बड़ी सौगातें : कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    • ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुई पिकअप, पेड़ से टकराने पर दो महिलाओं की मौत
    • डौरा के जंगल में मिली सिर कटी लाश का खुलासा, पति-पत्नी समेत दो आरोपित गिरफ्तार
    • विजयनगर स्कूल में अचानक मधुमक्खियों का हमला, 11 बच्चे और दो शिक्षक घायल
    • शॉर्टकट के चक्कर में कन्हर नदी में गिरा युवक, पत्थर पर फंसा; पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया
    • सब्जी बाड़ी में गांजे की खेती का खुलासा, 112 पौधों के साथ 51 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»मोदी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को मिलीं कई बड़ी सौगातें : कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    Chhattisgarh

    मोदी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को मिलीं कई बड़ी सौगातें : कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    पत्रकार वार्ता में गिनाईं केंद्र की योजनाओं की उपलब्धियां, किसान, आवास, सड़क, रेल और स्वास्थ्य सुविधाओं का किया उल्लेख
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्ष की राजनीतिक यात्रा सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की यात्रा रही है।

    नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ से विशेष जुड़ाव रहा है। संगठन के दायित्व के दौरान उन्होंने बस्तर सहित प्रदेश के कई वनांचलों का दौरा किया। केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देशभर में करीब 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में उज्ज्वला योजना से 39.54 लाख महिलाओं को लाभ मिला है, जबकि जल जीवन मिशन के तहत 41.50 लाख ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के उपचार का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया गया है।

    किसानों के संबंध में उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के 25 लाख 51 हजार किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11,277 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अंतरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विस्तार, आधुनिक तकनीक, फसल बीमा और किसान पंजीयन के माध्यम से कृषि क्षेत्र को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।

    प्रधानमंत्री आवास योजना का उल्लेख करते हुए नेताम ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन औसतन करीब 1,600 पक्के आवास बनाए जा रहे हैं। जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि पीवीटीजी परिवारों तक भी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं और वन धन केंद्रों के माध्यम से लघु वनोपज से आय बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं।

    नक्सलवाद के मुद्दे पर नेताम ने कहा कि केंद्र की सख्त नीति और सुरक्षा बलों के प्रयासों से 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ सहित देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का लक्ष्य हासिल किया गया है। बस्तर में सुरक्षा कैंपों के आसपास के गांवों तक सड़क, राशन, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि राज्य में रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर की हवाई कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया गया है।

    नेताम ने कहा कि शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में भी कई परियोजनाएं आगे बढ़ी हैं। प्रदेश के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूलों के उन्नयन, रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र तथा नवा रायपुर में फार्मास्यूटिकल पार्क और स्मार्ट औद्योगिक क्षेत्र जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इनसे शिक्षा, रोजगार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

    सेवा संकल्प अभियान का उल्लेख करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर प्रदेशभर में जनभागीदारी के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायपुर में 25 लाख से अधिक दीप जलाए गए, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा जा रहा है।

    पत्रकार वार्ता में विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग मौजूद रहे।

    इसे भी पढ़ें……….

    ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुई पिकअप, पेड़ से टकराने पर दो महिलाओं की मौत

    Post Views: 257
    Previous Articleब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुई पिकअप, पेड़ से टकराने पर दो महिलाओं की मौत
    Next Article दुमका में खिड़की की ग्रील खोलकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात चोरी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुई पिकअप, पेड़ से टकराने पर दो महिलाओं की मौत

    October 5, 2026

    डौरा के जंगल में मिली सिर कटी लाश का खुलासा, पति-पत्नी समेत दो आरोपित गिरफ्तार

    October 5, 2026

    विजयनगर स्कूल में अचानक मधुमक्खियों का हमला, 11 बच्चे और दो शिक्षक घायल

    October 5, 2026

    शॉर्टकट के चक्कर में कन्हर नदी में गिरा युवक, पत्थर पर फंसा; पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया

    October 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग

    October 5, 2026

    दुमका में खिड़की की ग्रील खोलकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात चोरी

    October 5, 2026

    मोदी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को मिलीं कई बड़ी सौगातें : कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    October 5, 2026

    ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुई पिकअप, पेड़ से टकराने पर दो महिलाओं की मौत

    October 5, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग
    • दुमका में खिड़की की ग्रील खोलकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात चोरी
    • मोदी सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को मिलीं कई बड़ी सौगातें : कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    • ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुई पिकअप, पेड़ से टकराने पर दो महिलाओं की मौत
    • डौरा के जंगल में मिली सिर कटी लाश का खुलासा, पति-पत्नी समेत दो आरोपित गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.