
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बीती रात करीब 12 बजे शुभम पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, सब्जियों से लदी पिकअप वाहन क्रमांक बीआर 45 जीबी 2146 अंबिकापुर की ओर से आ रही थी। शुभम पेट्रोल पंप के पास पहुंचने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकालने में मदद की और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
इसे भी पढ़ें……..
मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

