Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    Chhattisgarh

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    वाड्रफनगर में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन का मामला, विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी वैभव बेंकर ने की बड़ी कार्रवाई
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में डायल 112 वाहन लेकर निकलने और वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने कड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद आरक्षक क्रमांक 878 संजय मारकण्डे को 19 सितंबर 2026 को पुलिस सेवा से पृथक कर दिया गया है।

    मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 7 जुलाई 2026 की रात आरक्षक संजय मारकण्डे की ड्यूटी चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर क्षेत्र में संचालित डायल 112 वाहन क्रमांक सीजी 03 ए-2749 में लगाई गई थी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इवेंट मिलने के कुछ देर बाद हुआ हादसा

    पुलिस के मुताबिक रात करीब 11:40 बजे डायल 112 वाहन को एक इवेंट मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद आरक्षक संजय मारकण्डे और वाहन चालक ओमप्रकाश यादव वाहन लेकर ग्राम सिवरी बरतीकला की ओर रवाना हुए।

    रात करीब 11:45 बजे वाड्रफनगर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर न्यू पंचवटी ढाबा के आगे सामने से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक यूपी-64 सीटी-1055 और डायल 112 वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डायल 112 वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि

    हादसे के बाद डायल 112 वाहन में तैनात आरक्षक और चालक के हाव-भाव से उनके शराब के नशे में होने की आशंका हुई। इसके बाद दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

    पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में आरक्षक संजय मारकण्डे और वाहन चालक के ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

    विभागीय जांच के बाद हुई कार्रवाई

    मामले में विभागीय जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि आरक्षक संजय मारकण्डे को वाड्रफनगर क्षेत्र में डायल 112 जैसी महत्वपूर्ण आपातकालीन सेवा में ड्यूटी पर तैनात किया गया था। इवेंट के दौरान वह शराब के नशे में पाया गया।

    जांच में यह भी प्रमाणित हुआ कि आरक्षक और डायल 112 वाहन चालक दोनों के शराब के नशे में होने के दौरान शासकीय वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पुलिस विभाग ने इसे ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही, अनुशासनहीनता और गंभीर कदाचार माना।

    एसपी ने किया पुलिस सेवा से पृथक

    विभागीय जांच के निष्कर्षों के आधार पर पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने आरक्षक क्रमांक 878 संजय मारकण्डे के खिलाफ कार्रवाई की। संजय मारकण्डे की तत्कालीन पदस्थापना चौकी वाड्रफनगर में थी और वर्तमान में वह रक्षित केंद्र बलरामपुर में पदस्थ था।

    पुलिस अधीक्षक ने 19 सितंबर 2026 को उसे पुलिस सेवा से पृथक कर दिया। डायल 112 जैसी आपातकालीन सेवा में ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और सरकारी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में हुई यह कार्रवाई बलरामपुर पुलिस विभाग की ओर से गंभीर अनुशासनहीनता पर कड़ा कदम माना जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें……

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    Post Views: 228
    Previous Articleबॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी

    September 17, 2026

    छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत

    September 16, 2026

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.