
रांची। RKDF University, Ranchi में कुलाधिपति डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन के अवसर पर सेवा, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय परिवार ने जन्मदिन को सामाजिक सेवा और जनकल्याण से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा पूजा सहित गौशाला और मूक-बधिर विद्यालय में सेवा कार्यक्रम किए।
कार्यक्रम के तहत RIMS, Ranchi के तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान के महत्व को लेकर लोगों को जागरूक किया गया और नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में विश्वविद्यालय परिसर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने पूजा में हिस्सा लिया। भगवान विश्वकर्मा को ज्ञान, कौशल, तकनीक, श्रम और सृजन का प्रतीक मानते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति और सफलता की कामना की गई।
जन्मदिन समारोह के तहत विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने गौशाला और मूक-बधिर विद्यालय पहुंचकर सेवा एवं सहयोग से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लिया। मूक-बधिर बच्चों के साथ समय बिताने के साथ उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का संदेश दिया गया। वहीं गौशाला में भी सेवा गतिविधियां की गईं।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि जन्मदिन की खुशी को समाज के साथ साझा करने से उसका महत्व और बढ़ जाता है। रक्तदान के जरिए किसी जरूरतमंद की मदद, गौसेवा और विशेष बच्चों के साथ समय बिताने जैसी गतिविधियां मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं।

RKDF University, Ranchi की ओर से बताया गया कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों, सामाजिक संवेदनशीलता, सेवा भावना और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया जाता है। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम इसी दिशा में एक पहल रहे।
कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय परिवार की ओर से डॉ. साधना कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
इसे भी पढ़ें………
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी


