Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज के नए थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी का पत्रकारों ने किया स्वागत

    August 30, 2026

    बुंडू में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो की मौत… मुआवजे के लिए ढाई घंटे टोल प्लाजा जाम

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज के नए थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी का पत्रकारों ने किया स्वागत
    • बुंडू में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो की मौत… मुआवजे के लिए ढाई घंटे टोल प्लाजा जाम
    • नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा
    • नेपाल में जलप्रलय का खौफनाक मंजर, 724 शव मिले… सिर्फ 22 की पहचान, बाकी का DNA बनेगा सहारा
    • गोदरमाना पुल पर आधी रात ट्रक रोका, चंदे के नाम पर 10 हजार की वसूली… एक गिरफ्तार
    • जिसे सड़क हादसा समझा गया, निकली पति की हत्या की साजिश… पत्नी ने प्रेमी संग रचा खौफनाक प्लान
    • नारियल पानी के बीच छिपा था 443 किलो गांजा… पलामू में 2.20 करोड़ की खेप के साथ दो भाई गिरफ्तार
    • यूजीसी नेट में संजीत कश्यप ने हासिल की सफलता, 99.46 प्रतिशत अंक के साथ बढ़ाया जिले का मान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»बुंडू में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो की मौत… मुआवजे के लिए ढाई घंटे टोल प्लाजा जाम
    Jharkhand

    बुंडू में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो की मौत… मुआवजे के लिए ढाई घंटे टोल प्लाजा जाम

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। रांची जिले के बुंडू ओवरब्रिज के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बुंडू के बाजार टांड़ निवासी अमित साहू और चुतरू गांव निवासी उनके चालक दिलीप मुंडा के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर बुंडू टोल प्लाजा पर करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम कर दिया। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद देर रात जाम हटाया गया।

    पुलिस के अनुसार, अमित साहू शनिवार रात अपने चालक दिलीप मुंडा के साथ बुंडू ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़ी गाड़ी के समीप बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दिलीप मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    हादसे की सूचना मिलते ही बुंडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दिलीप मुंडा के शव को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अमित साहू को तत्काल बुंडू अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अमित साहू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया। परिजन उन्हें रांची ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही अमित साहू ने दम तोड़ दिया।

    अमित की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण बुंडू टोल प्लाजा पहुंचे और सड़क पर बैठकर आवागमन रोक दिया।

    ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने समेत अन्य मांगों को लेकर सड़क जाम कर दिया। मृतक अमित साहू के भाई समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर मौजूद थे। जाम के कारण बुंडू टोल प्लाजा से होकर गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और सड़क पर वाहनों की कतार लग गई।

    जाम की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों से बातचीत की। ग्रामीणों की मांगों को लेकर सहमति बनाने तथा उन्हें सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

    बुंडू के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ओमप्रकाश ने रविवार को बताया कि ग्रामीणों से बातचीत के बाद देर रात जाम हटा लिया गया। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सभी सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।

    दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा किया और बुंडू टोल प्लाजा के पास उसे पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने का आरोप भी लगाया है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। दुर्घटना के कारणों, ट्रक की गति और चालक की भूमिका समेत पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

    इसे भी पढ़ें……

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    Post Views: 138
    Previous Articleनेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा
    Next Article रामानुजगंज के नए थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी का पत्रकारों ने किया स्वागत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गोदरमाना पुल पर आधी रात ट्रक रोका, चंदे के नाम पर 10 हजार की वसूली… एक गिरफ्तार

    August 30, 2026

    जिसे सड़क हादसा समझा गया, निकली पति की हत्या की साजिश… पत्नी ने प्रेमी संग रचा खौफनाक प्लान

    August 30, 2026

    नारियल पानी के बीच छिपा था 443 किलो गांजा… पलामू में 2.20 करोड़ की खेप के साथ दो भाई गिरफ्तार

    August 29, 2026

    अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी थी, तभी पहुंची पुलिस… महिला की मौत ने खड़े किए सवाल

    August 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज के नए थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी का पत्रकारों ने किया स्वागत

    August 30, 2026

    बुंडू में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो की मौत… मुआवजे के लिए ढाई घंटे टोल प्लाजा जाम

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026

    नेपाल में जलप्रलय का खौफनाक मंजर, 724 शव मिले… सिर्फ 22 की पहचान, बाकी का DNA बनेगा सहारा

    August 30, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज के नए थाना प्रभारी जितेंद्र सोनी का पत्रकारों ने किया स्वागत
    • बुंडू में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो की मौत… मुआवजे के लिए ढाई घंटे टोल प्लाजा जाम
    • नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा
    • नेपाल में जलप्रलय का खौफनाक मंजर, 724 शव मिले… सिर्फ 22 की पहचान, बाकी का DNA बनेगा सहारा
    • गोदरमाना पुल पर आधी रात ट्रक रोका, चंदे के नाम पर 10 हजार की वसूली… एक गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.