Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    • रामानुजगंज की वन वाटिका में नौका विहार से ओपन जिम तक की सुविधा, 1.49 करोड़ से बदलेगी सूरत
    • कन्हर बैरियर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 साल लट्ठा से लदा ट्रक जब्त
    • Big Breaking : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत, लेकिन नौकरी जाने का डर कायम; बोले- दोषियों को सजा दें, सही चयनितों को नहीं
    Jharkhand

    हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत, लेकिन नौकरी जाने का डर कायम; बोले- दोषियों को सजा दें, सही चयनितों को नहीं

    जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल समेत नियुक्तियां रद्द होने से प्रभावित अभ्यर्थियों का दर्द, प्रोजेक्ट भवन के बाहर सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची, एजेंसी। झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की नियुक्तियां रद्द किए जाने के फैसले से प्रभावित कर्मचारियों और अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हाई कोर्ट के स्थगन आदेश के बाद प्रभावित युवाओं को फिलहाल राहत मिली है, लेकिन उनका कहना है कि वर्षों की मेहनत से हासिल नौकरी अचानक छिन जाने से उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।

    प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि वे परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि यदि किसी अभ्यर्थी ने गलत तरीके से नौकरी हासिल की है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन निष्पक्ष तरीके से चयनित अभ्यर्थियों को उसकी सजा नहीं दी जानी चाहिए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    ‘सरकार जांच करे, लेकिन नौकरी एकतरफा न छीने’

    प्रदर्शनकारी युवाओं ने सरकार से पूरे मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की। उनका कहना है कि प्रत्येक अभ्यर्थी की भूमिका और चयन की अलग-अलग जांच की जा सकती है। इसके बाद यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी साबित होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

    नम्रता महतो ने बताया कि वह किसान परिवार और अपने गांव की पहली लड़की थीं, जिन्हें अधिकारी बनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि नौकरी मिलने के महज डेढ़ महीने बाद ही उसे खोने की स्थिति बन गई और पहला वेतन भी नहीं मिल सका। उन्होंने सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेहनत से चयनित अभ्यर्थियों के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है।

    डिफेंस की नौकरी छोड़कर की तैयारी, अब भविष्य पर सवाल

    गौरव राय ने बताया कि वह किसान परिवार से आते हैं और झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए उन्होंने डिफेंस की नौकरी तक छोड़ दी थी। वर्ष 2023 में परीक्षा पास करने के बाद फरवरी 2026 में उन्होंने फूड सप्लाई ऑफिसर के पद पर योगदान दिया।

    उन्होंने कहा कि सरकार उनकी पात्रता और चयन की जांच कर सकती है, लेकिन बिना किसी व्यक्तिगत जांच के नौकरी समाप्त करना उचित नहीं है।

    ‘नौकरी गई तो परिवार पर पड़ेगा सीधा असर’

    अनुप कुमार ने बताया कि वह निजी काम करते हुए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे। वर्ष 2024 की परीक्षा में शामिल होने के बाद 2026 में परिणाम आया और जून में उन्होंने नौकरी ज्वाइन की थी। अब अचानक नौकरी जाने की स्थिति बनने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने की चिंता है।

    अविनाश कुमार ने कहा कि लंबे आर्थिक संघर्ष के बाद उन्हें फूड सेफ्टी ऑफिसर की नौकरी मिली थी। नौकरी चली गई तो वह दोबारा बेरोजगारी की स्थिति में पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है, लेकिन मेहनत और योग्यता के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के भविष्य की भी चिंता सरकार को करनी चाहिए।

    हाई कोर्ट के आदेश से जगी उम्मीद

    प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना है कि हाई कोर्ट के स्थगन आदेश से उन्हें फिलहाल राहत और आगे न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने सरकार से नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर पुनर्विचार करने और वास्तविक रूप से चयनित अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करने की मांग की है।

    इसे भी पढ़ें……

    झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान

    Views: 238
    Previous Articleझोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान
    Next Article 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बेहद दु:खद खबर : नहीं रहीं सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन

    October 7, 2026

    UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग

    October 5, 2026

    दुमका में खिड़की की ग्रील खोलकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात चोरी

    October 5, 2026

    रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज

    October 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण

    October 9, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.