Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    • खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज
    • बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»इतिहास के पन्नों में 11 अगस्त : हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गया 18 साल का वीर खुदीराम बोस
    Offbeat

    इतिहास के पन्नों में 11 अगस्त : हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गया 18 साल का वीर खुदीराम बोस

    अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ क्रांति की राह चुनी, मुजफ्फरपुर कांड में मिली फांसी; शहादत ने देश के युवाओं में भर दिया आजादी का जुनून
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    ऑफबीट डेस्क। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 11 अगस्त का दिन वीरता और बलिदान की याद दिलाता है। इसी दिन वर्ष 1908 में युवा क्रांतिकारी खुदीराम बोस को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी दे दी थी। उस समय उनकी उम्र महज 18 साल और कुछ महीने थी। इतनी कम उम्र में देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले खुदीराम बोस भारतीय युवाओं के लिए साहस और देशभक्ति की मिसाल बन गए।

    खुदीराम बोस अंग्रेजी शासन के खिलाफ क्रांतिकारी गतिविधियों में सक्रिय थे। मुजफ्फरपुर में ब्रिटिश अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिश के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और मुकदमे के बाद फांसी की सजा सुनाई गई। 11 अगस्त 1908 को मुजफ्फरपुर जेल में उन्हें फांसी दे दी गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कहा जाता है कि खुदीराम बोस ने बेहद निडरता के साथ फांसी का सामना किया। उनके हाथ में भगवद्गीता होने और चेहरे पर मुस्कान के साथ फांसी के तख्ते की ओर बढ़ने की कथा ने उन्हें जनमानस में अमर बना दिया।

    उनकी शहादत का बंगाल के युवाओं पर गहरा प्रभाव पड़ा। खुदीराम के नाम वाली धोती पहनना देशभक्ति और स्वतंत्रता के प्रति समर्पण का प्रतीक बन गया। उनकी कुर्बानी ने युवाओं में अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष का जोश और तेज कर दिया। आज भी खुदीराम बोस का नाम भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के साहसी और अमर शहीदों में सम्मान के साथ लिया जाता है।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1914 – फ्रांस ने ऑस्ट्रिया और हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

    1929 – पर्शिया और इराक के बीच मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।

    1940 – ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने हवाई हमला किया।

    1944 – अमेरिका ने सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।

    1948 – दूसरे विश्वयुद्ध के बाद पहली बार ओलिंपिक खेलों का आयोजन हुआ।

    1960 – अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।

    1961 – दादर नगर हवेली का भारत में विलय और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।

    1962 – सोवियत संघ ने वोस्टोक-3 स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च किया। इसमें सवार एंड्रीयन निकोलायेव ने 4 दिन के भीतर 64 बार धरती की परिक्रमा की थी। ऐसा करने वाले वे पहले अंतरिक्ष यात्री हैं।

    1984 – लॉस एंजलीस ओलंपिक खेलों में दक्षिण अफ्रीकी मूल की ब्रिटिश धावक जोला बड 3000 मीटर की दौड़ में अमेरिका की शीर्ष धावक मैरी डेकर से टकरा गईं। मैरी को दौड़ से बाहर होना पड़ा।

    1984 – तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

    1999 – यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण।

    2000 – फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय।

    2001 – उत्तरी आयरलैंड विधानसभा भंग, आयरिश विद्रोहियों को निशस्त्रीकरण के लिए दो सप्ताह का समय।

    2003 – उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।

    2004 – चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का 70 वर्ष की उम्र में निधन।

    2004 – भारत और पाकिस्तान ने वांछित अपराधियों की सूचियों की अदला-बदली की। भारत और पाकिस्तान के मध्य आतंकवाद और मादक द्रव्यों की तस्करी सहित आठ मुद्दों पर इस्लामाबाद में वार्ता सम्पन्न।

    2004 – संयुक्त राष्ट्र परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान को पाकिस्तान द्वारा परमाणु मदद दिये जाने की पुष्टि की।

    2006 – पाकिस्तान ने तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।

    2007 – मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।

    2008 – एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।

    2008 – आर.जे. नायक पार्श्वनाथ रिटेल में स्वतन्त्र निदेशक नियुक्त हुए।

    2008 – भारतीय शूटर अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग ओलिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड जीता।

    जन्म

    1961 – चन्द्र शेखर बेल्लाना – भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश से राजनीतिज्ञ हैं।

    1892 – आर्ची विलेस, पश्चिम भारतीय क्रिकेटर।

    1949 – डी. सुब्बाराव – भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर।

    1954 – यशपाल शर्मा – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर, जो 1983 में पहली बार ‘क्रिकेट विश्वकप’ विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे।

    1954 – एम. वी. नरसिम्हा राव, भारतीय क्रिकेटर।

    1974 – अंजू जैन, भारतीय क्रिकेटर।

    1937 – निर्देशक जॉन अब्राहम – लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे।

    1924 – लालमणि मिश्र – भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी थे, जो अपनी कला के समान ही अपनी विद्वता के लिए भी जाने जाते थे।

    निधन

    1908 – खुदीराम बोस – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।

    1967 – नंददुलारे वाजपेयी – हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक थे।

    2000 – पी. जयराज – अभिनेता।

    2007 – एन्थनी विल्सन – ब्रिटेन की महान संगीतज्ञ।

    2018 – वी.एस. नायपॉल – भारतीय मूल के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी साहित्यकार थे।

    2020 – राहत इंदौरी – प्रसिद्ध उर्दू शायर और हिन्दी फिल्मों के गीतकार थे।

    इसे भी पढ़ें………

    सागवान की लकड़ी ले जा रहे दंपती ने फॉरेस्ट गार्ड पर लट्ठे से किया हमला, सिर की हड्डी में फ्रैक्चर, भर्ती

    Post Views: 129
    Previous Articleसागवान की लकड़ी ले जा रहे दंपती ने फॉरेस्ट गार्ड पर लट्ठे से किया हमला, सिर की हड्डी में फ्रैक्चर, भर्ती
    Next Article झारखंड बंद का व्यापक असर, रांची में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; टायर-लकड़ी जलाकर प्रदर्शन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026

    कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    • खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.