Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    • खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज
    • बलरामपुर में गाय की हत्या के मामले में 9 गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»सागवान की लकड़ी ले जा रहे दंपती ने फॉरेस्ट गार्ड पर लट्ठे से किया हमला, सिर की हड्डी में फ्रैक्चर, भर्ती
    Chhattisgarh

    सागवान की लकड़ी ले जा रहे दंपती ने फॉरेस्ट गार्ड पर लट्ठे से किया हमला, सिर की हड्डी में फ्रैक्चर, भर्ती

    सिर पर लट्ठा लगने से फॉरेस्ट गार्ड की स्कल की हड्डी में फ्रैक्चर, डालटेनगंज के अस्पताल में चल रहा इलाज
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyAugust 11, 2026Updated:August 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। रामानुजगंज में वन वाटिका के पास मंगलवार सुबह सागवान की लकड़ी लेकर जा रहे एक दंपती को रोकना फॉरेस्ट गार्ड को भारी पड़ गया। लकड़ी ले जाने को लेकर पूछताछ करने पर दंपती ने कंधे पर रखे सागवान के लट्ठे से फॉरेस्ट गार्ड पिंटू मालाकार पर हमला कर दिया। लट्ठा सिर पर लगने से फॉरेस्ट गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डालटेनगंज रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह मनोज भुइया अपनी पत्नी के साथ वन वाटिका के पास से करीब 4 से 5 फीट लंबा सागवान का लट्ठा कंधे पर रखकर ले जा रहा था। वन वाटिका के गेट के पास फॉरेस्ट गार्ड पिंटू मालाकार की नजर उन पर पड़ी। उसने दंपती को रोककर सागौन की लकड़ी काटकर ले जाने के संबंध में पूछताछ की।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    वन विभाग के अनुसार, पूछताछ के दौरान मनोज भुइया और उसकी पत्नी ने कंधे पर रखा लट्ठा पिंटू मालाकार को दे मारा। लट्ठा सिर पर लगने से पिंटू मालाकार जमीन पर गिर गया। उसके सिर और कान से खून निकलने लगा। घटना के दौरान वहां मौजूद मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने बीच-बचाव किया और घायल फॉरेस्ट गार्ड को तत्काल रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

    गंभीर हालत में डालटेनगंज में कराया गया भर्ती

    रामानुजगंज रेंजर डॉक्टर दिलरुबा बानो ने बताया कि घायल फॉरेस्ट गार्ड पिंटू मालाकार को डालटेनगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में उसकी स्कल की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया है और एक नस भी दब गई है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

    आरोपित को पकड़ा, आगे की कार्रवाई जारी

    रेंजर डॉक्टर दिलरुबा बानो ने बताया कि घटना के आरोपित मनोज भुइया को वन विभाग ने पकड़ लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इसे भी पढ़ें…….

    Rashifal 11 August 2026 : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ

    Post Views: 330
    Previous ArticleRashifal 11 August 2026 : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, किस राशि को मिलेगा लाभ
    Next Article इतिहास के पन्नों में 11 अगस्त : हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गया 18 साल का वीर खुदीराम बोस
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026

    कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य

    October 1, 2026

    बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला

    September 30, 2026

    80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी

    September 30, 2026

    कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर के नए प्रभारी डीईओ नरेंद्र निरापुरे ने संभाला पदभार, बोले- रिजल्ट पर रहेगा फोकस, 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य
    • बलरामपुर बना डेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला
    • 80 रुपये लीटर डीजल का झांसा, ट्रांसपोर्टर से 1.08 लाख रुपये की साइबर ठगी
    • कमीशन के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप, एसीबी ने नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक को किया गिरफ्तार
    • खबर का असर: बलरामपुर डीईओ मनीराम यादव का तबादला, करोड़ों की अनियमितता मामले में सिर्फ ट्रांसफर, संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने से लोग नाराज
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.