Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रांची में रात के अंधेरे में मचा हड़कंप, एक के बाद एक कई गाड़ियों के शीशे तोड़े; डीएसपी की गाड़ी भी नहीं बची

    August 4, 2026

    हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए

    August 4, 2026

    रामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रांची में रात के अंधेरे में मचा हड़कंप, एक के बाद एक कई गाड़ियों के शीशे तोड़े; डीएसपी की गाड़ी भी नहीं बची
    • हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए
    • रामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान
    • इतिहास के पन्नों में 04 अगस्त: जब भारत ने रचा था परमाणु इतिहास, एशिया के पहले रिसर्च रिएक्टर ने बढ़ाया था देश का मान
    • Rashifal 4 August 2026 : किस राशि के जातकों के लिए आज खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर बोले- यह मेरी नहीं, बांकीपुर की जनता की जीत; बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश
    • छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, लरंगसाय पीजी कॉलेज में बालक-बालिका हॉस्टल के लिए उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन
    • शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए
    Chhattisgarh

    हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए

    हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 4, 2026Updated:August 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। वन्यजीवों से जुड़े अपराधों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच बलरामपुर जिले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। रामानुजगंज में हाथी दांत की कथित तस्करी के मामले में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, राज्य उड़नदस्ता दल और बलरामपुर वनमंडल की संयुक्त टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। टीम ने एक धर्मशाला के कमरे से तीन हाथी दांत बरामद किए हैं।

    कार्रवाई 3 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। सूचना में बताया गया था कि रामानुजगंज में नदी किनारे स्थित आमंत्रण धर्मशाला के कमरा नंबर 205 में एक संदिग्ध व्यक्ति हाथी दांत लेकर ठहरा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कमरे की घेराबंदी की और तलाशी शुरू की।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बैग की तलाशी में मिले तीन हाथी दांत

    वन विभाग और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने कमरे की जांच के दौरान एक बैग की तलाशी ली। बैग के अंदर तीन नग हाथी दांत बरामद किए गए। मौके पर तीन व्यक्ति मौजूद थे, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

    वन विभाग के अनुसार, पूछताछ में तीनों ने वन्यजीव से संबंधित अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद बरामद हाथी दांत को जब्त कर लिया गया और आरोपितों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।

    झारखंड और छत्तीसगढ़ से जुड़े हैं आरोपित

    मामले में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान संतोष कुमार विश्वकर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी तुकबेरा, थाना नवाबाजार, जिला पलामू, झारखंड; अजय कुमार गुप्ता, उम्र 49 वर्ष, निवासी रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 11 और सतेन्द्र कुमार, उम्र 50 वर्ष, निवासी रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 5 के रूप में हुई है।

    वन विभाग के मुताबिक, मामले में झारखंड और छत्तीसगढ़ के बीच हाथी दांत की तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

    वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

    हाथी वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित वन्यजीव है। बरामद हाथी दांत को गंभीर वन्यजीव अपराध से जुड़ा साक्ष्य मानते हुए आरोपितों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

    वन विभाग के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति।

    वन विभाग ने आरोपितों को 3 अगस्त को रामानुजगंज के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। न्यायालय ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    तस्करी के नेटवर्क की भी हो रही जांच

    वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मामला केवल हाथी दांत की बरामदगी तक सीमित नहीं है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि हाथी दांत कहां से लाए गए थे और इन्हें आगे कहां पहुंचाने की तैयारी थी।

    इसके अलावा मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका या अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से संबंध होने की भी पड़ताल की जा रही है। वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज ने बताया कि प्रकरण की विवेचना जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल, राज्य उड़नदस्ता दल रायपुर और बलरामपुर वनमंडल की संयुक्त कार्रवाई को जिले में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें…….

    रामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान

    Post Views: 364
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान
    Next Article रांची में रात के अंधेरे में मचा हड़कंप, एक के बाद एक कई गाड़ियों के शीशे तोड़े; डीएसपी की गाड़ी भी नहीं बची
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, लरंगसाय पीजी कॉलेज में बालक-बालिका हॉस्टल के लिए उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन

    August 3, 2026

    सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा बलरामपुर

    August 3, 2026

    किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रांची में रात के अंधेरे में मचा हड़कंप, एक के बाद एक कई गाड़ियों के शीशे तोड़े; डीएसपी की गाड़ी भी नहीं बची

    August 4, 2026

    हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए

    August 4, 2026

    रामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान

    August 4, 2026

    इतिहास के पन्नों में 04 अगस्त: जब भारत ने रचा था परमाणु इतिहास, एशिया के पहले रिसर्च रिएक्टर ने बढ़ाया था देश का मान

    August 4, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रांची में रात के अंधेरे में मचा हड़कंप, एक के बाद एक कई गाड़ियों के शीशे तोड़े; डीएसपी की गाड़ी भी नहीं बची
    • हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए
    • रामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान
    • इतिहास के पन्नों में 04 अगस्त: जब भारत ने रचा था परमाणु इतिहास, एशिया के पहले रिसर्च रिएक्टर ने बढ़ाया था देश का मान
    • Rashifal 4 August 2026 : किस राशि के जातकों के लिए आज खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.