Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, जलते पुतले के साथ मोरहाबादी मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

    October 21, 2026

    रामानुजगंज में भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

    October 21, 2026

    धधकी सत्य की आग, भस्म हुआ रावण का राज

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, जलते पुतले के साथ मोरहाबादी मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
    • रामानुजगंज में भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
    • धधकी सत्य की आग, भस्म हुआ रावण का राज
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, दशहरा मेले में बैलून बेचने आया था परिवार
    • आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का मामला, 10वां आरोपित गिरफ्तार
    • कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा थार चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    Jharkhand

    मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा थार चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मी को गंभीर रूप से घायल कर हुआ था फरार, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रांची पुलिस ने दबोचा।
    Sponsored By: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान बरियातू निवासी विश्राम उरांव के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त थार वाहन भी जब्त कर लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    नगर पुलिस उपाधीक्षक (सिटी डीएसपी) केवी रमण ने बुधवार को बताया कि यह घटना 14 जुलाई की सुबह करीब 11:30 बजे मोरहाबादी स्थित प्राइम पार्क के समीप हुई थी। उस समय पुलिस की पेट्रोलिंग टीम नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध काले रंग की महिंद्रा थार पर पड़ी, जिसके शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी, आगे का विंडशील्ड टूटा हुआ था तथा पीछे का नंबर प्लेट मिट्टी से ढका हुआ था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पुलिस टीम ने वाहन चालक को रुकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पेट्रोलिंग वाहन के चालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुलिसकर्मी सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घायल पुलिसकर्मी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके सिर में गंभीर चोट के कारण चिकित्सकों ने पांच टांके लगाए। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।

    घटना के बाद रांची पुलिस ने फरार वाहन की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों और वाहन नंबर के आधार पर जांच शुरू की। वाहन का नंबर ट्रेस करने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपित विश्राम उरांव को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में इस्तेमाल की गई थार को भी जब्त कर लिया।

    सिटी डीएसपी केवी रमण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वाहन पर ब्लैक फिल्म लगाने, नंबर प्लेट को मिट्टी से ढकने और वाहन की अन्य अनियमितताओं के पीछे क्या उद्देश्य था। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

    इस बीच रांची पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन जांच के दौरान पुलिस द्वारा रुकने का संकेत दिए जाने पर पूरा सहयोग करें। पुलिस ने कहा कि इस प्रकार के जांच अभियान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियमित रूप से चलाए जाते हैं। पुलिस ने चेतावनी दी कि जांच से बचने के लिए वाहन भगाने या पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें…….

    रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया

    Views: 218
    Previous Articleरामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया
    Next Article हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, जलते पुतले के साथ मोरहाबादी मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

    October 21, 2026

    रांची में तेज रफ्तार वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, बीच सड़क पर पलटा; दो महिलाओं समेत 5 घायल

    October 19, 2026

    सब्जी बाजार में लगी आग, कई दुकानें जलकर राख

    October 16, 2026

    बेहद दु:खद खबर : नहीं रहीं सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन

    October 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, जलते पुतले के साथ मोरहाबादी मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

    October 21, 2026

    रामानुजगंज में भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन

    October 21, 2026

    धधकी सत्य की आग, भस्म हुआ रावण का राज

    October 20, 2026

    रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया

    October 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, जलते पुतले के साथ मोरहाबादी मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
    • रामानुजगंज में भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
    • धधकी सत्य की आग, भस्म हुआ रावण का राज
    • रामानुजगंज में गरबा महोत्सव का समापन, एसपी वैभव बेंकर ने बच्चों के साथ किया डांडिया
    • बनापति-धमनी मार्ग पर बाकी नदी में बनेगा उच्चस्तरीय पुल, 12 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.