Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    • रामानुजगंज की वन वाटिका में नौका विहार से ओपन जिम तक की सुविधा, 1.49 करोड़ से बदलेगी सूरत
    • कन्हर बैरियर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 साल लट्ठा से लदा ट्रक जब्त
    • Big Breaking : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»एक्शन मोड में कलेक्टर: जिला जेल पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कैदियों से कहा- जेल को नई शुरुआत का अवसर बनाएं
    Chhattisgarh

    एक्शन मोड में कलेक्टर: जिला जेल पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कैदियों से कहा- जेल को नई शुरुआत का अवसर बनाएं

    रामानुजगंज जिला जेल का औचक निरीक्षण, सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और कौशल विकास पर दिए अहम निर्देश
    Sponsored By: RKDF University, RanchiJuly 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले की कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। जिले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए वह लगातार जमीनी स्तर पर पहुंचकर औचक निरीक्षण कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने जिला जेल रामानुजगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था और कैदियों के पुनर्वास से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जेल में निरुद्ध कैदियों की संख्या, सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जेल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित हों और कैदियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कलेक्टर ने विभिन्न बैरकों में पहुंचकर कैदियों से सीधे संवाद किया और उनसे जेल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कैदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा जरूरत पड़ने पर समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    इस दौरान उन्होंने कैदियों को सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जेल केवल सजा काटने का स्थान नहीं है, बल्कि जीवन को नई दिशा देने का अवसर भी है। उन्होंने कैदियों से खाली समय का सदुपयोग पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं और समाचार-पत्रों के अध्ययन में करने की अपील की।

    कलेक्टर ने कैदियों की कौशल विकास प्रशिक्षण में रुचि भी जानी। उन्होंने बताया कि जेल में एसी रिपेयरिंग, इलेक्ट्रीशियन, मोबाइल रिपेयरिंग सहित अन्य रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध हैं। इन प्रशिक्षणों के माध्यम से कैदी रिहाई के बाद स्वरोजगार या रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकते हैं।

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जेल के रसोईघर और साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैदियों को स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा पूरे परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

    कैदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए उन्होंने जेल परिसर में नियमित योगाभ्यास कराने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू और पूरी तरह कार्यशील रखने के निर्देश भी दिए।

    निरीक्षण के अंत में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि जेल सुधार और पुनर्वास का केंद्र होना चाहिए। कैदियों में सकारात्मक सोच विकसित करने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक कौशल उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

    इसे भी पढ़ें……..

    कोडरमा : दो कमरे के मकान पर 36.44 लाख का बिजली बिल

    Views: 735
    Previous Articleकोडरमा : दो कमरे के मकान पर 36.44 लाख का बिजली बिल
    Next Article वाड्रफनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, दोनों में लगी आग; एक की मौत, तीन गंभीर घायल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण

    October 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण

    October 9, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.