Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    • रामानुजगंज की वन वाटिका में नौका विहार से ओपन जिम तक की सुविधा, 1.49 करोड़ से बदलेगी सूरत
    • कन्हर बैरियर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 साल लट्ठा से लदा ट्रक जब्त
    • Big Breaking : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»प्रेम संबंध बना खूनी साजिश की वजह! 4 लाख की सुपारी देकर कराई महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    प्रेम संबंध बना खूनी साजिश की वजह! 4 लाख की सुपारी देकर कराई महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार

    सक्ती पुलिस ने चार दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस, झारखंड और महाराष्ट्र से शूटर गिरफ्तार; पिस्तौल, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 26 जून को हुई महिला की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज चार दिन में खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या किसी लूट या पुरानी रंजिश का नहीं, बल्कि प्रेम संबंध से जुड़े विवाद का नतीजा थी। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या के लिए चार लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस मामले में झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    दिनदहाड़े मारी गई थी गोली

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पुलिस के अनुसार 26 जून को ग्राम जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान उर्फ पूनम की दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। पुलिस ने मोबाइल टावर डंप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई।

    प्रेम संबंध से शुरू हुई साजिश

    जांच में पुलिस को पता चला कि मृतका का मुरलीशंकर चौहान के साथ प्रेम संबंध था। मुरलीशंकर अपनी पत्नी चम्पा चौहान के साथ आयुर्वेदिक दवाओं के प्रचार-प्रसार का काम करता था।

    पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बाद में मुरलीशंकर ने पूर्णिमा से दूरी बना ली, लेकिन महिला लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी वजह से मुरलीशंकर और उसकी पत्नी ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

    4 लाख की सुपारी देकर कराई हत्या

    पुलिस के मुताबिक, दोनों ने झारखंड से लौटे राजेन्द्र महंत से संपर्क किया और चार लाख रुपये में हत्या की सुपारी तय की। सौदे के तहत दो लाख रुपये पहले ही दे दिए गए थे।

    योजना के अनुसार 26 जून को गौरीशंकर सिदार ने पिस्तौल से महिला पर गोली चलाई, जबकि सुनील महंत उसके साथ मौजूद था। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल सुमित गबेल ने उपलब्ध कराई थी। हत्या के बाद अन्य आरोपियों ने शूटरों को अलग-अलग राज्यों में भागने में मदद की।

    तीन राज्यों में दबिश, सभी आरोपी गिरफ्तार

    तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता राजेन्द्र महंत को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया। वहीं, शूटर गौरीशंकर सिदार और सुनील महंत को महाराष्ट्र के पुणे से पकड़ा गया। इसके बाद सक्ती और रायगढ़ में छापेमारी कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

    हथियार, कारतूस और नकदी बरामद

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, घटनास्थल से मिले तीन खाली खोखे, दो मोटरसाइकिल, कई मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और सुपारी की रकम में से बची हुई नकदी बरामद की है।

    गिरफ्तार आरोपी

    पुलिस ने इस मामले में चम्पा चौहान, मुरलीशंकर चौहान, राजेन्द्र महंत, गौरीशंकर सिदार, सुनील महंत, राकेश महंत, वेदप्रकाश महंत उर्फ सोनू, सुमित गबेल और चंद्रशेखर महंत को गिरफ्तार किया है।

    सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 61(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

    चार दिन में सुलझा ब्लाइंड मर्डर

    सक्ती थाना पुलिस, साइबर सेल और विशेष जांच दल की संयुक्त कार्रवाई से इस ब्लाइंड मर्डर केस का मात्र चार दिन में खुलासा हो गया। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच, लगातार छापेमारी और टीमवर्क की बदौलत इस जटिल हत्या की गुत्थी सुलझाई जा सकी।

    इसे भी पढ़ें…….

    बलरामपुर श्रम विभाग में एलेन मिंज बने नए श्रम पदाधिकारी, भूपेंद्र सिंह चंद्रवंशी का कबीरधाम तबादला

    Views: 432
    Previous Articleबलरामपुर श्रम विभाग में एलेन मिंज बने नए श्रम पदाधिकारी, भूपेंद्र सिंह चंद्रवंशी का कबीरधाम तबादला
    Next Article पहली ही बारिश में खुल रही भ्रष्टाचार की परत-दर-परत पोल, आज नाली टूटी… बीते दिनों नहर ने भी उठाए थे सवाल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण

    October 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण

    October 9, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.