Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

    September 28, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»रामगढ़-बोकारो एनएच-23 पर हुए हादसे में बैंड पार्टी के आठ कलाकारों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताय शोक
    Chhattisgarh

    रामगढ़-बोकारो एनएच-23 पर हुए हादसे में बैंड पार्टी के आठ कलाकारों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताय शोक

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रामगढ़। रामगढ़-बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में बैंड पार्टी के आठ कलाकारों की दर्दनाक मौत हो गई। रजरप्पा थाना क्षेत्र के बारलौंग स्थित बुध बाजार के पास एलपी ट्रक और पिकअप वैन के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    प्रारंभिक पुलिस जांच में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस के अनुसार ट्रक गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में आ गया था, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंगमर्चा गांव निवासी अनोद कुमार (पिता धनुराम ओहदार), पप्पू करमाली (पिता दिलीप करमाली), पवन करमाली (पिता स्वर्गीय लखी करमाली), अशोक कुमार (पिता गल्लू डोम), शक्ति कुमार (पिता गल्लू डोम), डेविड करमाली (पिता अमित करमाली) तथा हजारीबाग जिले के दाढ़ी प्रखंड के कठहरवा गांव निवासी मनीष कुमार (पिता श्रीकांत महतो) और हेमंत कुमार महतो (पिता सोहन महतो) की मौत हुई है। शुक्रवार को सभी शवों का पोस्टमार्टम रामगढ़ सदर अस्पताल में कराया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पुलिस के मुताबिक, रजरप्पा की ओर से रामगढ़ आ रहा एलपी ट्रक (जेएच-02 एए-4786) और विपरीत दिशा से जा रही पिकअप वैन (जेएच-02 क्यू-8268) बारलौंग के समीप आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो और घायलों की मौत हो गई। एक अन्य घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

    दुर्घटना के बाद सदर अस्पताल का माहौल बेहद मार्मिक हो गया। जैसे ही मृतकों के शव और घायल अस्पताल पहुंचे, परिजनों की चीख-पुकार से पूरा परिसर गूंज उठा। अपनों को खोने का गम हर परिवार के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जमा हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आलोक रंजन, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार तथा रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और यातायात को सामान्य कराया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बलसगरा से दो लोग पिकअप वैन लेकर मारंगमर्चा गांव पहुंचे थे। वहां से गांव के छह अन्य बैंड कलाकारों को लेकर सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वापस बलसगरा जा रहे थे। इसी दौरान बारलौंग के पास तेज रफ्तार एलपी ट्रक ने गलत दिशा में आकर पिकअप वैन को टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही हादसे का मुख्य कारण सामने आई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश के साथ मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

    इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

    मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि लारी-बरलौंग के पास हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत की सूचना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें।

    हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार हादसे से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की बात भी कही है।

    इसे भी पढ़ें……..

    रामगढ़ सदर अस्पताल के ओटी का ब्लास्ट हुआ एसी, मरीजों में मची अफ़रा-तफ़री

    Post Views: 343
    Previous Articleरामगढ़ सदर अस्पताल के ओटी का ब्लास्ट हुआ एसी, मरीजों में मची अफ़रा-तफ़री
    Next Article आकाशीय बिजली गिरने से दाे महिलाओं की मौत, छह घायल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

    September 28, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप

    September 28, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में आधी रात बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी तेज रफ्तार पिकअप
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.