Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026

    सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    • सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»झारखंड में मौसम का यू-टर्न : बारिश के बाद ठंडक, कई जिलों में अलर्ट जारी
    Jharkhand

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : बारिश के बाद ठंडक, कई जिलों में अलर्ट जारी

    रांची, बोकारो, धनबाद समेत कई इलाकों में तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश के बाद बड़ी राहत मिली। बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।

    मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में इसी प्रकार बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती जिलों में शनिवार को भी मौसम खराब रह सकता है। बोकारो, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, रांची और रामगढ़ समेत कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। खासकर किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है। विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा है।

    पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं वर्षा के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोडरमा डीवीसी क्षेत्र में सबसे अधिक 40.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

    इसके अलावा सतगांव में 39 मिलीमीटर, कोनार डीवीसी में 31 मिलीमीटर, दारू में 14.2 मिलीमीटर, रामगढ़ जिले के गोला में 11 मिलीमीटर, बरही में 10.2 मिलीमीटर तथा पांकी में सात मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

    शुक्रवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से मौसम साफ था, लेकिन दोपहर बाद अचानक काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को उमस एवं गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में लोगों ने बारिश का आनंद भी लिया।

    राज्य के विभिन्न शहरों के तापमान की बात करें, तो रांची में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 36.5 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 36.8 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    इसे भी पढ़ें………….

    बड़ी लापरवाही : गरीबों के हिस्से का चना सड़क किनारे फेंका, जांच की मांग तेज

    Views: 299
    Offbeat Weather Ranchi Weather
    Previous Articleबड़ी लापरवाही : गरीबों के हिस्से का चना सड़क किनारे फेंका, जांच की मांग तेज
    Next Article उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस : छह आरोपितों की जमानत याचिका पर सुनवाई टली
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बेहद दु:खद खबर : नहीं रहीं सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन

    October 7, 2026

    UPI पर शुल्क के विरोध में हजारीबाग के कारोबारियों का धरना, शुल्क मुक्त रखने की मांग

    October 5, 2026

    दुमका में खिड़की की ग्रील खोलकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात चोरी

    October 5, 2026

    रांची के होटल में देर रात पुलिस की दबिश, कमरों की तलाशी में सामने आया बड़ा राज

    October 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026

    सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त

    October 13, 2026

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    • सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.