Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    यूजीसी नेट में संजीत कश्यप ने हासिल की सफलता, 99.46 प्रतिशत अंक के साथ बढ़ाया जिले का मान

    August 29, 2026

    बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल

    August 29, 2026

    चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • यूजीसी नेट में संजीत कश्यप ने हासिल की सफलता, 99.46 प्रतिशत अंक के साथ बढ़ाया जिले का मान
    • बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल
    • चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल
    • जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें
    • नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया
    • सावन महोत्सव में झूम उठा साहू समाज, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू को पत्रकारों और समाजसेवियों ने दी विदाई
    • अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी थी, तभी पहुंची पुलिस… महिला की मौत ने खड़े किए सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»देशभर में बकरीद की धूम : ईदगाहों में जुटे हजारों नमाजी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    National

    देशभर में बकरीद की धूम : ईदगाहों में जुटे हजारों नमाजी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    अखिलेश यादव और वारिस पठान समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी मुबारकबाद।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। देशभर में आज पवित्र ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़े उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह-सुबह ईदगाहों, मस्जिदों और खुले मैदानों में एकत्र होकर नमाज अदा कर रहे हैं। इस मौके पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस, अर्धसैनिक बल, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।

    उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बलिया में बहेड़ी ईदगाह पर सैकड़ों लोग बकरीद की नमाज के लिए जमा हुए। स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया। मुरादाबाद में ईदगाह पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    नोएडा के सेक्टर-8 मस्जिद पर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। महाराजगंज में ईदगाहों और प्रमुख रास्तों पर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई। श्रद्धालु शांतिपूर्वक नमाज अदा कर रहे हैं। हरदोई के बिलग्राम चुंगी ईदगाह पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

    संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल, पीएसी, ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अधिकारी पूरे कार्यक्रम पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस और एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर भी सतर्क निगरानी रखी।

    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ईद-उल-अजहा मुबारक।”

    पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के शांतिपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यहां भी शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई।

    मुंबई में बकरीद की सुबह बड़ी संख्या में नमाजी घरों से निकलें। अग्रिपाड़ा स्थित वाईएमसीए ग्राउंड में हजारों लोग एकत्र हुए और सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। माहिम दरगाह पर भी पहली बकरीद की नमाज में भारी भीड़ रही। मुंबई पुलिस ने पूरे शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए।

    एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “पूरे भारत और दुनिया को ईद की मुबारकबाद। ईद कुर्बानी का दिन है, प्यार और स्नेह बांटने का दिन है। बीएमसी की गाइडलाइंस का पालन करते हुए हम खुशी-खुशी त्योहार मनाएंगे। देशभर में भाईचारे का संदेश देंगे।”

    उन्होंने आगे कहा कि नमाज के बाद लोग अपनी जगह पर कुर्बानी देंगे और मटन, कीमा आदि का आनंद लेंगे।

    देश के कोने-कोने में इस पवित्र त्योहार को शांति और सद्भाव के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न समुदायों के लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने अपील की है कि सभी नागरिक अफवाहों से बचें और त्योहार को खुशी-खुशी मनाएं।

    इसे भी पढ़ें…………

    क्रांति से राष्ट्रवाद तक : 28 मई को जन्मे वीर सावरकर के संघर्ष और विचारों की कहानी

    Post Views: 304
    Bakrid
    Previous Articleक्रांति से राष्ट्रवाद तक : 28 मई को जन्मे वीर सावरकर के संघर्ष और विचारों की कहानी
    Next Article खलिहान में बड़ा हादसा : कुटी मशीन की चपेट में आया मजदूर, दोनों हाथ कटे
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया

    August 28, 2026

    नेपाल में जल प्रलय से हाहाकार, 157 मौतों के बाद 700 लोग लापता… इनमें 139 भारतीय

    August 27, 2026

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

    August 17, 2026

    गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    यूजीसी नेट में संजीत कश्यप ने हासिल की सफलता, 99.46 प्रतिशत अंक के साथ बढ़ाया जिले का मान

    August 29, 2026

    बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल

    August 29, 2026

    चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल

    August 29, 2026

    जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें

    August 28, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • यूजीसी नेट में संजीत कश्यप ने हासिल की सफलता, 99.46 प्रतिशत अंक के साथ बढ़ाया जिले का मान
    • बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल
    • चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल
    • जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें
    • नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.