
सासाराम (बिहार) : बिहार के सासाराम में सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस कारण से सासाराम जंक्शन पर भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेल प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड के टीम की मदद से आग पर काबू पाया।
बताया गया कि सासाराम जंक्शन पर सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन लगी हुई थी, इसी बीच इंजन के नजदीक पांचवी बोगी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और ट्रेन की एक बोगी जलकर राख हो गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति तत्पर रहे और फायर ब्रिगेड टीम को सूचना देकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस हादसा में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन रेल प्रशासन पुलिस की तत्परता से एक बड़े हादसे पर काबू पाया गया है।
इसे भी पढ़ें……
तेंदूपत्ता सीजन शुरू : जंगलों से फड़ों तक पहुंचा ‘हरा सोना’, हजारों ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार
