
वेब डेस्क। देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर दी गई है, जबकि डीजल 3.11 रुपये महंगा होकर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इस बीच, मध्य पूर्व संकट के चलते तेल कंपनियों ने सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। शुक्रवार से सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। दिल्ली में सीएनजी की नई दर 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
इसे भी पढ़ें………….
रांची में ईंधन को लेकर मारामारी : कई पेट्रोल पंप ड्राई, प्रशासन ने की अपील
