
अंबिकापुर, एजेंसी। अंबिकापुर के चर्चित सद्भावना चौक हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को 8 दिन बाद चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य वारदात से शहर में आक्रोश था और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबाव बन रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपित को घटना के आठवें दिन मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से पकड़ लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपित ने अंबिकापुर शहर के महामाया द्वार के समीप सद्भावना चौक पर महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात से शहर में आक्रोश का माहौल बन गया था और आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर लगातार मांग उठ रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित पर पहले 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दिया गया। लगातार तलाश और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपित को शुक्रवार काे एमसीबी जिले के चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया। सरगुजा पुलिस टीम आरोपित को अंबिकापुर लाने के लिए रवाना हो चुकी है। अब इस बहुचर्चित मामले में आगे की कार्रवाई और खुलासों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
इसे भी पढ़ें…………
रामानुजगंज में बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा, जयकारों से गूंजा नगर

