Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»सीबीआई ने अनिल अंबानी से आठ घंटे तक की पूछताछ, कल भी बुलाया
    National

    सीबीआई ने अनिल अंबानी से आठ घंटे तक की पूछताछ, कल भी बुलाया

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 19, 2026Updated:March 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    NEET Paper Leak
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अंबानी और ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक अमित डांगी से गुरुवार को पूछताछ की। जांच एजेंसी ने अनिल अंबानी से आठ घंटे और डांगी से करीब सात घंटे तक कई सवाल पूछे। अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए शुक्रवार को भी बुलाया गया है।

    सीबीआई ने बताया कि अनिल अंबानी आज जांच एजेंसी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पहुंचे और उनसे लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की गई। उन्हें शुक्रवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह मामला 21 अगस्त 2025 को दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। इसमें रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड, अनिल अंबानी और अन्य अज्ञात व्यक्तियों सहित कुछ अज्ञात लोक सेवकों को आरोपी बनाया गया है। शिकायत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने की थी, जो 11 बैंकों के कंसोर्टियम की लीड बैंक है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि 2013 से 2017 के बीच समूह कंपनियों के बीच जटिल लेन-देन के जरिए बड़े पैमाने पर फंड डायवर्जन और दुरुपयोग किया गया। इससे एसबीआई को 2,929.05 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। कुल मिलाकर 17 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का एक्सपोजर 19,694.33 करोड़ रुपये था। इस मामले में सीबीआई ने मुंबई में रिलायंस कम्युनिकेशंस के दो आधिकारिक परिसरों और अनिल अंबानी के आवास पर तलाशी भी ली थी, जहां से कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई थीं।

    सीबीआई ने बताया कि रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ एक और मामला इसी साल 25 फरवरी को दर्ज किया गया है, जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत शामिल है। इसी साल 5 मार्च को पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर एक अन्य केस दर्ज किया गया है, जिसमें अनिल अंबानी और कंपनी की निदेशक मंजरी अशोक कक्कर को भी आरोपी बनाया गया है।

    दूसरे मामले में सीबीआई ने रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े 57.47 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड केस में अमित डांगी से पूछताछ की। अमित डांगी ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक हैं। यह कंपनी रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस और रिलायंस होम फाइनेंस की परिसंपत्तियों का अधिग्रहण कर चुकी है। सीबीआई ने बताया कि उनसे लगभग सात घंटे तक पूछताछ की गई।

    सीबीआई ने बताया कि यह मामला 6 दिसंबर 2025 को दर्ज एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, देवांग प्रवीन मोदी, रविंद्र सोमायजुला राव और अन्य अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। शिकायत बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने की थी, जिसमें फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर बड़े पैमाने पर फंड डायवर्जन का आरोप लगाया गया है। इस मामले में 31 बैंक और वित्तीय संस्थान शामिल हैं, जिनमें 13 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भी हैं। इनका कुल एक्सपोजर 4,097 करोड़ रुपये है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र और पंजाब नेशनल बैंक का संयुक्त एक्सपोजर 302.38 करोड़ रुपये है।

    सीबीआई ने इस मामले में भी मुंबई और पुणे में तलाशी अभियान चलाया था। रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड के आधिकारिक परिसरों और देवांग प्रवीन मोदी के आवास से कई दस्तावेज जब्त किए गए। दोनों मामलों में जांच जारी है। आरोपियों के बयानों का मिलान जुटाए गए दस्तावेजों से किया जा रहा है। इन मामलों में बड़े पैमाने पर फंड डायवर्जन और दुरुपयोग के आरोप हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है।

    इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान जिला प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

    ये भी पढ़िए……..

    रांची नगर निगम के उपमहापौर और बुंडू नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न

    Post Views: 352
    Previous Articleरांची नगर निगम के उपमहापौर और बुंडू नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न
    Next Article गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, चालक गंभीर
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.