Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026

    Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026

    कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता
    • Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत
    • छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
    • झारखंड के 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश, छह जिलों में ही सामान्य वर्षा; 6 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट
    • Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती आंदोलन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ महतो का बढ़ाया हौसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»रेत में दबे अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी: अवैध संबंध में रची गई सशस्त्र बल के प्रधान आरक्षक की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    रेत में दबे अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी: अवैध संबंध में रची गई सशस्त्र बल के प्रधान आरक्षक की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyFebruary 4, 2026Updated:February 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेंदुर नदी किनारे रेत में दबे अज्ञात शव की बरामदगी से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या अवैध प्रेम संबंध के चलते साजिशन अंजाम दी गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    बलरामपुर पुलिस से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार, यह मामला 29 जनवरी 2026 का है, जब थाना बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सतिसेमर में सेंदुर नदी के किनारे रेत में दबा हुआ एक अज्ञात शव बरामद किया गया था। शव की स्थिति अत्यंत सड़ी-गली होने के कारण तत्काल पहचान संभव नहीं हो सकी। इस संबंध में थाना बलरामपुर में मर्ग क्रमांक 05/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    जांच के दौरान 30 जनवरी 2026 को विधिवत शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर की गई हत्या के कारण होना पाया गया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए। 31 जनवरी 2026 को संभावित परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई गई, जिसमें मृतक की पहचान विश्वनाथ केरकेट्टा, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम सलिया पारा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई। मृतक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था और वर्तमान में दंतेवाड़ा में कार्यरत था।

    मर्ग जांच में हत्या के स्पष्ट संकेत मिलने पर थाना बलरामपुर में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 103(1) एवं 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना बलरामपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

    विवेचना के दौरान पुलिस को प्रारंभिक स्तर पर ही मामला अवैध प्रेम संबंध से जुड़ा प्रतीत हुआ। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों और स्थानीय पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले की परतें खोलनी शुरू कीं। जांच में सामने आया कि मृतक ने बलरामपुर में पदस्थापना के दौरान क्लॉस्टिका केरकेट्टा से दूसरी शादी की थी और ग्राम सतिसेमर में घर बनवाकर उसे रखा था। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनकी पढ़ाई के लिए वर्ष 2024 में क्लॉस्टिका को रायपुर में किराए के मकान में रखा गया था।

    इसी दौरान वर्ष 2023 में क्लॉस्टिका की फेसबुक के माध्यम से विवेक टोप्पो, निवासी ग्राम बेलकुंदरी, थाना चलगली, जिला बलरामपुर से पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और वर्ष 2023 में दोनों ने तातापानी मंदिर में चोरी-छिपे शादी कर ली। विवेक टोप्पो पहले से विवाहित था। दोनों के संबंधों की जानकारी मृतक को हो गई थी, जिससे घर में लगातार विवाद होने लगे।

    जांच में यह भी सामने आया कि क्लॉस्टिका और विवेक एक साथ जीवन बिताने के लिए मृतक को रास्ते से हटाना चाहते थे। इसी साजिश के तहत मृतक को छुट्टी के दौरान बलरामपुर बुलाया गया। मृतक 12 जनवरी 2026 को दंतेवाड़ा से छुट्टी लेकर 14 जनवरी 2026 को ग्राम सतिसेमर पहुंचा। उसी दिन शाम करीब 7 बजे विवेक टोप्पो ने मृतक को संदेश भेजकर सेंदुर नदी किनारे बुलाया और लोहे की खुरपी से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

    हत्या के बाद आरोपी ने शव को नदी के दूसरे किनारे ले जाकर रेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया। पहचान छिपाने के उद्देश्य से मृतक का मोबाइल फोन, बैग, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य सामान भी अपने साथ ले गया। घटना के समय क्लॉस्टिका रायपुर में ही थी, जो 22 जनवरी 2026 को सतिसेमर आई और पड़ोसियों के सामने अपने पति की तलाश का नाटक करती रही।

    पुलिस द्वारा पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित किए जाने के बाद आरोपी विवेक टोप्पो, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम बेलकुंदरी, थाना चलगली तथा क्लॉस्टिका केरकेट्टा, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम सतिसेमर, थाना बलरामपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को 3 फरवरी 2026 को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    https://offbeatnews.in/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260204-WA0014.mp4

    इस पूरे प्रकरण के खुलासे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, अनुविभागीय अधिकारी याकूब मेमन, थाना प्रभारी भापेंद्र साहू, साइबर सेल प्रभारी हिम्मत सिंह, उप निरीक्षक किरणेश्वर प्रताप सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    ये भी पढ़िए………

    किसानों के हित में मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर 6 फरवरी तक होगी धान खरीद

    Post Views: 1,405
    Balrampur Deadbody found
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleकिसानों के हित में मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर 6 फरवरी तक होगी धान खरीद
    Next Article संसद में किताब लेकर पहुंचे राहुल गांधी, पीएम को घेरने की तैयारी, बढ़ा सियासी तापमान
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी

    August 5, 2026

    DEO कार्यालय में वित्तीय अनियमितता की जांच करने पहुंचे अपर कलेक्टर, भंडार गृह का सत्यापन नहीं हो सका; बोले- गंभीर अनियमितता की आशंका

    August 4, 2026

    हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026

    Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026

    कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी

    August 5, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता
    • Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत
    • छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.