Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा

    August 1, 2026

    किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»बाबा ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, नकदी और शराब की बोतलें बरामद
    Jharkhand

    बाबा ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, नकदी और शराब की बोतलें बरामद

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) द्वारा बाबा ग्रुप से जुड़े व्यापारियों के ठिकानों पर की जा रही छापेमारी शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान विभाग की टीम को नकदी, कच्चे व्यापार से जुड़े अहम दस्तावेजों के साथ-साथ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

    आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बिहार के गयाजी स्थित एक चावल आढ़तिया (कमीशन एजेंट) के ठिकानों से कीमती शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद व्यापारियों के परिसरों से शराब की बरामदगी ने आयकर अधिकारियों को भी हैरानी में डाल दिया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने 29 जनवरी को बाबा एग्रो, बाबा फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड और चावल के आढ़तियों से जुड़े कुल 45 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की थी, जो शुक्रवार को भी जारी रही। दूसरे दिन की कार्रवाई में चावल व्यापारियों के कई ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी और कच्चे व्यापार से संबंधित लेन-देन के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। नकदी की गिनती के लिए बैंकों के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया है।

    रांची में आयकर विभाग की टीम ने नगड़ी, कांके रोड, हरमू रोड और बरियातू इलाके में स्थित बाबा एग्रो फूड और बाबा फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। इन ठिकानों पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर योगेश साहू, निदेशक एस. मोहंती, राज कुमार लाखोटिया, संचिता जायसवाल, मनीष कुमार, राखी साहू, एकता साहू और अमित कुमार तथा कंपनी के सीएफओ ज्ञान प्रकाश साहू से जुड़े परिसरों को खंगाला जा रहा है।

    छापेमारी के दौरान आयकर अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, कंप्यूटर रिकॉर्ड, बिल बुक, डिजिटल ट्रांजेक्शन और बैंकिंग दस्तावेजों की गहन जांच की। इसके अलावा बिहार के गयाजी और औरंगाबाद में भी आयकर विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है।

    योगेश साहू बाबा एग्रो फूड प्रोसेसिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इस कंपनी में एस. मोहंती, राज कुमार लाखोटिया और संचिता जायसवाल निदेशक हैं। कंपनी का वार्षिक टर्नओवर लगभग 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और यह कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड है। वहीं, बाबा एग्रो फूड में मनीष कुमार, राखी साहू, एकता साहू और अमित कुमार निदेशक हैं, जबकि ज्ञान प्रकाश साहू कंपनी के सीएफओ हैं। इस समूह का कुल टर्नओवर करीब 1500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

    आयकर विभाग ने छापेमारी के दायरे में कंपनी के निदेशकों और प्रमुख पदाधिकारियों को भी शामिल किया है। बाबा एग्रो फूड के माध्यम से सामान्य और बासमती चावल, जबकि बाबा फूड प्रोसेसिंग के जरिए आटा, सूजी और मैदा का बड़े पैमाने पर व्यापार किया जाता है।

    आयकर विभाग की टीम मिल के संचालन, खरीद-बिक्री, कैश ट्रांजेक्शन और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। चालू लेन-देन, बिलिंग और टैक्स से जुड़े कागजातों की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में आयकर विभाग द्वारा की गई यह पहली बड़ी छापेमारी है। यह कार्रवाई व्यापारियों द्वारा कथित तौर पर वास्तविक आय छिपाकर टैक्स चोरी किए जाने की आशंका को लेकर की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आयकर विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।

    ये भी पढ़िए…………..

    दामाद ने ससुर, पत्नी और साली पर चाकू से किया हमला, ससुर की मौत

    Post Views: 470
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleदामाद ने ससुर, पत्नी और साली पर चाकू से किया हमला, ससुर की मौत
    Next Article झारखंड के सबसे बड़े नशीले इंजेक्शन सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा समेत 3 आरोपित गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा

    August 1, 2026

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा

    August 1, 2026

    किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.