Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»Breaking : यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कहा-अस्पष्ट प्रावधानों से दुरुपयोग का खतरा
    National

    Breaking : यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कहा-अस्पष्ट प्रावधानों से दुरुपयोग का खतरा

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। उच्च शिक्षा से जुड़े नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और यूजीसी को कड़ा संदेश दिया है। शीर्ष अदालत ने यूजीसी के नए नियमों को प्रथम दृष्टया अस्पष्ट और दुरुपयोग की आशंका से भरा बताते हुए उन पर रोक लगा दी है। अदालत ने साफ किया है कि जब तक मामले का अंतिम निपटारा नहीं हो जाता, तब तक पुराने नियम ही प्रभावी रहेंगे।

    नई दिल्ली में यूजीसी के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि नए नियमों में प्रयुक्त शब्द और प्रावधान स्पष्ट नहीं हैं और इनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी आधार पर अदालत ने यूजीसी के नए नियमों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार से इन नियमों को लेकर जवाब भी तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अवधि में वर्ष 2012 के यूजीसी नियम ही लागू रहेंगे।

    सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आज़ादी के 75 वर्षों बाद भी देश जातिगत विभाजन से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाया है। उन्होंने रेगुलेशन की भाषा पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे यह आभास होता है कि नियमों का दुरुपयोग संभव है।

    वहीं जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने कहा कि अदालत एक निष्पक्ष और समावेशी समाज के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए मामले पर विचार कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पहले से ही ‘3E’ का सिद्धांत मौजूद है, तो फिर ‘2C’ को लागू करने की प्रासंगिकता क्या रह जाती है।

    याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने दलील दी कि यूजीसी अधिनियम की धारा 3(सी) असंवैधानिक है और इसी आधार पर उसे चुनौती दी गई है। सुनवाई के दौरान जस्टिस बागची ने अंतरराष्ट्रीय संदर्भ देते हुए कहा कि अदालत यह उम्मीद करती है कि भारत कभी उस स्थिति में नहीं पहुंचे, जहां अमेरिका में एक दौर में अश्वेत और श्वेत बच्चों के लिए अलग-अलग स्कूल हुआ करते थे।

    फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के इस अंतरिम आदेश से यूजीसी के नए नियमों पर अस्थायी विराम लग गया है और उच्च शिक्षा व्यवस्था में आगे की दिशा अब 19 मार्च की सुनवाई के बाद तय होगी।

    ये भी पढ़िए…….

    पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, बेटों ने दी मुखाग्नि

    Post Views: 758
    UGC Bill UGC Bill Protest
    Previous Articleपंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, बेटों ने दी मुखाग्नि
    Next Article राजेश यादव बने सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री, संगठन में नई ऊर्जा का संचार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.