Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»Update : बलरामपुर से निकली बस लातेहार में पलटी, हादसे में चार महिलाओं व एक पुरुष की मौत, 70 से अधिक यात्री घायल
    Chhattisgarh

    Update : बलरामपुर से निकली बस लातेहार में पलटी, हादसे में चार महिलाओं व एक पुरुष की मौत, 70 से अधिक यात्री घायल

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJanuary 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के लिए रविवार को एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई। जिले से झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘लोटा पानी’ जा रही एक यात्री बस लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा बंगलादारा घाटी में भीषण हादसे का शिकार हो गई। ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर बस पलट गई, जिसमें चार महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान मौके पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर की गई है।

    जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से यात्रियों को लेकर झारखंड के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लोध गांव स्थित ‘लोटा पानी’ जा रही थी। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। घाटी क्षेत्र में उतरते समय अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन पलट गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बस चालक विकास पाठक ने बताया कि दुर्घटना से कुछ देर पहले ही उन्हें ब्रेक काम न करने का आभास हो गया था। उन्होंने बस को रोकने के लिए पहले हैंड ब्रेक का प्रयोग किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद इंजन बंद किया गया, बावजूद इसके ढलान पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

    हादसा इतना भयावह था कि कई यात्री बस के अंदर ही दब गए, जबकि कुछ यात्री उछलकर सड़क और घाटी किनारे जा गिरे। दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंजने लगी। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा प्रशासन और एंबुलेंस को सूचना दी।

    मृतकों की पहचान मौके पर जुटाई गई जानकारी के अनुसार
    हादसे में जान गंवाने वालों में शांति देवी (35), पति विनोद राम, ग्राम पीपरसोत; प्रेमा देवी (37), पति चुहरू राम; सीता देवी (45), पति बीगा राम; सुखना भुईयां (40), पिता सत्ता भुईयां तथा सोनामति देवी (45), पति बाबूलाल नायक, सभी निवासी बलरामपुर जिला बताए गए हैं।

    घायलों का इलाज जारी

    दुर्घटना में घायल 70 से अधिक यात्रियों को एंबुलेंस के माध्यम से महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कार्मेल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार 27 घायलों का इलाज कार्मेल अस्पताल में चल रहा है, जबकि 59 लोग स्थानीय सीएचसी में भर्ती हैं। इनमें से 10 की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया है। घायलों में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और पुरुष सभी शामिल हैं।

    प्रशासन मौके पर, जांच के आदेश

    घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य को तेज कराया। वहीं एसडीएम विपिन कुमार दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को तत्काल अलर्ट कर पर्याप्त संख्या में एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही मृतकों और घायलों की अंतिम स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    प्रशासन ने इस दर्दनाक सड़क हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। इधर, घटना की खबर मिलते ही बलरामपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है और पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

    ये भी पढ़िए………….

    सरायकेला में हथियारों की साजिश नाकाम: देशी पिस्टल के साथ 24 वर्षीय युवक दबोचा, स्मार्टफोन भी जब्त

    Post Views: 717
    Bus Accident In Latehar
    Previous Articleसरायकेला में हथियारों की साजिश नाकाम: देशी पिस्टल के साथ 24 वर्षीय युवक दबोचा, स्मार्टफोन भी जब्त
    Next Article झारखंड में शीतलहर थमते ही मौसम में बदलाव, तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा

    September 16, 2026

    100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन

    September 16, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.