Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    • 100 एकड़ वनभूमि में हजारों पेड़ों की कटाई के बाद एक्शन में वन विभाग, संयुक्त टीम ने किया जमीन का चिन्हांकन
    • BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Sports»भारत की टी–20 वर्ल्ड कप की सबसे शर्मनाक हार, अब तक हुए 16 सेमीफाइनल में पहली बार कोई टीम 10 विकेट से हारी
    Sports

    भारत की टी–20 वर्ल्ड कप की सबसे शर्मनाक हार, अब तक हुए 16 सेमीफाइनल में पहली बार कोई टीम 10 विकेट से हारी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 11, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। ये भी कोई क्रिकेट मैच था। गिल्ली-डंडा से भी बदतर। भारत के बैटर पस्त, बॉलर बदहवास, फील्डर या तो दिख नहीं रहे थे, और दिखे भी तो बस गेंद से पिछड़ते हुए। करोड़ों रुपए का आईपीएल चालू कर के क्या फायदा जब आपके पास टैलेंट नहीं है। आईपीएल में भी अकेले इंडिया का बॉलर या बैटर नहीं जीता पाता है।

    रो-हिट, किंग कोहली, मिस्टर 360 डिग्री, कुंगफू पंड्या, स्विंग का किंग… बस कहने के। बल्ला लेकर 8 खिलाड़ी मैदान पर उतरे, 6 लौट आए, टोटल 168 रन बनाकर। वो भी खींचतान कर।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इंग्लैंड के दो बल्ले मैदान पर आए और हर ओवर में तकरीबन 10.62 रन पीटते हुए 16 ओवर में खेल खत्म कर दिया। एलेक्स हेल्स का स्ट्राइक रेट 183 था, रन 86, 4 चौके और 7 छक्के। कप्तान जोस बटलर का स्ट्राइक रेट 163 था, रन 80, 9 चौके और 3 छक्के।

    टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में हुए टोटल 16 सेमीफाइनल में किसी टीम की ये सबसे बड़ी हार, या सबसे बड़ी जीत है। जीत-हार के लिहाज से एक रिकॉर्ड बना है और एक की बराबरी हुई है।

    इंग्लैंड ने भारत को हराकर सेमीफाइनल में सबसे अधिक 10 विकेट से जीत का रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही सबसे कम ओवर में जीत की बराबरी भी की। टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने ही 16 ओवर में श्रीलंका को हराया था। 12 साल पहले, यानी 2010 में। ये मैच वेस्टइंडीज में खेला गया था।

    भारत की गलतियां और इंग्लैंड की कामयाबी की वजह जानने से पहले पूरे मैच पर एक नजर डाल लीजिए..

    गेंदबाजी में इंडिया की 3 बड़ी गलतियां

    1. अर्शदीप को दूसरा ओवर नहीं देना

    पावर प्ले में अर्शदीप ने एक ओवर में 8 रन दिए। 4 बॉलर्स में सबसे कम इकॉनमी थी। रोहित ने उन्हें दूसरा ओवर नहीं दिया, जबकि वे शुरुआत में विकेट दिलाते हैं। उन्हें दूसरा ओवर नहीं देना कप्तान के तौर पर रोहित की बड़ी गलती रही।

    2. भुवी ने स्विंग नहीं कराई, अक्षर लेंथ में कमजोर

    भुवनेश्वर कुमार जब पहला ओवर लेकर आए तो उन्हें स्विंग मिल रही थी, लेकिन तीसरी ही गेंद पर रोहित ने पंत को आगे से कीपिंग करने को कहा। यानी भुवनेश्वर के आगे गेंद डालकर स्विंग कराने के चांस एकदम खत्म हो गए। अक्षर पटेल ने ज्यादातर छोटी लेंथ की गेंदें फेंकी, जिन्हें बटलर और हेल्स ने बाउंड्री में तब्दील किया।

    3. टीम इंडिया ने लड़ाई भी नहीं की

    पूरे मैच के दौरान इंग्लैंड ही हावी दिखी। इंडिया बल्लेबाजी के दौरान भी प्रेशर में रही और गेंदबाजी के दौरान। गेंदबाज 10वें ओवर के बाद ही हिम्मत हार गए। लड़ाई का जज्बा दिखाई नहीं दिया।

    बल्लेबाजी में भारत की 3 गलतियां…

    1. केएल राहुल जल्दी आउट

    दूसरे ही ओवर में केएल राहुल ने क्रिस वोक्स को विकेट दिया। बाहर जाती गेंद को उन्होंने कीपर को थमा दिया। यहीं से दबाव बढ़ गया और पावर प्ले में बल्लेबाजी धीमी रही।

    2. रोहित ने जमने के बाद विकेट दिया

    ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा 27 रन बनाने के बाद 9वें ओवर में आउट हो गए। तब जरूरत थी कि वे कम से कम 15 ओवर तक बल्लेबाजी करें।

    3. सूर्या का गेमप्लान फेल

    आदिल रशीद ने बढ़िया गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन दिए। उनके आखिरी ओवर में सूर्या ने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश की और आउट हुए। इस ओवर के बाद अटैक करते तो रनरेट भी बढ़ता और दबाव भी न पड़ता।

    हार्दिक का पावर प्ले बेकार गया…

    इंडिया की ओर से विराट ने फिफ्टी लगाई और आउट हो गए। हार्दिक जमे हुए थे। उन्होंने 33 गेंदों पर 63 रन बनाए। स्ट्राइक रेट 190 रहा। 4 चौके और 5 छक्के मारे। एक वक्त 150 से कम में सिमटती दिखाई दे रही इंडिया को 168 रन तक पहुंचा दिया। लड़ने लायक स्कोर था पर भारत की खराब गेंदबाजी के चलते हार्दिक की ये पारी बेकार चली गई।

    इंग्लैंड हर मोर्चे पर हावी रहा…4 पॉइंट

    1. बटलर-हेल्स का आक्रामक खेल

    इंग्लिश ओपनर्स बटलर और हेल्स ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। हर ओवर में 10 रन मारे और पूरे मैच के दौरान ये रनरेट कभी नीचे नहीं आया। इसके चलते भारतीय गेंदबाज दबाव में आ गए।

    2. वोक्स ने केएल राहुल को दूसरे ओवर में आउट किया

    मार्क वुड चोटिल थे तो खेले नहीं। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी क्रिस वोक्स पर थी। उन्होंने जल्दी ही सफलता दिलाई। दूसरे ओवर की चौथी बॉल पर उन्होंने केएल राहुल को 5 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। इंग्लैंड यहीं से हावी हो गया।

    3. लेग स्पिनर्स रशीद-लिविंगस्टोन ने रनरेट बढ़ने नहीं दिया

    आदिल रशीद और लियाम लिविंग्स्टोन ने रनरेट को बढ़ने नहीं दिया। रशीद ने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन दिए यानी हर ओवर में सिर्फ 5 रन। लिविंगस्टोन ने 3 ओवर में 21 रन दिए यानी हर ओवर में 5 रन।

    4. फॉर्म में चल रहे सूर्या को आदिल ने फंसाया

    फॉर्म में चल रहे सूर्या चौका और छक्का लगा चुके थे, लेकिन उन्हें आदिल ने फंसा लिया। अपने आखिरी ओवर में उन्होंने सूर्या के मनपसंद स्पॉट पर बॉल डाली पर रफ्तार धीमी कर दी। सूर्या एक्स्ट्रा कवर पर किंग सॉल्ट को कैच थमा बैठे।

     

    Post Views: 608
    Offbeatnews T-20 World Cup Semi Final
    Previous Article10 विकेट से भारत को हराकर इंग्लैंड पहुंचा फाइनल में, अब पाकिस्तान के साथ होगा मुकाबला
    Next Article राजीव गांधी हत्या कांड के आरोपी होंगे रिहा, सुप्रीम कोर्ट का आदेश
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

    Sponsor: RKDF University, RanchiJune 29, 2026

    IPL 2026 : शुभमन गिल के शतक ने छीनी सूर्यवंशी की चमक, गुजरात टाइटंस तीसरी बार फाइनल में

    May 30, 2026

    GTvsCSK मुकाबले में बढ़ेगा रोमांच : गुजरात की नजर टॉप-2 पर, चेन्नई के लिए करो या मरो की जंग…देखिए VIDEO

    May 21, 2026

    तिलक वर्मा का तूफानी अर्धशतक : मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से रौंदा

    May 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026

    स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी

    September 17, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.