बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज थाने में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी अजय कुमार साहू सहित थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है।
थाना प्रभारी अजय कुमार साहू ने विधि-विधान से शस्त्रों को सजाकर उनकी पूजा की। पूजा में लोकाचार परंपरा को निभाते हुए भतुआ की बलि भी दी गई। थाना प्रभारी अजय साहू ने कहा कि दशहरा का त्योहार असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है आज के दिन शस्त्र पूजा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए आज विधि विधान से पूजा कर क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की गई।

थाना प्रभारी अजय कुमार साहू, निर्मल राजवाड़े, शिव शरण पैकरा, मायपति सिंह, नारायण तिवारी, महामाया शर्मा, संजीव सिंह, विजय गुप्ता, मनीषा तिग्गा सहित पुलिस जवान थाना स्टाफ मौजूद रहे।
ये भी पढ़िए…….
दुर्गा पूजा पंडाल में नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात, वाहन के शीशे तोड़े