Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»नहीं आ रहे बाज : झोलाछाप डॉक्टरों के अलग-अलग अंदाज, नहीं जानते खांसी है कि दमा, झाड़-फूंक से दिखाते है करिश्मा
    Chhattisgarh

    नहीं आ रहे बाज : झोलाछाप डॉक्टरों के अलग-अलग अंदाज, नहीं जानते खांसी है कि दमा, झाड़-फूंक से दिखाते है करिश्मा

    Balrampur-Ramanujganj: है आयुर्वेद डॉक्टर की डिग्री और लिखते है अंग्रेजी दवा, मरीजों की जान क्यों न हो हवा, झाड़फूंक का भी दिखाते है करिश्मा।
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeySeptember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का अलग अलग अंदाज देखने को मिलता है। यहां आयुर्वेद और होमियोपैथी के डॉक्टर अंग्रेजी दवा तक लिख देते है। और तो और मरीज का इलाज झाड़-फूंक से भी करते है। यदि झाड़-फूंक से काम नहीं बना तब इंजेक्शन का कमाल दिखाते है। यही फर्जी इलाज से कई लोग निपट भी गए है। गरीब का खून चूसकर हड्डियों के भी दाम निकाल लेते है। इनके इलाज से मरीज ठीक नहीं सीधा परलोक वास करते है।

    बलरामपुर जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का मनोबल बढ़ा हुआ है। इसका कारण है, कोई ठोस कार्रवाई न होना। अगर इनके इलाज से किसी की मृत्यु होती है। तो प्रशासन कार्रवाई कर मेडिकल दुकान सील तो कर देती है लेकिन इन झोलाछाप डॉक्टरों की पहुंच इतनी है कि, चंद महीने के बाद फिर वापसी कर अपने काम में लग जाते है। गरीबों के खून चूस चूसकर अपना साम्राज्य इन्होंने खड़ा कर लिया है। एक इंजेक्शन का दाम 500 से 1000 रुपया है। जिसकी वास्तविक मूल्य आधे से भी कम रहती है। इन झोलाछाप डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करना जरूरी है। अन्यथा इनलोगों के कारण कोई अपने मासूम बच्चा, तो कोई आपना पिता और कोई अपनी वृद्ध मां को खो देगा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    BHMS और BAMS लिखते है अंग्रेजी दवाई

    बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ऐसे कई डॉक्टर है जो अपनी निजी क्लिनिक खोलकर और साथ में सरकारी सेवा भी दे रहे है। इसके साथ ही बीएचएमएस और बीएएमएस की डिग्री लेकर मरीजों का अंग्रेजी दवा से इलाज करते है। मरीजों को एक सफेद पन्ने में दवा लिखकर इलाज करते है। ताकि अगर कोई कार्रवाई भी हो तो डॉक्टर का नाम सामने नहीं आए। स्वास्थ्य विभाग को इनपर भी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

    झोलाछाप डॉक्टरों की गलत इलाज से मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है। कई लोगों ने इनके गलत इलाज से बलरामपुर जिले में अपने परिजनों को खो दिया है। आइए समझते है सिलसिलेवार से: –

    CASE 1 :- पहला मामला बीते दिनों का है। 8 वर्षीय मासूम को परिजन बलरामपुर के शंभू मेडिकल स्टोर लेकर पहुंचे। बच्चे के घुटने के पास घाव था। मेडिकल संचालक खुद को एमबीबीएस डॉक्टर समझकर डायरेक्ट इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के बाद ही बच्चे की हालत खराब होने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर मासूम ने आखिरकार दम तोड़ दिया।

    CASE 2 :- दूसरा मामला बीते कुछ दिनों पहले की है। बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत ग्राम गाजर की है। जहां विशेष पिछड़ा जनजाति कोड़ाकू के 70 वर्षीय बुजुर्ग सोहर को डायरिया हुआ था। परिजन झोलाछाप डॉक्टर इलियास अंसारी के पास लेकर गए। वहां कुछ दिनों तक उसका इलाज भी चला और फर्जी डॉक्टर ने मरीज के परिजनों को सख्त निर्देश दिया था कि, इन्हें कही लेकर जाने की जरूरत नहीं है। मैं ही ठीक कर दूंगा। डायरिया से ग्रसित वृद्ध मरीज की हालत नहीं सुधरी जिसके बाद परिजन उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाने लगे। लेकिन इलाज में देरी और गलत इलाज के कारण बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

    CASE 3 :- तीसरा मामला वर्ष 2024 के जुलाई माह का है। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र की महिला को पाइल्स की शिकायत थी। मेडिकल स्टोर से दवा लेने गई। संचालक ने दवा देने के बजाय खुद ऑपरेशन करने की सलाह दे दी। महिला बीमारी से छुटकारा पाने के लिए ऑपरेशन के लिए तैयार भी हो गई। मेडिकल स्टोर संचालक बिना एनेस्थीसिया, बिना लेडीज नर्स और बिना कोई उपकरण सीधा ऑपरेशन कर दिया। एनेस्थीसिया न देने के कारण महिला चीखती रही। ऑपरेशन के बाद महिला का दिन प्रतिदिन तबियत बिगड़ती गई और अंत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में आखिरी सांस ली।

    झोलाछाप डॉक्टरों पर लटकी तलवार, जांच के बाद होगा कार्रवाई का प्रहार

    ऐसे फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों के कारण कई लोगों के जान पर भी बन जाती है। इनकी डिग्री की जांच की जानी चाहिए। फिलहाल बीते दिनों बलरामपुर के एक मेडिकल संचालक के हाथों एक मासूम की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे झोलाछाप डॉक्टरों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया है। विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाई कर सभी मेडिकल स्टोर्स इत्यादि की जांच कर रही है। बलरामपुर जिले के सीएमएचओ बसंत सिंह ने बताया कि, जिले के सभी छह अनुभागों के बीएमओ को जांच के आदेश दिए गए है। ताकि झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा, झोलाछाप डॉक्टरों की डिग्री, क्लीनिक और मेडिकल स्टोर्स की जांच की जाएगी। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    ये भी पढ़िए………..

    फर्जी झोलाछाप डॉक्टर के हाथों एक और मासूम की मौत, बीते वर्ष भी गई थी महिला की जान

    Post Views: 657
    Quack Doctors In Balrampur District
    Previous Articleफर्जी झोलाछाप डॉक्टर के हाथों एक और मासूम की मौत, बीते वर्ष भी गई थी महिला की जान
    Next Article तमिलनाडु में विजय की रैली में भगदड़, 30 से अधिक की मौत
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.