Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ लूती बांध हादसा : तीन वर्ष से लीक हो रहा था बांध, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
    Chhattisgarh

    छत्तीसगढ़ लूती बांध हादसा : तीन वर्ष से लीक हो रहा था बांध, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeySeptember 3, 2025Updated:September 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    oplus_0
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले के ग्राम धनेशपुर के करीब चार दशक पुराना लूती बांध बीते देर रात अचानक टूट गया। बांध का पानी आसपास के निचले इलाके में कहर बनकर पहले एक मकान में टूटा। जहां एक ही घर के छह लोग बह गए जबकि कुछ घायल भी हुए है हादसे में कुल सात लोग बहे जिनमें अबतक चार लोगों का शव बरामद कर लिया गया है जबकि तीन लापता बताए जा रहे है। बीते रात से ही जिला प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।रामानुजगंज विधानसभा के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने प्रशासन पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा यह हादसा बांध प्रबंधक और प्रशासन के द्वारा देख रेख न करने के कारण हुआ है। अगर समय समय पर बांध का मरम्मत होता तो बांध नहीं टूटता और यह दुखद हादसा नहीं होता।

    चार लोगों के शव बरामद, तीन लापता

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मिली जानकारी अनुसार, बांध के निचले इलाके में रह रहे सात लोग इस हादसे में बह गए। जिसमें एक ही परिवार छह लोग शामिल है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम देर रात दो शव को बरामद किया है। आज बुधवार की सुबह दो और शव बरामद किए गए है। मृतकों में बतसईया (62 वर्ष महिला), चिंता (35 वर्ष महिला), रजंति (25 वर्ष महिला) और एक नाबालिग बच्चा शामिल है। जबकि इस हादसे में तीन लोग घायल हुए है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस के अनुसार हादसे में चार लोगों के शव अब तक बरामद किए जा चुके है जबकि तीन और लापता बताए जा रहे है।

    लूती बांध टूटने के बाद पानी की बहाव इतना था कि, अपने पीछे तबाही का मंजर छोड़ गया। कई लोगों के इसमें घर भी क्षतिग्रस्त हो गए। मलबा करीब चार से पांच किलोमीटर दूर तक बह गया। प्रत्यक्षदर्शी राम किशन राम बताते है कि, बीते रात करीब 10 बजे अचानक बाढ़ का पानी घर के करीब बने नाले के ऊपर से बह रहा था। बांध के पानी की चपेट में आने से हमारा घर भी धंस गया है।

    कई किलोमीटर दूर बहा मलबा, करीब आधा दर्जन मवेशियों की मौत

    ग्राम पंचायत विश्रामपुर के गांव धनेशपुर से होते हुए बांध का पानी रजबंधा होते हुए कन्हर में विलीन हो गई और अपने साथ कई किलोमीटर दूर तक मलबा छोड़ गई। हादसे में मवेशियों की भी जान गई है। किसान अपनी खेतों में मवेशियों को बांध कर रखे थे। मवेशी बंधे होने के कारण अपने आप को सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जा सके जिसके कारण करीब आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गई है।

    दो वर्ष से ज्यादा समय से हो रहा था सीपेज

    पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने आज अपने बयान में कहा कि कहा कि बांध में करीब दो वर्ष से भी अधिक समय से सीपेज हो रहा था। अगर बांध को मरम्मत कर सीपेज बंद कर दिया जाता तो आज यह दुखद हादसा नहीं होता। प्रशासन और बांध प्रबंधक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। जब से बांध बना था तब से लोगों को खेती करने में आसानी होता था। इससे वॉटरलेवल भी ऊपर हो गया था। नलकूप से आसानी से पानी निकल जाता था। रबी और खरीफ फसल की पैदावार भी अच्छे से हो रही थी। बांध से किसान खुशहाल जीवन जी रहे थे। पीड़ितों को मुआवजा और उन्हें फिर विस्थापित किया जाए।

    बलरामपुर एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने बताया कि, तहसील बलरामपुर के ग्राम धनेशपुर में बने लूती बांध के टूटने की सूचना बीते रात करीब 9 मिली थी। बांध टूटने के बाद पानी काफी फोर्स से आया और एक घर को पूरी तरीके से बहा कर ले गया और एक घर क्षतिग्रस्त भी हुआ है। चार लोगों के अब तक शव बरामद हो चुका है। एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों के तलाश में जुटी है। सभी चार शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए थे जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

    पीड़ितों को रुकने की हुई व्यवस्था

    उन्होंने कहा हादसे में प्रभावित लोगों के लिए विश्रामनगर के पंचायत भवन में रुकने की व्यवस्था की गई है। पीड़ितों के लिए इलाज और खाने पीने के लिए भी व्यवस्था की गई है। और भी जितने प्रभावित है सभी को पंचायत भवन में शिफ्ट किया जा रहा है।

    ये भी पढ़िए……

    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में लूती बांध टूटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 अबतक लापता

    Post Views: 877
    Luti Dam
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के बलरामपुर में लूती बांध टूटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 अबतक लापता
    Next Article शिशु फेरबदल मामले में सुप्रीम कोर्ट की गंभीर टिप्पणी, छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    September 26, 2026

    भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 26, 2026

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.