Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»रांची से अगवा छात्रा बरामद, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार
    Jharkhand

    रांची से अगवा छात्रा बरामद, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। राजधानी के व्यस्तम इलाका सिरमटोली चौक से बुधवार की सुबह एक स्कूली छात्रा को अगवा कर लिया गया। ई रिक्शा से स्कूल जा रही छात्रा को अगवा करने के क्रम में अपराधियों ने सिरमटोली चौक के समीप फायरिंग भी की। सरेराह हुई इस घटना के बाद हरकत में आयी पुलिस ने काफी सक्रियता दिखायी। पड़ोस से 10 जिलों की पुलिस की मदद ली और सभी जगह सघन चेकिंग शुरू कर दिया। अपहरण के दो घंटे के अंदर ही अगवा स्कूली छात्रा को रामगढ़ के कुज्जू से सकुशल बरामद कर लिया गया। पकड़े जाने के डर से अपराधियों ने उसे कुज्जू में कार से उतार कर फरार हो गये थे। हालांकि इस घटना के छह घंटे के अंदर ही पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक नंबर प्लेट बदलने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है।

    डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार रात प्रेस वार्ता में बताया कि घटना में शामिल चारों अपराधी ने अपना छद्म नाम अपराध के दौरान रखा था ताकि पीड़ित पक्ष को या पुलिस को असली अपराधी का नाम पता नहीं चल पाए। अपराधियों ने अपना छदम नाम हसबुल्ला, सुनील, बिट्टू और प्रीतम रखा था। गिरफ्तार अपराधियों में रुद्रांशु विश्वकर्मा, ऋषभ वर्मन, विकास कुमार शामिल है। जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। इन अपराधियों को गोला के करीब से पकड़ा गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हुंडई कार और हथियार को भी बरामद कर लिया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बरामद हथियार में एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, एक खोखा के अलावा, दो स्मार्टफोन, नकद बावन सौ रुपये शामिल है। चारों आरोपितों से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि छात्रा को अगवा किये जाने के सही कारण का पता चल सके। बताया जा रहा है कि पकड़े गये सभी अपराधी रांची के ही रहने वाले हैं।

    एसएसपी ने बताया कि जिस कार का इस्तेमाल छात्रा को अगवा करने में किया गया था, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर फर्जी था। इस कार का रजिस्ट्रेशन किसी दूसरे के नाम पर है। इससे यह स्पष्ट है कि अपराधियों ने पूरी साजिश रचकर इस घटना को अंजाम दिया था। बताया गया कि छात्रा की बरामदगी में मांडू थाना प्रभारी सदानंद की बहादुरी सामने आयी। रांची पुलिस से लड़की के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पूरी रामगढ़ पुलिस सड़क पर निगरानी कर रही थी। इसी बीच मांडू और कुजू के बीच एक कार काफी रफ्तार से भागती हुई दिखाई दी। मांडू थाना प्रभारी ने उस कार का पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख अपराधी कार को और भी तेज भगाने लगे थे। हालांकि पकड़े जाने के डर से अपराधियों ने छात्रा को चलती कार से कुजू में बैंक के पास सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गये थे। एसएसपी ने कहा कि रांची पुलिस उस व्यक्ति को गोपनीय रूप से सम्मानित करेगी जिसने घटना के वक्त अपराधियों के द्वारा उपयोग की गई गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को बताया था।

    उल्लेखनीय है कि छात्रा हर दिन की तरह ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी। सिरमटोली के पास हुंडई कार से अपराधी पहुंचे और ई-रिक्शा को पीछे से धक्का मार दिए। इसके बाद दो बदमाश नीचे उतरे जो चेहरे पर मास्क लगये हुए थे। अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की और छात्रा को ई रिक्शा से जबरन खींच कर कार में बैठा लिया और सुजाता चौक होते हुए मेकॉन की ओर फरार हो गये थे।

    फिरौती के लिए छात्रा को किया गया था अगवा : पुलिस

    डीआईडी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से प्रारंभिक पूछताछ में यह ज्ञात हुआ है कि उन लोगों ने छात्रा को फिरौती की राशि वसूलने के लिए अगवा किया था। अगवा लड़की को लेकर वे सभी बिहार ले जाने के लिए निकले थे, लेकिन पकड़े गये। मुख्य साजिशकरता रुद्रांशु विश्वकर्मा बताया जा रहा है। वह एक जिम ट्रेनर है और उसने कर्ज उतारने के लिए फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाया था। पूछताछ में सामने आया है कि अपहरण के दौरान गोली चलाने वाला अपराधी ऋषभ बर्मन था।

    ये भी पढ़िए………

    निगम ने लोआडीह चौक के पास चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

    Post Views: 599
    Ranchi Girl Kidnapped
    Previous Articleनिगम ने लोआडीह चौक के पास चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
    Next Article रांची सहित आसपास के इलाकों में हुई बारिश से लोगों की बढ़ी परेशानी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश

    September 23, 2026

    WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड

    September 23, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.