Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रांची में रात के अंधेरे में मचा हड़कंप, एक के बाद एक कई गाड़ियों के शीशे तोड़े; डीएसपी की गाड़ी भी नहीं बची

    August 4, 2026

    हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए

    August 4, 2026

    रामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रांची में रात के अंधेरे में मचा हड़कंप, एक के बाद एक कई गाड़ियों के शीशे तोड़े; डीएसपी की गाड़ी भी नहीं बची
    • हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए
    • रामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान
    • इतिहास के पन्नों में 04 अगस्त: जब भारत ने रचा था परमाणु इतिहास, एशिया के पहले रिसर्च रिएक्टर ने बढ़ाया था देश का मान
    • Rashifal 4 August 2026 : किस राशि के जातकों के लिए आज खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर बोले- यह मेरी नहीं, बांकीपुर की जनता की जीत; बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश
    • छात्रावास की मांग को लेकर छात्रों ने उठाई आवाज, लरंगसाय पीजी कॉलेज में बालक-बालिका हॉस्टल के लिए उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन
    • शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Sports»भारत के बाद जिम्बाब्वे ने दी पाकिस्तान को पटखनी, वर्ल्ड कप से होगा बाहर?
    Sports

    भारत के बाद जिम्बाब्वे ने दी पाकिस्तान को पटखनी, वर्ल्ड कप से होगा बाहर?

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 28, 2022Updated:October 29, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के 24वें मैच में पाकिस्तान का सामना जिम्बाब्वे के साथ पर्थ क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। रोमांच से भरे इस बेहद करीबी मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को एक रन से हार मिली और ये बाबर आजम के टीम की लगातार दूसरी हार थी। पाकिस्तान को पहले मैच में भारत ने हराया था। वहीं जिम्बाब्वे ने इस जीत के साथ दो अंक अर्जित किए जबकि लगातार दो हार के साथ पाकिस्तान की टीम का एक भी अंक नहीं है।

     

    इस मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग इरविन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाए और पाकिस्तान को जीत के लिए 131 रन का टारगेट दिया। पाकिस्तान की तरफ से पहली पारी में मो. वसीम जूनियर और शादाब खान ने घातक गेंदबाजी की थी, लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजों ने निराश कर दिया। दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन बनाए और उसे एक विकेट से हार मिली। इस मैच में सिकंदर रजा को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मैच में रहा गजब का रोमांच, आखिरी ओवर में जिम्बाब्वे ने पलट दी बाजी

    इस मैच में रोमांच अपने चरम पर था और पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी। जिम्बाब्वे की तरफ से आखिरी ओवर ब्रैड इवांस ने फेंका और उनकी पहली गेंद पर मो. नवाज ने तीन रन ले लिए। दूसरी गेंद पर वसीम जूनियर ने चौका मार दिया और अब जीत के लिए 4 गेंदों पर 4 रन की जरूरत थी। इसके बाद इवांस की तीसरी गेंद पर वसीम ने एक रन और ले लिया। अब तीन गेंदों पर तीन रन की जरूरत थी, लेकिन इवांस ने अपनी चौथी गेंद पर नवाज को एक भी रन नहीं लेने दिया। पाकिस्तान को जीत के लिए दो गेंदों पर तीन रन बनाने थे, लेकिन इवांस ने पांचवीं गेंद पर नवाज को 22 रन पर कैच आउट करवा दिया और छठी गेंद पर शहीन अफरीदी एक रन बनाकर रन आउट हो गए और इस तरह से जिम्बाब्वे को जीत मिली।  

    पाकिस्तान की पारी, बाबर आजम हुए फेल

    पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भारत के खिलाफ भी नहीं चल पाए थे और उनका ये सिलसिला टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे मैच में भी जारी रहा। जिम्बाब्वे के खिलाफ बाबर का बल्ला नहीं चला और वो सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मो. रिजवान भी इस मैच में नहीं चल पाए और 14 रन पर उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। इसके अलावा इफ्तिखार अहमद 5 रन, शादाब खान 17 रन जबकि हैदर अली डक पर अपना विकेट गंवा बैठे। शान मसूद ने 44 रन की पारी खेली और उन्हें रजा ने स्टंप आउट करवा दिया। इसके बाद मो. नवाज ने 22 रन जबकि वसीम जूनियर ने नाबाद 12 रन की पारी खेली। शाहीन अफरीदी एक रन बनाकर रन आउट हुए और टीम को हार मिली। जिम्बाब्वे की तरफ से सिकंदर रजा ने 3 विकेट लिए और सबसे सफल गेंदबाज रहे। 

    जिम्बाब्वे की पारी, सीन विलियम्स ने खेली 31 रन की पारी

    जिम्बाब्वे की टीम ने अपना पहला विकेट वेस्ले मधेवेर के रूप में खोया जिन्होंने 17 रन बनाए, लेकिन मो. वसीम जूनियर ने उनका काम तमाम कर दिया जबकि वसीम ने कप्तान क्रेग इरविन को 19 रन पर आउट करके अपनी टीम को दूसरी सफलता दिला दी। शुंबा ने 8 रन जबकि राजा ने 9 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे की तरफ से सीन विलियम्स ने सबसे ज्यादा 31 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से मो. वसीम जूनियर ने चार विकेट लिए जबकि शादाब खान ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं हैरिस राउफ को एक सफलता मिली। 

    पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

    मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह। 

    जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन

    रेगिस चकाभा (विकेटकीपर), क्रेग इरविन (कप्तान), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, वेस्ले मधेवेरे, मिल्टन शुंबा, ब्रैड इवांस, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा।

    Post Views: 447
    Cricket Pakistan vs Zimbabwe
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleदबंगई : बरही विधायक ने नगवां टोल कर्मी को जड़ा तमाचा, वीडियो वायरल
    Next Article नहाय खाय के साथ शुरू हुआ लोकआस्था का महापर्व छठ
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

    Sponsor: RKDF University, RanchiJune 29, 2026

    IPL 2026 : शुभमन गिल के शतक ने छीनी सूर्यवंशी की चमक, गुजरात टाइटंस तीसरी बार फाइनल में

    May 30, 2026

    GTvsCSK मुकाबले में बढ़ेगा रोमांच : गुजरात की नजर टॉप-2 पर, चेन्नई के लिए करो या मरो की जंग…देखिए VIDEO

    May 21, 2026

    तिलक वर्मा का तूफानी अर्धशतक : मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से रौंदा

    May 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रांची में रात के अंधेरे में मचा हड़कंप, एक के बाद एक कई गाड़ियों के शीशे तोड़े; डीएसपी की गाड़ी भी नहीं बची

    August 4, 2026

    हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए

    August 4, 2026

    रामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान

    August 4, 2026

    इतिहास के पन्नों में 04 अगस्त: जब भारत ने रचा था परमाणु इतिहास, एशिया के पहले रिसर्च रिएक्टर ने बढ़ाया था देश का मान

    August 4, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रांची में रात के अंधेरे में मचा हड़कंप, एक के बाद एक कई गाड़ियों के शीशे तोड़े; डीएसपी की गाड़ी भी नहीं बची
    • हाथी दांत की तस्करी का बड़ा खुलासा, रामानुजगंज की धर्मशाला में 3 हाथी दांत जब्त; तीन आरोपी जेल भेजे गए
    • रामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान
    • इतिहास के पन्नों में 04 अगस्त: जब भारत ने रचा था परमाणु इतिहास, एशिया के पहले रिसर्च रिएक्टर ने बढ़ाया था देश का मान
    • Rashifal 4 August 2026 : किस राशि के जातकों के लिए आज खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.