Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    धरती आबा बिरसा मुंडा: 24 साल की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत को दी चुनौती, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई से बने आदिवासी अस्मिता के प्रतीक

    November 15, 2026

    बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम

    November 15, 2026

    दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • धरती आबा बिरसा मुंडा: 24 साल की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत को दी चुनौती, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई से बने आदिवासी अस्मिता के प्रतीक
    • बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम
    • दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
    • विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह
    • VIDEO : रामानुजगंज के महामाया मंदिर परिसर में एबीवीपी कार्यालय के बोर्ड पर विवाद, समाजसेवियों ने मिटाया नाम
    • छठ महापर्व को लेकर रामानुजगंज में तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटा नगर पालिका का अमला
    • गोवर्धन पूजा की रात ममेरे भाई ने पत्थर से कुचलकर की महिला की हत्या, 3 महीने पुरानी रंजिश बनी वजह; आरोपित गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»अलविदा ‘भारत कुमार’, नहीं रहे मशहूर अभिनेता मनोज कुमार, प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया
    National

    अलविदा ‘भारत कुमार’, नहीं रहे मशहूर अभिनेता मनोज कुमार, प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया

    New Delhi: मनोज कुमार ने अमृता प्रीतम को फोन किया और कहा कि क्या आपने अपने भीतर के लेखक को मार दिया है। अमृता प्रीतम इस बात से शर्मिंदा हुईं। मनोज कुमार ने उनसे कहा कि स्क्रिप्ट फाड़ कर फेंक दें।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेता और दिग्गज निर्देशक मनोज कुमार (87) नहीं रहे। उन्होंने यहां के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सारा देश उन्हें उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जानता है। लोग उन्हें सम्मान से ‘भारत कुमार’ कहते हैं। हरदिल अजीज अभिनेता के निधन से फिल्म उद्योग ही नहीं सारा देश गहरे सदमे में है। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें भर्ती कराया था। वह आज सुबह 3:30 बजे दुनिया को अलविदा कह गए।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ” महान अभिनेता और फिल्मकार श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें खास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पाकिस्तान में जन्मे, सीने में आखिरी सांस तक धड़का भारत

    फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा,” दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित, हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के ‘शेर’ मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है और पूरी इंडस्ट्री उन्हें याद करेगी।” मनोज कुमार का असल नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। उनका जन्मे 24 जुलाई 1937 को ऐबटाबाद में हुआ। देश के बंटवारे के बाद ऐबटाबाद पाकिस्तान का हिस्सा बना।

    मनोज के माता-पिता ने भारत को चुना और दिल्ली आ गए। मनोज कुमार ने बंटवारे के दर्द को अपनी आंखों से देखा है। बचपन से ही उन्हें अभिनय का शौक रहा। वह अशोक कुमार, दिलीप कुमार और कामिनी कौशल के बहुत बड़े प्रशंसक रहे।

    1957 में फिल्म फैशन से बढ़े अभिनय की दुनिया में कदम

    वह कालेज के दिनों में रंगमच से जुड़ गए और एक दिन दिल्ली से मुंबई पहुंच गए। उन्होंने अभिनय की शुरुआत 1957 में आई फिल्म ‘फैशन’ से की। इसके बाद 1960 में उनकी फिल्म ‘कांच की गुड़िया’ रिलीज हुई। इस फिल्म में उनकी नायक की भूमिका को लोगों ने सराहा। मनोज कुमार ने उपकार, पत्थर के सनम, रोटी कपड़ा और मकान, संन्यासी और क्रांति जैसी कमाल की फिल्में दीं। अधिकतर फिल्मों में मनोज कुमार का नाम भारत कुमार रहा।

    लाल बहादुर शास्त्री के आग्रह पर बनाई ‘उपकार‘

    मनोज कुमार के राजनेताओं से भी अच्छे संबंध रहे। 1965 में भारत और पाकिस्तान का युद्ध हुआ था और इस युद्ध के बाद ही मनोज कुमार ने लाल बहादुर शास्त्री से मुलाकात की। शास्त्री ने उनसे युद्ध से होने वाली परेशानियों पर एक फिल्म बनाने का आग्रह किया। मनोज कुमार ने लाल बहादुर शास्त्री के नारे जय जवान-जय किसान को केंद्र में रखकर ‘उपकार’ फिल्म बनाई। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

    इमरजेंसी का विरोध करने से खफा हो गईं इंदिरा गांधी

    मनोज कुमार के लिए इमरजेंसी का दौर काफी मुश्किलों भरा रहा। हालांकि इंदिरा गांधी के साथ उनके संबंध अच्छे थे। अभिनेता मनोज ने इमरजेंसी का विरोध कर उन्हें नाराज कर दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि मनोज कुमार जब अपनी सुपरहिट फिल्म ‘शोर’ को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे थे। उससे पहले ही यह फिल्म दूरदर्शन पर आ गई। इसके अलावा, फिल्म ‘दस नंबरी’ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बैन कर दिया।

    अमृता प्रीतम से बोले-अंदर का लेखक मर गया क्या

    ऐसा कहा जाता है कि सरकार ने मनोज कुमार को इमरजेंसी पर केंद्रित एक वृत्तचित्र को डायरेक्ट करने का प्रस्ताव दिया था। इसकी कहानी अमृता प्रीतम ने लिखी थी। उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। मनोज कुमार ने अमृता प्रीतम को फोन किया और कहा कि क्या आपने अपने भीतर के लेखक को मार दिया है। अमृता प्रीतम इस बात से शर्मिंदा हुईं। मनोज कुमार ने उनसे कहा कि स्क्रिप्ट फाड़ कर फेंक दें।

    ये भी पढ़िए…….

    रामानुजगंज कन्हर नदी के तट पर व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ घाट पर उमड़ी भीड़

    Views: 648
    Manoj Kumar Manoj Kumar Dead
    Previous Articleरामानुजगंज कन्हर नदी के तट पर व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ घाट पर उमड़ी भीड़
    Next Article ईडी का रांची समेत देशभर में 21 जगह छापा, झारखंड में ‘मुर्दों के इलाज’ पर आयुष्मान भारत योजना में लूट का खुलेगा राज
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात

    November 1, 2026

    राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, 1 नवंबर को दिल्ली में करेंगे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली; छात्रों से लेकर किसानों तक को बुलाया

    October 25, 2026

    कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान

    October 19, 2026

    चोरबगान पूजा पंडाल हादसा: 16 परिवारों के उजड़े चिराग, किसी ने खोया बेटा तो किसी का उजड़ा सुहाग; पढ़ें अपनों को खोने वालों का दर्द

    October 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    धरती आबा बिरसा मुंडा: 24 साल की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत को दी चुनौती, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई से बने आदिवासी अस्मिता के प्रतीक

    November 15, 2026

    बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम

    November 15, 2026

    दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक

    November 15, 2026

    रामानुजगंज में कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

    November 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • धरती आबा बिरसा मुंडा: 24 साल की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत को दी चुनौती, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई से बने आदिवासी अस्मिता के प्रतीक
    • बलरामपुर में धान खरीदी का आगाज, कलेक्टर ने तिलक-माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत; 3100 रुपये क्विंटल मिलेगा दाम
    • दो महीने बाद फिर गुलजार हुई रामानुजगंज की वन वाटिका, शुरू हुई बोटिंग; झारखंड-यूपी से भी पहुंचते हैं पर्यटक
    • रामानुजगंज में कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने की पूजा-अर्चना, खरना के बाद शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
    • विश्व पटल पर छाए भारतीय लेखक डाॅ अशोक कुमार सिंह
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.