Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह

    August 2, 2026

    Rashifal 2 August 2026 : राशियों के सितारे आज क्या कह रहे हैं, बीच दिन में जानिए किसे मिलेगा धन और किसे रहना होगा सावधान

    August 2, 2026

    इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त : अंग्रेजों के हाथों में कैसे पहुंची भारत की पूरी सत्ता, 2 अगस्त को जानिए वह फैसला जिसने बदल दिया देश का इतिहास

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह
    • Rashifal 2 August 2026 : राशियों के सितारे आज क्या कह रहे हैं, बीच दिन में जानिए किसे मिलेगा धन और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त : अंग्रेजों के हाथों में कैसे पहुंची भारत की पूरी सत्ता, 2 अगस्त को जानिए वह फैसला जिसने बदल दिया देश का इतिहास
    • श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Sports»फिर विराट कोहली साबित हुए महान, क्या बन रहे है क्रिकेट के अगले ‘भगवन’ ?
    Sports

    फिर विराट कोहली साबित हुए महान, क्या बन रहे है क्रिकेट के अगले ‘भगवन’ ?

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 27, 2022Updated:October 27, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    नयी दिल्ली। छोटी दिवाली का दिन और गुलाबी ठंड के बावजूद क्रिकेट के रोमांच में डूबते-उतराते भारत की दिवाली की शानदार पटकथा यहां से साढ़े नौ हजार किलोमीटर मेलबॉर्न में लिखी गयी, जब वहां विराट कोहली ने धमाका किया। इस धमाके की गूंज भारत के हर शहर और हर गांव में सुनी गयी। क्रिकेट के मैदान पर इस शानदार खिलाड़ी ने रविवार को जो विराट रूप दिखाया, उसने न केवल भारत को टी-20 विश्वकप 2022 का सबसे बड़ा मैच जिता दिया, बल्कि कुछ महीने पहले एशिया कप में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी चुका लिया। भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हराया। इस जीत के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने 82 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने महज 31 रन पर चार विकेट खो चुकी अपनी टीम को संभाला, हार्दिक के साथ 113 की साझेदारी की। आखिरी ओवर में जब 16 रन चाहिए थे, तब कोहली ने ही नो बॉल पर सिक्सर लगा कर टीम को जीत की ओर मोड़ा। नाटकीय रहे आखिरी ओवर में भारत को 16 रन बनाने थे। भारत ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया। उन्हें मैन आॅफ द मैच चुना गया। जीत का रन रविचंद्रन अश्विन ने बनाया।
    आखिरी ओवर का रोमांच
    रविवार का यह मुकाबला रोमांच की हर सीमा को पार कर गया था। आखिरी ओवर में गेंद मोहम्मद नवाज के हाथ थी। पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या आउट हो गये। 40 रन की पारी में पांड्या ने विराट कोहली के साथ 113 रन की साझेदारी की। उनकी जगह आये दिनेश कार्तिक ने दूसरी गेंद पर एक रन लिया। इसके बाद तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने दो रन बनाये। ओवर की अगली गेंद पर विराट ने छक्का जड़ दिया। यह नो बॉल थी। भारत को आखिरी तीन गेंद में छह रन बनाने थे। अगली गेंद वाइड थी। अब तीन गेंद में पांच रन की जरूरत थी। अगली गेंद पर नवाज ने विराट को बोल्ड किया, लेकिन वह उस गेंद पर आउट नहीं दिये जा सकते थे और भारतीय बल्लेबाजों ने तीन रन लिये। पांचवीं गेंद पर दिनेश कार्तिक आउट हो गये। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की धड़कन एक बार थमने लगी थी। आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए दो रन बनाने थे। स्ट्राइक रविचंद्रन अश्विन के पास थी। अगली गेंद वाइड रही। अब भारत को जीत के लिए एक गेंद में एक रन चाहिए था, जो अश्विन ने आसानी से बना लिया।
    खराब रही शुरूआत
    भारत को जीत के लिए 160 रन की चुनौती मिली थी। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने सातवें ओवर में सिर्फ 31 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे। तब टीम बड़ी मुश्किल में दिखाई दे रही थी। इसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला। ओपनर केएल राहुल दूसरे ओवर में नसीम शाह का शिकार बन गये थे। वह सिर्फ चार रन बना सके। रोहित शर्मा भी नाकाम रहे। वह भी सिर्फ चार रन बना सके। कप्तान रोहित शर्मा को चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर हैरिस राउफ ने इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच करा दिया। भारत को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। वह 15 रन बनाकर आउट हुए। हैरिस राउफ ने उन्हें मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराया। छठे ओवर में तीसरा विकेट गिरा, तो भारत का स्कोर था 26 रन। सूर्यकुमार की जगह लेने आये अक्षर पटेल सिर्फ तीन गेंद तक विकेट पर रुके। वह दो रन के निजी स्कोर पर रनआउट हो गये। भारत को चौथा झटका 31 रन के स्कोर पर लगा।

     

    Post Views: 1,226
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleदेश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका
    Next Article शॉर्ट फिल्म ‘त्वमेव सर्वम’ में नज़र आएंगे अभिनेता विक्रम सिंह
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

    Sponsor: RKDF University, RanchiJune 29, 2026

    IPL 2026 : शुभमन गिल के शतक ने छीनी सूर्यवंशी की चमक, गुजरात टाइटंस तीसरी बार फाइनल में

    May 30, 2026

    GTvsCSK मुकाबले में बढ़ेगा रोमांच : गुजरात की नजर टॉप-2 पर, चेन्नई के लिए करो या मरो की जंग…देखिए VIDEO

    May 21, 2026

    तिलक वर्मा का तूफानी अर्धशतक : मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से रौंदा

    May 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह

    August 2, 2026

    Rashifal 2 August 2026 : राशियों के सितारे आज क्या कह रहे हैं, बीच दिन में जानिए किसे मिलेगा धन और किसे रहना होगा सावधान

    August 2, 2026

    इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त : अंग्रेजों के हाथों में कैसे पहुंची भारत की पूरी सत्ता, 2 अगस्त को जानिए वह फैसला जिसने बदल दिया देश का इतिहास

    August 2, 2026

    श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा

    August 1, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • आठ घंटे तक टावर पर डटा रहा हीरालाल, नीचे उतरते ही पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या थी वजह
    • Rashifal 2 August 2026 : राशियों के सितारे आज क्या कह रहे हैं, बीच दिन में जानिए किसे मिलेगा धन और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त : अंग्रेजों के हाथों में कैसे पहुंची भारत की पूरी सत्ता, 2 अगस्त को जानिए वह फैसला जिसने बदल दिया देश का इतिहास
    • श्रावणी मेले में जानिए कितने रुपये में कर सकेंगे देवघर-बासुकीनाथ की हवाई यात्रा, 4 अगस्त से हेलीकॉप्टर सेवा
    • किसान के बेटे ने सेल्फ स्टडी से रचा इतिहास, सब ऑडिटर परीक्षा में ब्रजेश ने छत्तीसगढ़ में हासिल किया दूसरा स्थान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.