Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 15 की मौत, जांच के आदेश
    National

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 15 की मौत, जांच के आदेश

    New Delhi: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख जताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) पर स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ मौजूद है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात भगदड़ मचने से 15 लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख जताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) पर स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ मौजूद है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अचानक बढ़ी भीड़ को निकालने के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भगदड़ की स्थिति कैसी बनी और व्यवस्था में कहां कमी रह गई, इसकी जांच की जाएगी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज रात करीब 10 बजे प्लेटफार्म 13 और 14 के पास अभूतपूर्व भीड़ की स्थिति पैदा हो गई। अचानक हुई इस भीड़ के कारण प्लेटफार्म पर मौजूद कुछ यात्री बेहोश हो गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति की अफवाह फैल गई। इससे दहशत फैल गई, बाद में भीड़ की स्थिति को कम कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। अभूतपूर्व भीड़ को निकालने के लिए उत्तर रेलवे ने तुरंत चार विशेष ट्रेनें चलाईं। अब भीड़ कम हो गई है। इस बीच, बेहोश और घायल यात्रियों को आरपीएफ और दिल्ली पुलिस द्वारा नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।

    बताया जा रहा है कि प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों के अचानक रद्द होने के कारण स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। अचानक की गई इस घोषणा से यात्रियों में हड़कंप मच गया, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर हुआ, जहां आमतौर पर प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनें संचालित होती हैं। रेलवे प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर हैं और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।

    एलएनजेपी अस्पताल के मुख्य हताहत चिकित्सा अधिकारी ने इलाज के दौरान 15 लोगों के मौत की पुष्टि की है, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। वहीं कुछ घायलों का इलाज लेडी हार्डिंग अस्पताल में चल रहा है।

    इस घटना पर दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने गहरा दुख व्यक्त किया और मुख्य सचिव व पुलिस आयुक्त को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

    वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और रेलवे प्रशासन से प्रभावित यात्रियों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की अपील की है।

    यात्रियों के लिए अपील

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे शांत रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, प्रभावित यात्रियों की मदद के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाने की संभावना है। घटना के बाद यात्रियों में रोष देखा जा रहा है, और रेलवे प्रशासन से भीड़ नियंत्रण के बेहतर इंतजाम करने की मांग की जा रही है।

    ये भी पढ़िए……….

    रांची के 1.29 लाख बच्‍चों का प्रोफाइल अपडेट नहीं, अधर में भविष्य

    Post Views: 882
    Offbeat News
    Previous Articleरांची के 1.29 लाख बच्‍चों का प्रोफाइल अपडेट नहीं, अधर में भविष्य
    Next Article अपडेट: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत, आर्थिक मदद की घोषणा, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित सभी प्रमुख हस्तियों ने जताया दुख
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.