Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    नक्सलवाद छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत, पूर्व कमांडर ने ओपन जेल में रचाई शादी; पुलिस-प्रशासन बना बाराती

    October 28, 2026

    बलरामपुर में अर्नब चक्रवात का असर, सुबह बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम; 29 अक्टूबर तक अलर्ट

    October 28, 2026

    बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • नक्सलवाद छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत, पूर्व कमांडर ने ओपन जेल में रचाई शादी; पुलिस-प्रशासन बना बाराती
    • बलरामपुर में अर्नब चक्रवात का असर, सुबह बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम; 29 अक्टूबर तक अलर्ट
    • बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद
    • रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार
    • पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप
    • छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह ED की दबिश, रायपुर के सुशील विला में छापे से मचा हड़कंप
    • बलरामपुर के आनंद हीरो शोरूम पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, बिना ट्रेड सर्टिफिकेट बेचे जा रहे 5 दोपहिया वाहन ब्लैकलिस्ट
    • धनबाद में अभिजीत सिंह हत्याकांड के तीन और आरोपित गिरफ्तार, हथकड़ी लगाकर सड़क पर कराई गई परेड; सभी 5 आरोपी पहुंचे जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»मुस्लिम बहुल इलाकों में आम आदमी पार्टी का अच्छा प्रदर्शन, AIMIM के दोनों उम्मीदवार हारे
    National

    मुस्लिम बहुल इलाकों में आम आदमी पार्टी का अच्छा प्रदर्शन, AIMIM के दोनों उम्मीदवार हारे

    New Delhi: मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो ओवैसी की पार्टी ने यहां से जेल में बंद दिल्ली दंगों के आरोपित मोहम्मद ताहिर हुसैन को मैदान में उतारा था। यहां भी रणनीति "विक्टिम कार्ड" खेलने की थी, लेकिन ताहिर हुसैन भी इसमें सफल नहीं हो सके। आश्चर्यजनक रूप से वह भी यहां तीसरे स्थान पर रहे। यहां से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के अदील अहमद खान को 17,578 मतों से हराया।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा था, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमीन (एआईएमआईएम) ने ओखला और मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार उतार दिए, जिससे यह दोनों सीटें हॉट सीट बन गई थीं। सभी राजनीतिक पंडितों की नजरें इन सीटों पर थीं और लोग एआईएमआईएम उम्मीदवारों से बड़े उलटफेर की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन एआईएमआईएम के दोनों उम्मीदवार कोई प्रभाव छोड़ने में विफल रहे।

    एआईएमआईएम ने सीएए-एनआरसी मामले में जेल में बंद शिफाउर्रहमान को ओखला से अपना उम्मीदवार बनाया था। वह जामिया मिलिया इस्लामिया ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। माना जा रहा था कि सीएए-एनआरसी विरोध-प्रदर्शन में उनके समर्थन का असर इस चुनाव में दिखेगा और भावनात्मक ध्रुवीकरण के सहारे वह यह सीट जीत सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्हें अच्छी तादाद में वोट जरूर मिले लेकिन वे तीसरे स्थान पर रहे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनीष चौधरी को 23,639 मतों के अंतर से हराकर तीसरी बार जीत हासिल की। अमानतुल्लाह खान को 88,943 वोट मिले, जबकि भाजपा के मनीष चौधरी को 65,304 वोट मिले। एआईएमआईएम के शिफाउर्रहमान 39,558 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस की अरीबा खान 12,739 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

    वहीं अगर मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो ओवैसी की पार्टी ने यहां से जेल में बंद दिल्ली दंगों के आरोपित मोहम्मद ताहिर हुसैन को मैदान में उतारा था। यहां भी रणनीति “विक्टिम कार्ड” खेलने की थी, लेकिन ताहिर हुसैन भी इसमें सफल नहीं हो सके। आश्चर्यजनक रूप से वह भी यहां तीसरे स्थान पर रहे। यहां से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के अदील अहमद खान को 17,578 मतों से हराया। मोहन सिंह बिष्ट को 85,215 वोट मिले, जबकि अदील अहमद को 67,637 वोट मिले। यहां से एआईएमआईएम के ताहिर हुसैन को 33,474 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।

    इसके अलावा, मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी संख्या वाले दिल्ली के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया। मौजूदा सरकार में मंत्री रहे इमरान हुसैन बल्लीमारान सीट से जीते। यहां से कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक हारून यूसुफ तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह, मटिया महल से आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल 42,724 मतों के भारी अंतर से जीते। उधर सीलमपुर से चौधरी जुबैर अहमद ने भाजपा के अनिल कुमार शर्मा को 42,477 मतों के अंतर से हराया।

    ये भी पढ़िए………..

    दिल्ली में कांग्रेस का लगातार तीसरी बार नहीं खुला खाता, 67 सीटों पर जमानत जब्त

    Views: 639
    Delhi Election
    Previous Articleदिल्ली में कांग्रेस का लगातार तीसरी बार नहीं खुला खाता, 67 सीटों पर जमानत जब्त
    Next Article शमा लाइब्रेरी खिरगांव में आइरिस सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, 1 नवंबर को दिल्ली में करेंगे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली; छात्रों से लेकर किसानों तक को बुलाया

    October 25, 2026

    कोलकाता भगदड़ में 19 मौतों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, 11 की दम घुटने और 7 की पसलियां टूटने से गई जान

    October 19, 2026

    चोरबगान पूजा पंडाल हादसा: 16 परिवारों के उजड़े चिराग, किसी ने खोया बेटा तो किसी का उजड़ा सुहाग; पढ़ें अपनों को खोने वालों का दर्द

    October 19, 2026

    (राउंडअप) कोलकाता दुर्गापूजा हादसे में 19 की मौत, सुरक्षा जांच के लिए विशेष टीम गठित; मृतकों के परिजनों को 25 लाख और नौकरी

    October 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    नक्सलवाद छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत, पूर्व कमांडर ने ओपन जेल में रचाई शादी; पुलिस-प्रशासन बना बाराती

    October 28, 2026

    बलरामपुर में अर्नब चक्रवात का असर, सुबह बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम; 29 अक्टूबर तक अलर्ट

    October 28, 2026

    बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद

    October 27, 2026

    रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार

    October 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • नक्सलवाद छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत, पूर्व कमांडर ने ओपन जेल में रचाई शादी; पुलिस-प्रशासन बना बाराती
    • बलरामपुर में अर्नब चक्रवात का असर, सुबह बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम; 29 अक्टूबर तक अलर्ट
    • बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद
    • रांची में राहुल सिंह गिरोह के शूटरों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में शाहिद को लगी गोली; दोनों अपराधी गिरफ्तार
    • पलामू के MMCH में नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा कुत्ता, वीडियो वायरल होते ही पहुंचे DC-SP; मचा हड़कंप
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.