बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में इन दिनों मधुमक्खियों का आतंक है। रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल के पास मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। जिससे अफरा तफरी मच गई। इसमें रामानुजगंज के व्यापारी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग इसमें घायल हो गए है। जहां सभी लोगों का रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल के पास का है। जहां दो दिनों से मधुमक्खियों के झुंड के हमले से लोग घायल हो रहे है। मंगलवार को मधुमक्खियों के झुंड के हमले से रामानुजगंज के व्यापारी की जान चली गई। मृतक की पहचान सुरेश गुप्ता (55) रामानुजगंज निवासी के रूप में हुई है, वहीं तीन घायल है। सभी घायलों का रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। मधुमक्खियों के हमले से नगर लोग सहमे हुए है।
ये भी पढ़िए………..
सरकार की मंजूरी के बाद झारखंड डीजीपी के पद पर पदस्थापित किए गए अनुराग गुप्ता, अधिसूचना जारी