Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    • Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में जानिए 1 अगस्त को कैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Accident»हाथीनाला सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा सहित 6 की मौत, तीन गंभीर
    Accident

    हाथीनाला सड़क हादसे में प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा सहित 6 की मौत, तीन गंभीर

    Balrampur: कोरंधा थाने के प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा सहित छह लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा उनके छोटे पुत्र व रामानुजगंज निवासी सोनू कादरी के अलावा एक राहगीर तथा एक ट्रक और एक ट्रेलर चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 2, 2025Updated:February 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। अंबिकापुर-वाराणसी मार्ग पर उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली में रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा (45), उनके छोटे पुत्र व रामानुजंगज निवासी सोनू कादरी (37) के अलावा एक राहगीर तथा एक ट्रक और एक ट्रेलर चालक शामिल हैं। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें मृतक रवि मिश्रा की पत्नी व बड़ा पुत्र शामिल है।

    मूलतः अंबिकापुर के गंगापुर निवासी प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा, पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों तथा रामानुजंगज के सोनू कादरी के साथ वाराणसी की ओर जा रहे थे। उत्तर प्रदेश के हाथीनाला थाना के रानीताली स्थित पुराने पेट्रोल पंप के पास सामने से डिवाइडर तोड़ कर गलत दिशा में घुसी ट्रेलर से कार की जोरदार टक्कर हो गई। 

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    हादसा इतना जबरदस्त था कि एक पैदल जा रहे राहगीर सहित एक दूसरे ट्रक का चालक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में आ गया। इससे दोनों की मौत हो गई। ट्रक चालक अपनी वाहन खड़ी कर सड़क के दूसरी ओर चाय पीने जा रहा था। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों के अलावा ट्रेलर चालक ने भी दम तोड़ दिया। 

    मृतकों के शवों को दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। कार में सवार तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को चोपन अस्पताल भेजा गया है। मृतक रवि मिश्रा लंबे समय तक रामानुजगंज थाने में पदस्थ थे दुर्घटना में उनके तथा पुत्र के मौत की खबर से रामानुजगंज सहित बलरामपुर पुलिस में शोक की लहर है। दुर्घटना की खबर मिलते ही अंबिकापुर और रामानुजगंज से स्वजन तथा परिचित दुद्धी के लिए रवाना हो चुके हैं।

    पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि रविवार शाम 7.30 बजे थाना हाथीनाला थाने क्षेत्र में वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर रानीताली क्षेत्र में एक हाईवा ट्रक डिवाइडर पार करके विपरीत लेन में चला गया और एक क्रेटा कार में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार छत्तीसगढ़ निवासी चार लोग, हाईवा ट्रक चालक व सड़क पर टहल रहा एक अन्य व्यक्ति समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान

    जनपद सोनभद्र में हुए सड़क हादसे का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया। सीएम योगी ने ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

    ये भी पढ़िए……..

    गर्मी के पहले एनीकट के सभी गेट खराब, बर्बाद हो रहा पानी, गहरा सकता है जल संकट

    Post Views: 2,206
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleगर्मी के पहले एनीकट के सभी गेट खराब, बर्बाद हो रहा पानी, गहरा सकता है जल संकट
    Next Article सोनभद्र हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7, घायल प्रधान आरक्षक की मां का इलाज के दौरान मौत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    NH-75 पर भीषण हादसा, ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवारों की मौत

    July 16, 2026

    एक ही स्कूटी पर सवार था पूरा परिवार, खड़े ट्रैक्टर में घुसते ही 4 की मौत

    July 16, 2026

    रोपाई से लौट रही महिला मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत; तीन गंभीर, चालक फरार

    July 15, 2026

    रामानुजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, प्रधान पाठक की मौके पर मौत, तीन घायल

    April 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक

    August 1, 2026

    जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी

    August 1, 2026

    छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना

    August 1, 2026

    मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप

    August 1, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • छत्तीसगढ़ में नकली पनीर और डेयरी उत्पादों पर सरकार का शिकंजा, आज से निर्माण-बिक्री पर रोक
    • जंतर-मंतर प्रदर्शन में PM मोदी पर टिप्पणी के बाद 15 साल की किशोरी ने मांगी माफी
    • छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों को कश्मीर में आतंकियों ने मारी गोली, दोनों की मौत; धर्म पूछकर बनाया निशाना
    • मवेशी तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सरगुजा के रास्ते मवेशियों को ले जाने का था आरोप
    • आज से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.