Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    • इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Education»गुरु सम्मान : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मैथ के ‘मास्टर’ रत्नेश्वर नाथ पाठक
    Education

    गुरु सम्मान : राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मैथ के ‘मास्टर’ रत्नेश्वर नाथ पाठक

    Hazaribag: आज सरकारी सेवा से बेदाग होंगे निवृत्त, पढ़ना और पढ़ाना ही रहा जीवनवृत्त, ज्ञान की लौ से तीन दशकों तक निखारते रहे नौनिहालों का बचपन, सिर्फ अध्ययन और अध्यापन ही रहा जुनून और मिशन
    Dr. Amarnath PathakBy Dr. Amarnath PathakJanuary 30, 2025Updated:January 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। हजारीबाग स्थित कटकमसांडी के मिडिल स्कूल कंडसार से शिक्षक रत्नेश्वर नाथ पाठक 31 जनवरी 2025 को सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इन्हें मैथ का मास्टर की उपाधि से नवाजा जाए, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। वैसे भी उन्हें मैथ में मास्टर की डिग्री हासिल है। आठ अक्तूबर 1994 में उन्होंने बतौर प्राथमिक शिक्षक सरकारी सेवा में योगदान दिया था।

    तब बीपीएससी क्रैक कर शिक्षक की नौकरी मिली थी। हजारीबाग जिले में उनका रिजल्ट पहले पायदान पर था। वर्ष 1985 में पीजी मैथ में भी वे रांची यूनिवर्सिटी में टाॅपर्स की लिस्ट में थे। वह विलक्षण प्रतिभा के धनी रहे हैं। वर्ष 1979 में जब मैट्रिक में थे, तो प्योर एंड अप्लायड मैथेमेटिक्स में सौ फीसदी अंक हासिल कर शिक्षकों को भी चौंका दिया था। उन्होंने जेपीएससी, बीपीएससी जैसी सिविल सर्विसेज परीक्षा भी क्रैक की। ऐसे विद्यार्थी पर जिला स्कूल अब सीएम एक्सीलेंस स्कूल और संत कोलंबा जैसे ऐतिहासिक काॅलेज भी गर्व करता है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    जिस जिला स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की सरकार की अनुशंसा पर वहां लगभग एक दशक तक बच्चों का गणित मजबूत किया। यहां इन्होंने 30 जून 2004 से 25 जुलाई 2009 और 2012-13 तक शिक्षा का अलख जगाया। इस दौरान बच्चों के मैट्रिक और इंटर में मैथ में शानदार नतीजे रहे। शिक्षक रत्नेश्वर नाथ पाठक ने बतौर शिक्षक कभी इसे रोजगार और व्यापार नहीं बनाया, बल्कि मिशन बनाते हुए जुनून, लगन, ईमानदारी और समर्पण से तीन दशकों तक शिक्षा की लौ जलाए रखी। सरकारी सेवा में आने के साथ ही बरही स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बुंडू में आठ अक्तूबर 1994 से 16 अक्तूबर 1998 तक सेवा दी।

    इस दौरान यहां के बच्चों को काॅन्वेंट की तर्ज पर शिक्षा दी। पहले ही प्रयास में इस स्कूल के छह बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय में कामयाबी दिलाई। उन्होंने इसके लिए बच्चों को ख्वाब दिखाएं और फिर हौसला-जज्बा बढ़ाने के साथ उनके सपनों को पंख भी लगाए। उनके पढ़ाए कई विद्यार्थी आईआईटियन बने। एक छात्र इंडियन रेवेन्यू सर्विस में है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सिरसी कटकमसांडी में 17 अक्तूबर 1998 से 29 अक्तूबर 2002, मिडिल स्कूल महुदी बड़कागांव में 30 अक्तूबर 2002 से चार जून 2003, मिडिल स्कूल कोयरीटोला रामगढ़ में पांच जून 2003 से 31 जुलाई 2009, आदर्श मध्य विद्यालय ओरिया सदर में 12 अगस्त 2009 से 30 जनवरी 2017 और आखिरी सरकारी सेवा में मिडिल स्कूल कंडसार कटकमसांडी में 31 जनवरी 2017 से रहे। यहीं से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। तीन दशक का यह दौर निष्कलंक और बेदाग रहा।

    उन्हें वर्ष 2011 की उत्कृष्ट जनगणना में भागीदारी और अदम्य साहस के लिए राष्ट्रपति सम्मान, मेडल और सर्टिफिकेट से नवाजा गया। शिक्षक दिवस पर भी सम्मानित किए गए। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ और गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज हजारीबाग की ओर से भी शिक्षक रत्नेश्वर नाथ पाठक सम्मानित किए गए। उन्होंने सरकारी सेवा में आने से पहले जून 1990 से सितंबर 1994 तक डीएवी पब्लिक स्कूल खलारी, रांची में भी बतौर गणित शिक्षक अपनी सेवा दी। जीवन में कभी विद्यालय विलंब से नहीं गए और न ही वक्त के पहले कभी स्कूल से आए।

    जीवन में कभी उन्होंने विभाग को स्पष्टीकरण पूछने का मौका नहीं दिया। अनुशासित जीवन गुजारते हुए पूरी निष्ठा से सरकारी सेवा दी। घर में गुरुकुल की भांति बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी। सभी बच्चों ने बेहतर रिजल्ट देकर उन्हें शुकून भरी गुरु दक्षिणा दी। वह कहते हैं कि कभी हार नहीं माननी चाहिए। जीवन झंझावतों का संगम है, सबको पार करते हुए मंजिल तक पहुंचना है। शिक्षा से बड़ी कोई पूंजी नहीं, बस ईमानदारी, समर्पण, लगन, सही दिशा में मार्गदर्शन और परिश्रम करना चाहिए, कामयाबी निश्चित रूप से कदम चूमेगी। वह सरकारी सेवा से निवृत्त हो रहे हैं, ज्ञान की रोशनी से दूर नहीं हुए हैं।

    ये भी पढ़िए………….

    रांची में एक साथ चार फ्लैट्स का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

    Post Views: 397
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleरांची में एक साथ चार फ्लैट्स का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
    Next Article देश के विकास में मीडिया की अहम भूमिका, वरिष्ठ पत्रकारों ने दी जानकारी
    Dr. Amarnath Pathak

    इंटरनेशनल अवार्डी फाॅर सोशियो जर्नलिज्म, एआईईसीई, माया कोने अवार्ड भारत-स्वीटरजरलैंड (13 मार्च 2024) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड विजन न्यूज (जुलाई 2025 से अब तक ) सीनियर एडिटर, वर्ल्ड वाइज न्यूज (जुलाई 2023 से जून 2025 तक ) सीनियर सब-एडिटर, लेट्सअप न्यूज एजेंसी महाराष्ट्र (2022-23) एडिटर, उज्ज्वल दुनिया डेली (2019-22) सीनियर सब एडिटर, दैनिक जागरण (2018-19) सीनियर एडिटर, पूरी दुनिया नेशनल मैगजीन (2017-18) सब एडिटर, दैनिक हिन्दुस्तान (2007-17)

    Related Posts

    JAC 12th Result : झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी, विज्ञान में मुस्तफा, वाणिज्य में अजय व कृति और कला में छोटी कुमारी स्टेट टॉपर

    May 6, 2026

    जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और कॉमर्स में 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

    May 31, 2025

    विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) में एलएलएम परीक्षा रद्द! क्या घोटाले पर पर्दा डालने की साजिश?

    March 13, 2025

    विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के वीसी बदले, डाॅ दिनेश कुमार सिंह होंगे नए कुलपति

    March 13, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 28, 2026

    इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल

    July 28, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    • इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.