Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»अनियंत्रित कार ने आग ताप रहे पांच लोगों को रौंदा, दो की मौत-तीन जख्मी
    Crime

    अनियंत्रित कार ने आग ताप रहे पांच लोगों को रौंदा, दो की मौत-तीन जख्मी

    Palamu: जानकारी के अनुसार गुरुवार रात सड़क किनारे कुछ ग्रामीण अलाव ताप रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित वाहन सभी को रौंदते हुए गड्ढे में जा गिरी।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पलामू। जिले के मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ पर मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सबनवा मोड़ के पास गुरुवार रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित थार कार ने सड़क किनारे अलाव ताप रहे पांच लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में सबनवा गांव के ही अरशद खान और आशिफ खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इमरान खान, जहांगीर खान और हसनैन खान गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    जख्मी में दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती किया गया है ।एक को कम चोट आने के कारण गांव में ही इलाज किया गया। हादसे के बाद कार खाई में जा गिरी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    घटना के बाद उग्र लोगों ने मोहम्मदगंज-जपला मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात प्रभावित हो गई। ग्रामीण प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे और सड़क सुरक्षा के ठोस उपायों की आवश्यकता पर जोर दे रहे हैं। घटना के बाद कार में सवार दो में से चालक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी है, जिससे उसकी हालत भी गम्भीर है। 

    उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। मोहम्मदगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और जाम हटाने की कोशिश की। हैदरनगर और हुसैनाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।मोहम्मदगंज सीओ रणवीर कुमार और हैदरनगर सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे औऱ लोगों को समझा कर जाम हटवाया।

    उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि घटना की जांच की जा रही है। मामले में प्रभावित परिवारों ने मुआवजा की मांग की प्रशासनिक पदाधिकारी ने कहा कि नियम संगत सरकारी स्तर पर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। काफी समझाने के बाद देर रात जाम हटाया गया।

    जानकारी के अनुसार गुरुवार रात सड़क किनारे कुछ ग्रामीण अलाव ताप रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित वाहन सभी को रौंदते हुए गड्ढे में जा गिरी।

    बीस सूत्री कमेटी के अध्यक्ष जियाउद्दीन खान ने बताया कि गाड़ी का चालक फरार हो गया है, जबकि थार में बैठे एक शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है, वह नशे में है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

    मोहम्मदगंज थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है।

    ये भी पढ़िए……

    बालू तस्करों पर एसडीओ ने की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर किया जब्त

    Post Views: 619
    Palamu Car Accident
    Previous Articleबालू तस्करों पर एसडीओ ने की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर किया जब्त
    Next Article दिल्ली के तीन स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.