रांची। रांची सब जज चंद्रभानु कुमार के निर्देश पर लगभग 2. 87(दो करोड़, 86 लाख, 92 हजार 365 रुपये) करोड़ भुगतान नहीं करने पर मंगलवार को झारखंड खनिज विकास निगम का एकाउंट को फ्रीज कर दिया।
नाजिर जिशान इकबाल की टीम ने नेपाल हाउस स्थित एसबीआइ में जाकर निगम के उक्त खाता को फ्रीज कराया। मामले में एनकोन बिल्डर ने केस जीत लिया था, उसके बाद अदालत में आवेदन दिया था। इस आवेदन पर कार्रवाई करते हुए केस के आरोपी झारखंड खनिज विकास निगम के एकाउंट को फ्रीज कर दिया। मामला 1992 का है।
एनकोन बिल्डर को निगम द्वारा मिट्टी हटाने के लिए निकाले के गये टेंडर की राशि 47 लाख रुपये बकाया था, उसी राशि की भुगतान के लिए एनकोन बिल्डर ने सिविल कोर्ट में दिवानी मुकदमा दायर किया था। इसमें एनकोन बिल्डर की जीत हुई थी। वह राशि बढ़ कर वर्तमान में दो करोड़ 86 लाख 92 हजार 365 रुपये हो गया है।
केस जीतने के बाद एनकोन बिल्डर के आशुतोष झा ने खनिज विकास निगम से उक्त राशि की वसूली का आवेदन अदालत में दिया था। उस आवेदन पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को अदालत ने नाजिर की टीम को भेज कर खनिज विकास निगम के एकाउंट को फ्रीज कर दिया।
ये भी पढ़िए…………
चुनाव जीतने के तीसरे दिन ही विधायक पहुंचे उग्रवादियों के गढ़, ग्रामीणों ने किया स्वागत