Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026

    हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल

    July 31, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा
    • हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल
    • भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार
    • Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 31 जुलाई: जानिए क्यों महात्मा गांधी ने छोड़ दिया था साबरमती आश्रम
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Others»Weather»छत्तीसगढ़ के अनेक हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, बस्तर संभाग में जन-जीवन अस्त-व्यस्त
    Weather

    छत्तीसगढ़ के अनेक हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, बस्तर संभाग में जन-जीवन अस्त-व्यस्त

    Raipur: छत्तीसगढ़ में रुक–रुक कर तेज बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में आज मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़ के 6 जिलों बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Monsoon In Jharkhand
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार से ही रूक-रूक कर तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में आज मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के 6 जिलों बालोद, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर मौसम केंद्र ने इन जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

    राजनांदगावं, महासमुंद, कोंडागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट है। राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह भी बारिश जारी है। बस्तर संभाग के लगभग सभी जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं सुकमा कलेक्टर ने हरीश एस ने स्कूलाें में छुट्टी घाेषित कर दी है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बस्तर संभाग में नदी-नालों में बाढ़ आने से दक्षिण बस्तर का पड़ोसी राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र से सड़क संपर्क टूट गया है। रेलवे द्वारा दक्षिण बस्तर के किरंदुल तक जाने वाली दोनों यात्री ट्रेनों किरंदुल-विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस और पैसेंजर स्पेशल को 11 सितंबर तक दंतेवाड़ा में रद्द करने का निर्णय लिया जा चुका है। बीजापुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 और 163 तथा सुकमा जिले से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-30 बाधित है। सैकड़ों वाहन मार्ग में फंस गए हैं।

    सुकमा में बारिश के बाद शबरी नदी उफान है। छिंदगढ़ विकासखंड के चितलनार में बाढ़ के बाद 20 से 25 घर बारिश से ढह गए। प्रभावित सभी लोगों को स्कूल और पंचायत भवन में रखा गया है। नारायणपुर मेंलगातार बारिश से माढ़ीन नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जिससे अबुझमाड़ ओरछा और छोटेडोंगर को जोड़ने वाले पुल के लगभग 10 फीट ऊपर पानी बह रहा है। 

    वहीं ओरछा ब्लॉक के कोहकामेटा से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली कोहकामेटा पुलिया के सड़क का एक छोर पानी के बहाव में बह गया है। कोंडागांव मार्ग के छेरीबेड़ा के पास भी रपटा में पानी भर गया। इन क्षेत्रों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है।

    जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में डंकनी नदी का पुराना पुल डूब गया। इस पुल के ऊपर करीब 3 फीट पानी बह रहा है। वहीं बैलाडीला व सुकमा को जोड़ने वाली सड़क पर भी पातररास व कुम्हाररास के बीच पुल के ऊपर से पानी बहने से मार्ग बाधित हो गया है। दंतेवाड़ा-कटेकल्याण मार्ग पर डुमाम नदी का गाटम पुल भी डूबा हुआ है।बारसूर-चित्रकोट मार्ग, सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग पर बस सेवाएं रोक दी गईं हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार एक गहरा अवदाब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा तथा उत्तर छत्तीसगढ़ में पहुंचने संभावना है। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, सीकर, खजुराहो, बिलासपुर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से आज मंगलवार काे अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

    छत्तीसगढ़ में एक जून 2024 से 9 सितंबर तक 1054.5 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है। बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा 2198.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके बाद बलरामपुर में 1367 मिमी बारिश हुई है।

    Post Views: 650
    chhattisgarh weather Chhattisgarh weather report
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleकर्जन ग्राउंड में जीवंत हुई झारखंडी संस्कृति
    Next Article मारपीट के मामले में पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    झारखंड में मेघों का डेरा : कई जिलों में झमाझम बारिश, 15 मई तक आंधी; बारिश और वज्रपात की संभावना

    May 9, 2026

    Jharkhand Weather : राज्य में 10 से मौसम का बदलेगा मिजाज, फिर सतायेगी गर्मी

    May 6, 2026

    झारखंड में बदला मौसम: लू के बीच बादल-बारिश की दस्तक, अगले 5 दिनों में तापमान में गिरावट के आसार

    April 28, 2026

    भीषण गर्मी की चपेट में झारखंड, डाल्टनगंज में तापमान पहुंचा 44 डिग्री के पार

    April 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026

    हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल

    July 31, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार

    July 31, 2026

    Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क

    July 31, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा
    • हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल
    • भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार
    • Rashifal 31 July 2026: जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगी तरक्की की राह, किसे रहना होगा सतर्क
    • इतिहास के पन्नों में 31 जुलाई: जानिए क्यों महात्मा गांधी ने छोड़ दिया था साबरमती आश्रम
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.