Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस

    October 29, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट

    October 29, 2026

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस
    • झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट
    • अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    • चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
    • रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
    • स्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Health»10 अगस्त से 9 जिलों में 1 करोड़ 27 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवाएं
    Health

    10 अगस्त से 9 जिलों में 1 करोड़ 27 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवाएं

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। झारखण्ड को जल्द ही फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक स्तर पर प्रयास किये जा रहें हैं। यहीं कारण है कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चलाये जाने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता और मीडिया सहयोगियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सिविल सर्जन कांफ्रेंस हाल, सदर अस्पताल, हजारीबाग में चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड एवं ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटेजीज संस्था द्वारा अन्य सहयोगी संस्थाओं, विश्व स्वास्थ्य संगठन, पीरामल स्वास्थ्य, प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल के साथ समन्वय बनाते हुए मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए झारखंड के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, भी.,बी. डी., डॉ. बीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 10 अगस्त से राज्य के फाइलेरिया प्रभावित 9 जिलों दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, हजारीबाग, चतरा, पलामू, लातेहार, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावाँ में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की शुरुआत कीजायेगी। इसमें तीन दवा यानी डीईसी, अल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन के साथ यह कार्यक्रम चलाया जायेगा। इस हेतु जिलों में 1 करोड़ 27 लाख जन समुदाय को बूथ और घर-घर जाकर दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है तथा किसी भी विषम परिस्थितियों से निपटने हेतु चिकित्सक के नेतृत्व में रैपिड रेस्पान्स टीमों का भी गठन किया गया हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    डॉ. सिंह ने कहा कि मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम में खिलाई जाने वाली फाइलेरिया रोधी दवायें पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि 2 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को छोड़कर, सभी को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन स्वास्थ्य कर्मियों के सामने करना है। यह दवायें खाली पेट नहीं खानी हैं। कभी-कभी इन दवाओं को खाने के बाद मितली आना, चक्कर आना जैसे लक्षण पैदा होते हैं लेकिन इसका यह मतलब होता है कि उनके शरीर में फाइलेरिया के परजीवी हैं। हमें इसे शुभ संकेत की तरह लेना चाहिये, क्योंकि इससे यह मालूम हो गया कि दवा खाने के बाद शरीर में मौजूद फ़ाइलेरिया के परजीवी मर रहें हैं। इसीलिए हम सभी को यह फाइलेरिया रोधी दवायें अवश्य खानी चाहिये। उन्होंने यह भी कहा कि हम सब फाइलेरिया मुक्त झारखण्ड के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास कर रहें हैं ।

    कार्यक्रम में उपस्थित जिले के सिविल सर्जन डॉ. एस. पी. सिंह ने बताया कि हजारीबाग, फाइलेरिया मुक्त झारखण्ड के लक्ष्य को पाने के लिए राज्य के दिशा-निर्देशानुसार जिला स्तर से ब्लाक स्तर तक गाँव के अंतिम छोर की आबादी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को फाइलेरिया का खतरा है। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त से जिले में शुरू होने वाले एमडीए कार्यक्रम के दौरान होने वाली गतिविधियों को सुनियोजित रणनीति के तहत सम्पादित किया जा रहा है। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि फाइलेरिया रोधी दवाईयों और मानव संसाधनों की कोई कमी न हो।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ. अभिषेक पॉल ने बताया कि किसी भी आयु वर्ग में होने वाला फाइलेरिया संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है और अगर इससे बचाव न किया जाए तो इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है। फाइलेरिया के कारण चिरकालिक रोग जैसे: हाइड्रोसील (अंडकोष की थैली में सूजन), लिम्फेडेमा (अंगों में सूजन) और दूधिया सफेद पेशाब (काईलूरिया) से ग्रसित लोगों को भीषण दर्द, और सामाजिक भेदभाव भी सहना पड़ता है, जिससे उनकी आजीविका व काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। राज्य सलाहकार नीलम कुमार ने मीडिया सहयोगियों से अनुरोध किया कि वे अपने समाचार पत्रों के माध्यम से फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करें और उन्हें मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया रोधी दवाएं स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही खाने के लिए प्रेरित करें।

    राज्य परामर्शदाता बिनय कुमार ने मीडिया कार्यशाला के उद्देश्य बताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम की सफलता में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह ने मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सोशल मोबिलाइजेशन गतिविधियों के मह्य्व को बताया।

    इस कार्यशाला में राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ ही वर्चुअल रूप से जुड़े हुए जिला स्तरीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा पदाधिकारी, स्थानीय मीडिया सहयोगियों, पीरामल स्वास्थ्य, ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज संस्था, प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया।

    ये भी पढ़िए…………..

    मानसून की सक्रियता और अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर डीसी ने जारी किया निर्देश

    Views: 569
    Previous Articleमानसून की सक्रियता और अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर डीसी ने जारी किया निर्देश
    Next Article तय मानकों का पालन नहीं करने वाले कोचिंग संस्थानों पर होगी कारवाई: डीसी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    चक्कर आना और सिर घूमना एक नहीं, जानें दोनों में क्या है फर्क

    April 27, 2026

    बिना तनाव के बेचैनी, घबराहट और दिल जोर से धड़कना, पेट से जुड़ा है कनेक्शन

    April 9, 2026

    सुबह के नाश्ते में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, सेहत पर डालती हैं बुरा असर

    April 3, 2026

    शमा लाइब्रेरी खिरगांव में आइरिस सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

    February 9, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस

    October 29, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट

    October 29, 2026

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026

    आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति

    October 28, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस
    • झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट
    • अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    • चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.