Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित

    July 29, 2026

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    👤
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»मानसून की सक्रियता और अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर डीसी ने जारी किया निर्देश
    State

    मानसून की सक्रियता और अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर डीसी ने जारी किया निर्देश

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, रांची के प्राप्त सूचना के आधार पर झारखण्ड राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के अनुकूल स्थिति बनती जा रही है, जिससे कभी-कभी भारी बारिश की संभावना बनी रहती है। शहर/गांव मे अत्यधिक बर्षा से अक्सर बाढ़ जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती और आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं।

    डीसी नैंसी सहाय के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, हजारीबाग द्वारा अत्यधिक वर्षा से होने वाले जान-माल की क्षति पर त्वरित कार्रवाई के लिए निम्नलिखित दिशा निर्देश जारी किए है-।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    अत्यधिक वर्षा के कारण जिले में जन-जीवन प्रभावित होने की संभावना रहती है। सड़क जाम, कच्चे मकान का टुटना, वज्रपात से जान माल की क्षति, फसल क्षति आदि की संभावना बनी रहती है जिसके लिए राहत शिविर के साथ-साथ आवश्यक व्यवस्था “Minimum Standards of Relief for Victims of disasters” के गाईडलाइन के आधार पर संबंधित रिपोर्ट विभाग द्वारा ससमय उपलब्ध कराने को कहा है। जैसे शरण-स्थली, भोजन, पानी, चिकित्सा व्यवस्था, शौचालय, विधवा व अनाथ के लिए विशेष सुविधा आदि।

    तेज बारिश में कच्चे मकान गिर जाते हैं एवं जान माल की क्षति होती है साथ ही साथ लोगों को रहने की समस्या उत्पन्न हो जाती है, ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए अंचलाधिकारी पूर्व में ही शरण स्थलों (यथा Buildings like local schools, Anganwadi Centers/Cyclone Shelters/ Community Centers/Marriage halls etc.) का निर्धारण उचित व्यवस्था के साथ करना सुनिश्चित करने को कहा हैं ताकि ससमय प्रभावितों को सहयोग प्राप्त हो सके।

    अतिवृष्टि के कारण सुखे एवं कमजोर पेड़ के गिरने की संभावना बनी रहती है, जिससे कभी-कभी बड़ी दुर्घटना हो जाती है यथा हाई वोल्टेज का तार गिरना, यातायात बाधित होना,भवन को क्षति पहुँचना आदि जिससे जान माल की भी क्षति हो जाती है,अतः पूर्वी/पश्चिमी वन प्रमण्डल, हजारीबाग अपने क्षेत्रान्तर्गत इस तरह के सभी सुखे एवं कमजोर पेड़ों को चिहिन्त करते हुए जिससे जान-माल की क्षति की संभावना हो सकती है, को अभियान चलाकर हटाने को कहा हैं,ताकि इससे होने वाले जान-माल की क्षति को कम किया जा सके।

    अत्यधिक वर्षा के कारण सड़क पुल-पुलिया के ध्वस्त होने की स्थिति पर तुरन्त कार्रवाई कर आवागमण बहाल कराना सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि प्रभावित क्षेत्र/ गांव का आवागमण व्यवस्था यथावत रहे और प्रखण्ड/जिला से सम्पर्क बना रहे। अत्यधिक वर्षा के कारण जल जमाव से निजात पाने हेतु संबंधित विभाग को ससमय समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। अधिक समय तक जल जमाव रहने से कई तरह के संक्रमण/बिमारी फैलने की आशंका बनी रहती है, जो कभी-कभी महामारी का भी रूप ले लेता है।

    अत्यधिक वर्षा के कारण यदि बिजली खंबा (पोल) क्षति ग्रस्त होता है तो बिजली विभाग तुरन्त कार्रवाई कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश जारी किया है। भारी बारिश के कारण विद्यालयों में किसी भी तरह का खतरा / जोखिम (Structural and Non- structural) को ससमय पहचान करते हुए उससे बचाव हेतु शिक्षा विभाग एवं विद्यालय प्रबंधन ससमय समुचित व्यवस्था करने को कहा है ताकि स्कूली बच्चों को किसी भी तरह के खतरा / जोखिम से बचाया जा सके। उन्हीने बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित विभाग को ससमय समुचित कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय को नोडल पदाधिकारी के माध्यम से अविलंब सूचना देने का निर्देश दिया है। अत्यधिक वर्षा के कारण किसी भी अप्रिय घटना घटने की स्थिति में विधि व्यवस्था बनाये रखने का हर संभव प्रयास सुनिश्चित करने को कहा है।

    सिविल सर्जन प्रभावित जगहों पर हेल्थ कैम्प का आयोजन कर जल जमाव से होने वाले बीमारियों से बचाव का समुचित प्रबंधन करने तथा पीडित व्यक्तियों का ससमय ईलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इसके अलावे डी०डी०टी० का छिड़काव,मच्छरदानी का वितरण, ब्लिंचिंग पाउडर का छिड़काउ, आवश्यक दवाई का वितरण आदि नियमानुसार ससमय सुनिश्चित करने को कहा है। सभी अंचल अधिकारी अपने क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत सभी आपदा मित्र एवं नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के साथ बैठक कर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना सुनिश्चित करने को कहा है।

    जिले में उपस्थित सभी पारा मिलिट्री फोर्स यथा सी०आर०पी०एफ०, बी०एस०एफ०, कोबरा बटालियन एवं एन०सी०सी० आपात स्थिति से निपटने हेतु बटालियन को तैयार रखने को कहा है ताकि आपदा के समय अविलंब प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्य हेतु लगाया जा सके। उपायुक्त ने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार हजारीबाग संपूर्ण कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया है इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकरी (DDMO) को समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा है। उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारीयों को नियमित रूप से वर्षा की स्थिति एवं वर्षा से प्रभावित गांवो / पंचायतों / प्रभावितों की सूचना अपर समाहर्ता के माध्यम से प्रतिवेदित करने को कहा है।

    ये भी पढ़िए………..

    भारी बारिश से जलमग्न हुआ शहर, सैकड़ों घरों में घुसा पानी

    Post Views: 586
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleभारी बारिश से जलमग्न हुआ शहर, सैकड़ों घरों में घुसा पानी
    Next Article 10 अगस्त से 9 जिलों में 1 करोड़ 27 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवाएं
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित

    July 29, 2026

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.