Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मना विश्व जनसंख्या दिवस
    State

    गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मना विश्व जनसंख्या दिवस

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJuly 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। विश्व जनसंख्या दिवस पर गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग के प्रशिक्षुओं ने गुरुवार को रैली निकाल ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान जनसंख्या पर रोक लगाएं, देश को उन्नत कर के दिखाएं…, छोटा परिवार, सुखी परिवार…, जन-जन में फैलाएं एक विचार, छोटा परिवार, सुखी परिवार…आदि नारे लगाए। 

    प्रशिक्षुओं ने मुकुंदगंज, मासीपीढ़ी और बभनवै में नुक्कड़ नाटक भी किया और बढ़ती आबादी से उत्पन्न समस्याओं को दर्शाया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस या अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को फैमिली प्लानिंग, लैंगिक समानता और प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर अवगत कराना है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    साल 1989 में यूनाइटेड नेशंस की ओर से इस दिन को मनाने की शुरूआत हुई थी। वैश्विक जनसंख्या पांच बिलियन के पार हुई थी, जिसके चलते इस दिन को ‘डे ऑफ फाइव बिलियन’ के रूप में मनाया गया था। इस दिन को मनाते हुए यह कोशिश की जाती है कि वैश्विक जनसंख्या का आंकड़ा तेजी से ना बढ़े और मौजूदा जनसंख्या में शिक्षा, रोजगार, समानता और सशक्तीकरण को लेकर जागरूकता बढ़े। 

    भारत और चीन विश्व के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देशों में शामिल हैं। दोनों देशों में एक बिलियन से ज्यादा जनसंख्या है जो वैश्विक जनसंख्या का 18 प्रतिशत है। विश्व में सबसे कम जनसंख्या वाला देश वेटिकन सिटी है। वर्ष 2023 -2024 के बीच वेटिकन सिटी की जनसंख्या केवल 764 थी। 

    टोकेलौ प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप 26 स्क्वैर किलोमीटर में फैला है और यहां लगभग 1,915 लोग रहते हैं। निउए द्वीप पर भी 1,925 ही आबादी है। फॉकलैंड में 3,500 और मॉण्टसेराट में महज 4,372 आबादी है।

    आबादी बढ़ने से देश की समस्याएं विकराल होती जा रही हैं। लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान मिलने में भी परेशानी हो रही है। 

    बेरोजगारी का मूल कारण भी बढ़ती आबादी है। आज हमारा देश विश्व की सबसे बड़ी 1.40 अरब आबादी वाला देश हो गया है। हम चीन से आबादी के मामले में सिर्फ दो कदम ही पीछे हैं। चीन में जनसंख्या नियंत्रण के लिए सख्त कानून बनाए गए हैं। हमें भी आबादी की रोकथाम के लिए परिवार नियोजन कराने की जरूरत है। रैली का नेतृत्व सहायक प्राध्यापक अनिल कुमार, संदीप कुमार सिन्हा, डॉ मीरा कुमारी, स्नेहलता खलखो और रचना कुमारी कर रही थीं।

    ये भी पढ़िए……….

    75 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Post Views: 421
    Previous Article75 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे जस्टिस एम एस रामचन्द्र राव
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.