Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»पहले विडंबना और अब खुशी के पल : जिंदगी के 92 वसंत में पहली बार खलील कर पाएंगे मतदान
    State

    पहले विडंबना और अब खुशी के पल : जिंदगी के 92 वसंत में पहली बार खलील कर पाएंगे मतदान

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 6, 2024Updated:April 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    साहेबगंज, अमरनाथ पाठक, सीनियर एडिटर। इसे सिस्टम की मार कहिए या विडंबना कि साहेबगंज स्थित मंडरो के दुर्गम क्षेत्र में अवस्थित बड़खोरी गांव के वरिष्ठ एवं दिव्यांग नागरिक खलील अंसारी के जीवन के 92 वसंत बीत चुके, लेकिन उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग अब तक नहीं किया है।

    दरअसल उनका नाम मतदाता सूची में नहीं रहने के कारण वह लोकतंत्र के अधिकार वोट देने से वंचित रहे। खुशी की बात यह है कि इस बार वह लोकसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे और इसका पूरा श्रेय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को जाता है, जिनकी नजर इस दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक पर पड़ी। दरअसल के. रवि कुमार शुक्रवार को साहेबगंज स्थित मंडरो के दुर्गम क्षेत्र में अवस्थित मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर रहे थे। गांवों में जाकर वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं से मुलाकात कर रहे थे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने करीब 92 वर्षीय बड़खोरी गांव के वरिष्ठ एवं दिव्यांग नागरिक खलील अंसारी से मिलकर मतदाता सूची में उनका नाम होने की जानकारी ली। खलील ने बताया कि पहले वह बिहार के पूर्णिया जिले में रहते थे, लेकिन अब बड़खोरी में रह रहे हैं। खलील ने मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण कभी भी अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किए जाने की जानकारी दी।

    इसपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने खलील का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया तत्काल करने का निर्देश दिया। उन्होंने अन्य वरिष्ठ मतदाताओं से मिलकर उनके लिए मतदान केन्द्र पर उपलब्ध न्यूनतम सुविधा एवं अन्य व्यवस्थाओं को जाना। 

    इन मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय, आमझोर दक्षिण, मंडरो के मतदान केंद्र संख्या – 4, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बड़खोरी प्रधान टोला मंडरो के मतदान केंद्र संख्या -9, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मोती लक्ष्मी, मंडरो के मतदान केन्द्र संख्या -10 एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, रानीडीह के मतदान केन्द्र संख्या -13 का औचक निरीक्षण किया। 

    एक किलोमीटर से अधिक दूर तक पैदल चल मतदान केन्द्र का लिया जायजा

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पैदल पहुंच पथ वाले सुदूर स्थित मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। एक किलोमीटर से अधिक दूर तक पैदल चलकर साहेबगंज के उत्क्रमित उच्च विद्यालय आमझोर दक्षिण, मंडरो के मतदान केन्द्र संख्या 4 का भी निरीक्षण कर वहां पर उपलब्ध न्यूनतम सुविधाओं का अवलोकन किया। 

    बीएलओ की ओर से किए जा रहे कार्यों की ली जानकारी, कमियों को दूर करने का निर्देश

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित बीएलओ से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए न्यूनतम सुविधाओं एवं मतदाता जागरुकता के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्र जागरुकता समूह के सदस्यों की सूची एवं मतदाता सूची का अवलोकन करते हुए मतदान केन्द्र जागरुकता समूह एवं स्वयंसेवकों की सूची अलग-अलग तैयार रखने, मतदाता सूची में नये मतदाता का नाम जोड़ने से संबंधित प्रपत्र 6 संग्रह कर नाम जोड़ने की प्रक्रिया के ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया। साथ ही मतदाता सूची को अंतिम रूप दिए जाने के बाद अनुपस्थित, विस्थापित एवं मृत(एएसडी) का नाम मतदाता सूची से हटवाने संबंधित प्रक्रिया ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया।

    उन्होंने स्वच्छ शौचालय एवं उसमें रनिंग वाटर की व्यवस्था करने के अलावा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। जिन मतदान केन्द्रों पर शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नही है उन मतदान केन्द्रों पर टैंकर या टंकी लगाकर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। 

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान कक्ष में मतदान अधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी एवं अन्य को बैठने एवं ईवीएम-वीवीपैट रखने के लिए चिह्नित स्थान की भी जानकारी ली। उन्होंने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की कमियों को दूर करते हुए मतदाताओं के लिए गर्मी के मद्देनजर मतदान कक्ष में पंखा लगवाने तथा मतदान केंद्रों पर शेड निर्माण कराने का सख्त निर्देश दिया।

    ये भी पढ़िए…..

    10 साल पहले आज ही के दिन ताड़मेटला नक्सली हमले में शहीद हुए थे 76 जवान

    Post Views: 543
    Previous Article10 साल पहले आज ही के दिन ताड़मेटला नक्सली हमले में शहीद हुए थे 76 जवान
    Next Article देश के पवित्र नदी तटों पर चल रहा है सोमवती अमावस्या स्नान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.