Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    डाटम-पाटम फॉल में डूबे दो युवकों के शव 20 घंटे बाद मिले, नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे दोनों

    October 26, 2026

    जामवंतपुर करमाटांड़ में गूंजे करमा के पारंपरिक गीत, मांदर की थाप पर जमकर थिरके आदिवासी; भाई-बहन के प्रेम और प्रकृति की पूजा का दिखा अनूठा संगम

    October 26, 2026

    रॉयल ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में घुसी, 3 यात्रियों की मौत और 10 घायल; गैस कटर से काटकर निकाले गए फंसे यात्री

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • डाटम-पाटम फॉल में डूबे दो युवकों के शव 20 घंटे बाद मिले, नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे दोनों
    • जामवंतपुर करमाटांड़ में गूंजे करमा के पारंपरिक गीत, मांदर की थाप पर जमकर थिरके आदिवासी; भाई-बहन के प्रेम और प्रकृति की पूजा का दिखा अनूठा संगम
    • रॉयल ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में घुसी, 3 यात्रियों की मौत और 10 घायल; गैस कटर से काटकर निकाले गए फंसे यात्री
    • छत्तीसगढ़ BJP में स्मृति ईरानी का मंथन जारी, आज मंत्री-विधायक और सांसदों के साथ करेंगी बैठक; संगठन को लेकर क्या बनेगी नई रणनीति?
    • राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, 1 नवंबर को दिल्ली में करेंगे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली; छात्रों से लेकर किसानों तक को बुलाया
    • नवजात बच्चे को पाने के लिए SSP आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंची महिला, अन्य बच्चों के साथ पहुंचते ही मचा हड़कंप
    • प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद फिर 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, बोली- उसी से कराओ शादी; पलामू में दूसरे दिन भी हाईवोल्टेज ड्रामा
    • बलरामपुर में चक्रवात का अलर्ट, 28-29 अक्टूबर को झमाझम बारिश की आशंका; कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»बीजापुर में मुठभेड़ स्थल से अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद, कुख्यात पापा राव के मारे जाने की खबर
    Crime

    बीजापुर में मुठभेड़ स्थल से अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद, कुख्यात पापा राव के मारे जाने की खबर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    CRPF
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गंगालूर क्षेत्र के कोरचोली के जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ के बाद आज (बुधवार) सुबह तीन और नक्सलियों के शव बरामद हुए। अब तक मुठभेड़ स्थल से 13 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक जवान आईईडी की चपेट में आने से घायल हुआ है। बस्तर में सुरक्षा बल का यह अब तक का सबसे सफल नक्सल विरोधी अभियान है।

    नक्सलियों के लड़ाकू दस्ता कंपनी नंबर दो के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ स्थल से एक लाइट मशीन गन, बैरल ग्रेनेड लांचर और अन्य हथियार व गोला-बारूद भी मिला है । जवानों ने दो महिला समेत 11 पुरुष नक्सलियों का शव बरामद किए हैं। मुठभेड़ में कई कुख्यात नक्सलियों के भी मारे जाने की भी सूचना है। बीजापुर एसपी और बस्तर आईजी के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में पीएल जीए कंपनी के दो माओवादी भी शामिल हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इस मुठभेड़ में छह अप्रैल, 2010 को ताड़मेटला में 76 जवानों के बलिदान होने की घटना में शामिल रहे कुख्यात नक्सली डीवीसी सदस्य पापा राव सहित कई कुख्यात नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यद्यपि अभी तक उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पापा राव आठ लाख रुपये का इनामी है। वह बीजापुर-सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय रहा है। डेढ़ वर्ष पहले उसे गंगालूर एरिया कमेटी में भेजा गया था।

    बस्तर आईजीपी सुंदरराज ने कहा कि जिस इलाके में मुठभेड़ हुई, उस इलाके में खूंखार नक्सली पापा राव की मौजूदगी की खबर मिली थी। मारे गए नक्सलियों की पहचान होने के बाद साफ होगा उसमें पापा राव भी शामिल है या नहीं। अगर मारे गए नक्सलियों में पापा राव भी है तो फिर यह बड़ी कामयाबी साबित होगी । पापा राव माओवादियों की केंद्रीय कमेटी का मेंबर है और बस्तर की हर बड़ी नक्सली घटना में उसकी संलिप्तता रही है। तलाशी अभियान अभी जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

    पिछले तीन माह से नक्सलियों के सबसे मजबूत गढ़ पालनार, डुमरीपालनार, चिंतावागु, कावड़गांव, मुतवेंडी, गुंडम, पुतकेल और छुटवाही में सुरक्षा बलों के कैंप स्थापित कर नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। बीते तीन माह में 43 नक्सली मार गिराए गए हैं। मंगलवार को करीब आठ घंटे मुठभेड़ चली। इसमें डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा और बस्तर बटालियन ने नक्सलियों को मार गिराया।

    ये भी पढ़िए……

    फिजिक्स वाला का स्टडी एब्रॉड अभियान, भारतीय विद्यार्थियों के लिए 50 लाख रुपये छात्रवृत्ति की घोषणा

    Views: 688
    Previous Articleफिजिक्स वाला का स्टडी एब्रॉड अभियान, भारतीय विद्यार्थियों के लिए 50 लाख रुपये छात्रवृत्ति की घोषणा
    Next Article महुआ चुनने गई महिला को हाथी ने कुचला, दहशत में ग्रामीण
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    नशे में वाहन चलाने वालों पर बलरामपुर पुलिस की कार्रवाई, 9 महीने में 1001 प्रकरण दर्ज

    October 3, 2026

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    डाटम-पाटम फॉल में डूबे दो युवकों के शव 20 घंटे बाद मिले, नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे दोनों

    October 26, 2026

    जामवंतपुर करमाटांड़ में गूंजे करमा के पारंपरिक गीत, मांदर की थाप पर जमकर थिरके आदिवासी; भाई-बहन के प्रेम और प्रकृति की पूजा का दिखा अनूठा संगम

    October 26, 2026

    रॉयल ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में घुसी, 3 यात्रियों की मौत और 10 घायल; गैस कटर से काटकर निकाले गए फंसे यात्री

    October 26, 2026

    छत्तीसगढ़ BJP में स्मृति ईरानी का मंथन जारी, आज मंत्री-विधायक और सांसदों के साथ करेंगी बैठक; संगठन को लेकर क्या बनेगी नई रणनीति?

    October 26, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • डाटम-पाटम फॉल में डूबे दो युवकों के शव 20 घंटे बाद मिले, नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए थे दोनों
    • जामवंतपुर करमाटांड़ में गूंजे करमा के पारंपरिक गीत, मांदर की थाप पर जमकर थिरके आदिवासी; भाई-बहन के प्रेम और प्रकृति की पूजा का दिखा अनूठा संगम
    • रॉयल ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में घुसी, 3 यात्रियों की मौत और 10 घायल; गैस कटर से काटकर निकाले गए फंसे यात्री
    • छत्तीसगढ़ BJP में स्मृति ईरानी का मंथन जारी, आज मंत्री-विधायक और सांसदों के साथ करेंगी बैठक; संगठन को लेकर क्या बनेगी नई रणनीति?
    • राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, 1 नवंबर को दिल्ली में करेंगे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली; छात्रों से लेकर किसानों तक को बुलाया
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.