Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    • भारी बारिश के चलते बलरामपुर जिले के सभी स्कूल आज बंद, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»Rahul Gandhi On HEC: केन्द्र सरकार चाहती है एचईसी काम करना बंद कर दे : राहुल गांधी
    State

    Rahul Gandhi On HEC: केन्द्र सरकार चाहती है एचईसी काम करना बंद कर दे : राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता ने कहा कि इस देश में दलित, पिछड़ा और आदिवासी कितने हैं। इसके पीछे का तर्क समझिए कि प्राइवेट कंपनी में कितने लोग हैं। पता चलेगा कि कोई नहीं है। सरकार जो पैसे खर्च करती है उसमें निर्णय लेने वाले 90 लोगों में से सिर्फ तीन पिछड़े के लोग हैं। बजट में निर्णय लेने वाले सिर्फ पांच प्रतिशत लोग हैं।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 5, 2024Updated:February 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Rahul Gandhi On HEC
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची (Rahul Gandhi On HEC)। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी झारखंड में हैं। यात्रा के तहत यहां धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित जनसभा को राहुल गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने हैवी इंजीनियरिंग कार्पोरेशन (एचईसी) के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि एचईसी का गला क्यों घोटा जा रहा है। एचईसी के साथ अन्याय क्यों हो रहा है। (Rahul Gandhi On HEC)

    कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की सरकार चाहती है कि एचईसी काम करना बंद कर दे। इसे भी प्राइवेटाइज कर दिया जाये। मोदी सरकार एचईसी के लोगों को बेरोजगार करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    Rahul Gandhi On HEC: सार्वजानिक उपक्रमों को खत्म करना चाहती है मोदी सरकार: राहुल 

    राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार धीरे-धीरे सार्वजनिक उपक्रमों को खत्म कर रही है। मैं जहां भी जाता हूं, मुझे पीएसयू के लोग हाथों में पोस्टर लिए खड़े दिखते हैं। चाहे बीएचईएल हो, एचएएल हो या एचईसी, सभी को धीरे-धीरे अडानी को सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में ओबीसी, आदिवासी, दलित कितने लोग हैं इसकी संख्या बताने वाला कोई नहीं है। देश में 50 प्रतिशत ओबीसी के लोग हैं। तेलंगाना की सरकार ने वादा किया था, उसे पूरा करने का काम कर रही है। जातीय जनगणना की शुरुआत होगी। (Rahul Gandhi On HEC)

    कांग्रेस नेता ने कहा कि इस देश में दलित, पिछड़ा और आदिवासी कितने हैं। इसके पीछे का तर्क समझिए कि प्राइवेट कंपनी में कितने लोग हैं। पता चलेगा कि कोई नहीं है। सरकार जो पैसे खर्च करती है उसमें निर्णय लेने वाले 90 लोगों में से सिर्फ तीन पिछड़े के लोग हैं। बजट में निर्णय लेने वाले सिर्फ पांच प्रतिशत लोग हैं। दलित और आदिवासियों की संख्या शून्य है। सरकारी, प्राइवेट सेक्टर में आदिवासी, दलित और पिछड़ों की संख्या शून्य है। उन्होंने कहा कि पिछड़ों, दलितों और आदिवासियों की संख्या का पता चलने के बाद ही अधिकार मिल पायेगा। (Rahul Gandhi On HEC)

    Rahul Gandhi On HECउन्होंने कहा कि जीएसटी से छोटे व्यापारियों को फायदा नहीं हुआ। मजदूर जीएसटी देता है। गरीबों का पैसा अरबपतियों के जेब में जा रहा है। छोटे व्यापारियों को पहले खत्म किया। नोटबंदी ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया। उसके बाद जीएसटी लागू कर दिया, जितना खोजना है, खोज लो छोटे व्यवसायी नहीं मिलेंगे।

    राहुल ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री मोदी भाषण में बताते थे कि मैं ओबीसी से हूं। जब मैंने ओबीसी जनगणना की बात कही तो ओबीसी बोलना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि देश में सामाजिक अन्याय, महिलाओं के खिलाफ अन्याय, किसानों के खिलाफ अन्याय, युवाओं के खिलाफ अन्याय हो रहे हैं। इस अन्याय के खिलाफ हमने न्याय यात्रा की शुरुआत की है। (Rahul Gandhi On HEC)

    राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में आदिवासी सीएम को भाजपा बर्दाश्त नहीं कर सकती है, इसलिए इस सरकार को हटाने का प्रयास हुआ। लेकिन गठबंधन एकजुट हुआ और सरकार बच गई। यह लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं। आईएनडीआईए गठबंधन इस मंसूबे को कभी कामयाब नहीं होने देगा। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार को सरना कोड देना होगा। (Rahul Gandhi On HEC)

    ये भी पढ़िए…………

    Champai Soren की सरकार ने जीता विश्वास मत, पक्ष में 47, विपक्ष को मिले मत 29

    Post Views: 645
    Rahul Gandhi On HEC
    Previous ArticleChampai Soren की सरकार ने जीता विश्वास मत, पक्ष में 47, विपक्ष को मिले मत 29
    Next Article Campaign against opium: अफीम के खिलाफ चला अभियान, नशे के सौदागर हलकान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे

    September 26, 2026

    टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत

    September 26, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.