Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»Jharkhand Floor Test 2024: अगर मुझ पर घोटाले साबित हुए तो राजनीति से संन्यास ही नहीं, झारखंड छोड़ दूंगा : हेमंत सोरेन
    National

    Jharkhand Floor Test 2024: अगर मुझ पर घोटाले साबित हुए तो राजनीति से संन्यास ही नहीं, झारखंड छोड़ दूंगा : हेमंत सोरेन

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 5, 2024Updated:February 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Champai Soren
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची (Jharkhand Floor Test)। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाषण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चंपाई सोरेन को मेरे पार्टी और सभी सहयोगी का पूरा समर्थन है। देश की यह पहली घटना है, जब किसी मुख्यमंत्री को राजभवन में गिरफ्तार किया गया हो। (Jharkhand Floor Test) सोरेन ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर आठ एकड़ जमीन मेरे नाम से है तो कागज लाएं। अगर मुझ पर घोटाले साबित हुए तो राजनीति से संन्यास ही नहीं, झारखंड छोड़ दूंगा, साबित करें कि वो जमीन मेरे नाम पर है। इनकी एक-एक बात का जवाब माकूल तरीके से दिया जायेगा। (Jharkhand Floor Test)

    Jharkhand Floor Test 31 जनवरी को देश के लोकतंत्र में काला अध्याय जुड़ा

    हेमंत सोरेन ने कहा कि 31 जनवरी की काली रात लोकतंत्र की काली रात थी। 31 जनवरी को देश के लोकतंत्र में काला अध्याय जुड़ा है। देश में पहली बार कोई मुख्यमंत्री गिरफ्तार हुआ है। (Jharkhand Floor Test) उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह पहली घटना है और इस घटना को अंजाम देने में कहीं ना कही राजभवन भी शामिल रहा है, जिस तरीके से यह घटना घटी है, मैं काफी अचंभित हूं। मैं एक आदिवासी वर्ग से आता हूं। नियम कानून का थोड़ा अभाव रहता है। बैद्धिक क्षमता अभी हमारे पास विपक्ष जितनी नहीं है। लेकिन सही गलत की समझ हर इंसान और जानवर भी रखता है। (Jharkhand Floor Test)

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    2022 से ही गिरफ्तारी के पकवान को धीमी आंच में पकाया जा रहा था

    हेमंत सोरेन ने कहा कि 2022 से ही गिरफ्तारी के पकवान को धीमी आंच में पकाया जा रहा था। पकवान पकने को तैयार नहीं था, लेकिन जैसे-तैसे सुनियोजित तरीके से गिरफ्त में ले लिया गया। 

    Jharkhand Floor Testये लोग चाहते हैं कि आदिवासी जंगल में ही रहे

    सोरेन ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इनमें आदिवासी और दलितों के प्रति काफी गुस्सा है। यह कहते हैं कि यह जंगल के हैं तो इन्हें जंगल में ही रहना चाहिए। यह हमें अछूत मानते हैं। बगल में बैठ जाने से इनके कपड़े गंदे हो जाते हैं। इसी को पाटने का एक प्रयास किया गया था। यही बात इन्हें नहीं पची। (Jharkhand Floor Test) यह हमें अभी भी जंगल में भेज देना चाहते हैं। मुझे इस बात का आभास था। इनके अंदर छिपी जो कुंठा है वो आए दिन बयां होती थी। ये लोग चाहते हैं कि आदिवासी जंगल में ही रहे। हम जंगल से आ गये तो इन्हें तकलीफ होने लगा। इनका बस चले तो फिर से आदिवासी को जंगल ही भेज दे। अगर ये सोच रहे हैं कि मुझे जेल में डालकर इनके मंसूबे पूरे हो गये तो ये लोग भूल रहे हैं, ये झारखंड है। (Jharkhand Floor Test)

    Jharkhand Floor Test

    मैं आंसू नहीं बहाऊंगा

    हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं आंसू नहीं बहाऊंगा। भाजपा ने ना अपने आदिवासी मुख्यमंत्री का पांच साल पूरा करने दिया और न मुझे पूरा करने दिया। इनकी मानसिकता यही है। इन्हें साल 2019 से ही भ्रष्टाचार नजर आने लगा। इनको 2000 से भ्रष्टाचार नजर नहीं आया। सोरेन ने कहा कि यहां के हर जिले के आदिवासी ने अपने हक अधिकार की लड़ाई लड़ी है। आजादी की लड़ाई लड़ी है। यह लोग तो बाहर से आए हैं। यहां के है ही नहीं।

    सोरेन ने कहा कि हमने सर झुका कर चलना नहीं सीखा। इसी का नतीजा भुगत रहा हूं। जब सरसों में ही भूत है तो भूत भागेगा कहां से। मेरे हवाई जहाज में चलने, पांच सितारा होटल में ठहरने और मेरे बीएमडब्ल्यू कार में घूमने से इन्हें दिक्कत होती थी। पूरे देश में आदिवासी-दलिक सुरक्षित नहीं है। विशेष कर झारखंड में वो सुरक्षित नहीं है। उनकी नजर यहां के खनिज संपदा पर है। मेरे रहते इन्हें फूंक फूंक कर कदम रखना पड़ता था। (Jharkhand Floor Test)

    फिर से समय लौटेगा, मैं फिर आऊंगा, इंतजार करें

    सोरेन ने कहा कि झारखंड का इतिहास इन्हें कभी माफ नहीं करेगा। षड्यंत्र का जो पैमाने ऐसा है कि कानूनी रूप से कैसे गैरकानूनी काम करना है कोई इनसे सीखे। जिसे तरीके से बंधू तिर्की की सदस्यता गयी। मेरी भी चली जाए। लेकिन जेएमएम का उदय राज्य का मान-सम्मान बचाने के लिए हुआ है और इसके लिए जो लड़ाई लड़नी होगी मैं लड़ने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि फिर से समय लौटेगा। मैं फिर आऊंगा। इंतजार करें।

    ये भी पढ़िए…………

    Jharkhand Special Session : राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों का हंगामा

    Post Views: 975
    Jharkhand Floor Test
    Previous ArticleJharkhand Special Session : राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों का हंगामा
    Next Article Champai Soren की सरकार ने जीता विश्वास मत, पक्ष में 47, विपक्ष को मिले मत 29
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद नई आफत, सड़ने लगे इंसानों और पशुओं के शव… महामारी का खतरा बढ़ा

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.