Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»Sukma : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में तीन जवान बलिदान, 15 जवान घायल, इलाज जारी
    State

    Sukma : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में तीन जवान बलिदान, 15 जवान घायल, इलाज जारी

    बलिदान जवानों में कोबरा 201 आरक्षक देवन सी., कोबरा 201 आरक्षक पवन कुमार, सीआरपीएफ 150, आरक्षक लाम्बधर सिन्हा है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    CRPF
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त पार्टी और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में तीन जवान बलिदान हो गए। वहीं 15 जवान घायल हो गए हैं। सभी घायल जवानों का प्राथमिक उपचार सिलगेर कैंप में किया गया। इसके पश्चात घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर और रायपुर रेफर किया गया। पुलिस द्वारा इस मुठभेड़ में 6 से अधिक माओवादियों की घायल व मारे जाने का दावा किया गया है।

    बलिदान जवानों में कोबरा 201 आरक्षक देवन सी., कोबरा 201 आरक्षक पवन कुमार, सीआरपीएफ 150, आरक्षक लाम्बधर सिन्हा है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    घायल जवानों में कोबरा 201 कमांडेंट लखवीर, डिप्टी 201 कोबरा असिस्टेंट कमांडेंट राजेश पंचाल, 201 कोबरा के प्रधान आरक्षक खेडकर रामदास, प्रधान आरक्षक अखिलेश यादव, प्रधान आरक्षक हरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक मोहम्मद ईरफान, प्रधान आरक्षक, कोबरा 201 आरक्षक गोपीनाथ बासुमताढी, आरक्षक मनोज नाथ, आरक्षक विकास कुमार, आरक्षक बेनूधर साहू, आरक्षक टी. मधुकुमार, आरक्षक मलकित सिंह, आरक्षक ई. वेंकटेश, आरक्षक अविनाश शर्मा, आरक्षक राउत ओमप्रकाश सहित सभी घायल जवान कोबरा 201 बटालियन के है।

    बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि, सुकमा-बीजापुर जिले में सीमावर्ती क्षेत्र सुकमा जिले के जगरगुण्डा टेकलगुड़ेम गांव में नक्सल गतिविधि के ऊपर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधा से लाभान्वित करने के लिए 30 जनवरी मंगलवार को नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित की गई। सुरक्षा बलों के कैम्प स्थापना के पश्चात् जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में गस्त सर्चिंग कर रही कोबरा, एसटीएफ व डीआरजी जवानों की संयुक्त फोर्स के ऊपर माओवादी द्वारा फायरिंग की गई। सुरक्षा बल द्वारा भी माओवादी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्यवाही किया गया। सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल का आड़ लेकर भाग गए। इस मुठभेड़ में 3 जवान बलिदान हुए तथा 15 जवान घायल हुए। इस मुठभेड़ में माओवादियों के करीब 6 से अधिक लोगों को गोली लगने से मारे जाने जानकारी है।

    इधर घायल सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है, तथा घायल जवानों को मेडिकल कालेज जगदलपुर, नारायणा हॉस्पिटल रायपुर एवं बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि सभी जवान खतरे से बाहर है।

    जवानों का हौसला है मजबूत

    बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि, इलाके में ग्रामीणों के विकास एवं उनकी सुरक्षा के लिए कैंप स्थापित किया गया है। यह कैंप स्थाई रूप से यही रहेगा। उन्होंने बताया कि जवानों का हौसला बुलंद है, इलाके में आने वाले दिनों में माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इलाके में माओवादियों के पीएलजीए बटालियन सक्रिय है, इसका वर्चस्व खत्म कर इलाके में शांति स्थापित की जाएगी।

    दूसरी बार उसी लोकेशन पर हुआ मुठभेड़

    उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम के जंगल में हुये पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 23 जवानों की शहादत हुई थी। मंगलवार को इस इलाके में जवान सर्चिंग के लिए निकले थे इस दौरान सुरक्षा बल और माओवादियों के साथ उक्त स्थल पर ही मुठभेड़ हुआ है। वहीं मुठभेड़ की बाद इलाके में सुरक्षा बल के जवानों के द्वारा सर्चिंग तेज कर दिया गया है।

    ये भी पढ़िए………..

    रायपुर : धान खरीद की अंतिम तिथि 4 फरवरी तक बढ़ाई गई

    Post Views: 516
    Sukma- Police-Naxalite encounter
    Previous Articleरायपुर : धान खरीद की अंतिम तिथि 4 फरवरी तक बढ़ाई गई
    Next Article Chhattisgarh: पूर्व डिप्टी चीफ लेबर कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार नायक को चार साल कैद
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.